AI In Kitchen: AI से आसान बनाएं किचन के काम, रेसिपी के अलावा भी हैं कई शानदार उपयोग
Kitchen AI Tips: सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, लंच में क्या पकाएं या फ्रिज में बची सब्जियों का इस्तेमाल कैसे करें? किचन में रोजाना ऐसे कई सवाल सामने आते हैं। अब इन छोटे-छोटे कामों में भी AI की मदद ली जा सकती है। AI की मदद से रेसिपी के आइडिया लेने से लेकर पूरे सप्ताह का मेन्यू तैयार करने तक कई काम आसान हो सकते हैं।
अगर आप AI का इस्तेमाल सिर्फ सवालों के जवाब पाने तक करते हैं, तो किचन में इसके ये तरीके आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
1. फ्रिज में मौजूद सामान से पूछें क्या बन सकता है
कई बार फ्रिज और किचन में सब्जियां, दालें और दूसरी सामग्री मौजूद होती हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि इनसे क्या बनाया जाए। ऐसे में AI को घर में उपलब्ध सामान की जानकारी देकर रेसिपी के विकल्प पूछे जा सकते हैं।
2. रोज-रोज के मेन्यू की टेंशन होगी कम
हर दिन नाश्ते, लंच और डिनर में क्या बनाया जाए, यह तय करना कई लोगों के लिए मुश्किल काम होता है। AI से पूरे सप्ताह का मेन्यू प्लान तैयार कराया जा सकता है।
3. बची हुई रोटी या चावल को दें नया ट्विस्ट
खाना बच जाने पर उसे फेंकने के बजाय उसके इस्तेमाल का नया तरीका AI से पूछा जा सकता है। बची हुई रोटी, चावल या सब्जी की जानकारी देकर उनसे बनने वाले स्नैक या दूसरी डिश के आइडिया लिए जा सकते हैं।
4. मेन्यू के साथ तैयार करें किराने की लिस्ट
पूरे सप्ताह का मेन्यू AI को देकर उससे सब्जियों, दालों, अनाज, मसालों और दूसरी जरूरी सामग्री की अलग-अलग सूची तैयार कराई जा सकती है। इससे खरीदारी को व्यवस्थित करना आसान हो सकता है।
5.AI से पूछें ओवन का तापमान
बेकिंग करते समय तापमान और टाइमिंग को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन होता है। ऐसे में AI से रेसिपी के हिसाब से ओवन का तापमान, प्रीहीटिंग और अनुमानित बेकिंग टाइम पूछ सकते हैं।
6. 2 लोगों की रेसिपी को 6 लोगों के हिसाब से बदलें
कई बार रेसिपी 2 या 4 लोगों के हिसाब से दी जाती है, लेकिन घर में ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाना होता है। तो AI को रेसिपी देकर उससे सर्विंग बढ़ाने या कम करने के लिए कहा जा सकता है।
7. कोई सामग्री खत्म हो गई तो पूछें विकल्प
रेसिपी बनाते समय अगर कोई जरूरी सामग्री घर में मौजूद नहीं है, तो AI से उसके विकल्प पूछे जा सकते हैं। साथ ही यह भी पूछा जा सकता है कि विकल्प इस्तेमाल करने से डिश के स्वाद या टेक्सचर में क्या बदलाव आ सकता है।
8. छोटा किचन है तो AI से लें स्टोरेज आइडिया
किचन में जगह कम हो और सामान ज्यादा, तो चीजों को व्यवस्थित रखना चुनौती बन सकता है। AI से किचन में उपलब्ध जगह और सामान की जानकारी देकर स्टोरेज और ऑर्गनाइजेशन के आइडिया लिए जा सकते हैं।
AI किचन के रोजमर्रा के कई कामों को आसान बनाने वाला डिजिटल टूल बन सकता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ रेसिपी खोजने के लिए नहीं, बल्कि मेन्यू प्लानिंग और किचन ऑर्गनाइज करने जैसे कामों में भी किया जा सकता है।
(Disclaimer): यह खबर सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। AI से मिली रेसिपी, कुकिंग टाइम, तापमान, पोषण या खाद्य-सुरक्षा संबंधी जानकारी को इस्तेमाल करने से पहले संबंधित रेसिपी, खाद्य सामग्री और किचन उपकरण के निर्देशों से सत्यापित करें। खासकर बच्चों के भोजन से जुड़े मामलों में जानकारी को भरोसेमंद स्रोत से सत्यापित करें।
यह भी पढ़ें: बिना ओवन, बिना मैदा घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी और हेल्दी पिज्जा, इस आसान रेसिपी से
Suji Pizza Recipe: बिना ओवन, बिना मैदा घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी और हेल्दी पिज्जा, इस आसान रेसिपी से
Suji Pizza Recipe: पिज्जा का स्वाद चाहिए, लेकिन मैदा से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं? तो सूजी से बना यह पिज्जा ट्राई कर सकते हैं। सूजी और दही से तैयार इसका बेस, सब्जियों और चीज की टॉपिंग के साथ टेस्टी भी लगता है। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की छोटी भूख तक, इसे बिना ओवन के पैन में आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानें बिना मैदा और बिना ओवन के सूजी पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी।
सूजी पिज्जा के लिए चाहिए ये सामग्री
- 1 कप सूजी
- ½ कप दही
- 2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
- ½ कप मिक्स सब्जियां
- ½ कप मोजरेला चीज
- ऑरिगेनो
- चिली फ्लेक्स
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार पानी
- थोड़ा तेल
कैसे तैयार करें सूजी का बैटर?
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर बैटर की कंसिस्टेंसी ठीक कर लें।
पैन में बनाएं सूजी पिज्जा
- एक नॉनस्टिक या सामान्य पैन को गर्म करके उस पर थोड़ा तेल लगाएं।
- अब सूजी के बैटर को पैन पर डालकर चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला दें।
- इसके ऊपर पिज्जा सॉस की एक लेयर लगाएं।
- अब बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
- सब्जियों के ऊपर मोजरेला चीज फैलाएं। इसके बाद ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें।
- अब पैन को ढककर दें और धीमी आंच पर पकाएं।
- जब सूजी का बेस अच्छी तरह पक जाए और चीज पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।
गरमा-गरम सर्व करें
तैयार सूजी पिज्जा को पैन से निकालकर मनचाहे आकार में काट लें। इसे टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।
टॉपिंग में कर सकते हैं बदलाव
इस पिज्जा की टॉपिंग आप घर में मौजूद सब्जियों के हिसाब से बदल सकते हैं। इसमें गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। चीज की मात्रा भी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं।
सूजी पिज्जा बनाते समय रखें ध्यान
पिज्जा को धीमी आंच पर पकाना बेहतर रहेगा, ताकि बेस नीचे से ज्यादा न जले और अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। बैटर न तो बहुत पतला रखें और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। सही कंसिस्टेंसी से पिज्जा का बेस बेहतर तरीके से तैयार होगा।
यह भी पढ़ें: बच्चों को टिफिन में दें कुछ नया, बिना ओवन ऐसे बनाएं सॉफ्ट केसर बादाम अप्पे केक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








.jpg)
