Responsive Scrollable Menu

Suji Pizza Recipe: बिना ओवन, बिना मैदा घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी और हेल्दी पिज्जा, इस आसान रेसिपी से

Suji Pizza Recipe: पिज्जा का स्वाद चाहिए, लेकिन मैदा से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं? तो सूजी से बना यह पिज्जा ट्राई कर सकते हैं। सूजी और दही से तैयार इसका बेस, सब्जियों और चीज की टॉपिंग के साथ टेस्टी भी लगता है। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की छोटी भूख तक, इसे बिना ओवन के पैन में आसानी से तैयार किया जा सकता है। जानें बिना मैदा और बिना ओवन के सूजी पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी।

सूजी पिज्जा के लिए चाहिए ये सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • ½ कप दही
  • 2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
  • ½ कप मिक्स सब्जियां
  • ½ कप मोजरेला चीज
  • ऑरिगेनो
  • चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • थोड़ा तेल

कैसे तैयार करें सूजी का बैटर?
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए। इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर बैटर की कंसिस्टेंसी ठीक कर लें।

सूजी पिज्जा के लिए चाहिए ये सामग्री

पैन में बनाएं सूजी पिज्जा

  1. एक नॉनस्टिक या सामान्य पैन को गर्म करके उस पर थोड़ा तेल लगाएं। 
  2. अब सूजी के बैटर को पैन पर डालकर चम्मच की मदद से गोल आकार में फैला दें।
  3. इसके ऊपर पिज्जा सॉस की एक लेयर लगाएं। 
  4. अब बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
  5. सब्जियों के ऊपर मोजरेला चीज फैलाएं। इसके बाद ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालें।
  6. अब पैन को ढककर दें और धीमी आंच पर पकाएं।
  7.  जब सूजी का बेस अच्छी तरह पक जाए और चीज पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें।

गरमा-गरम सर्व करें
तैयार सूजी पिज्जा को पैन से निकालकर मनचाहे आकार में काट लें। इसे टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।

पैन में बनाएं सूजी पिज्जा

टॉपिंग में कर सकते हैं बदलाव
इस पिज्जा की टॉपिंग आप घर में मौजूद सब्जियों के हिसाब से बदल सकते हैं। इसमें गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, स्वीट कॉर्न जैसी सब्जियां शामिल की जा सकती हैं। चीज की मात्रा भी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं।

सूजी पिज्जा बनाते समय रखें ध्यान
पिज्जा को धीमी आंच पर पकाना बेहतर रहेगा, ताकि बेस नीचे से ज्यादा न जले और अंदर तक अच्छी तरह पक जाए। बैटर न तो बहुत पतला रखें और न ही बहुत ज्यादा गाढ़ा। सही कंसिस्टेंसी से पिज्जा का बेस बेहतर तरीके से तैयार होगा।

यह भी पढ़ें: बच्चों को टिफिन में दें कुछ नया, बिना ओवन ऐसे बनाएं सॉफ्ट केसर बादाम अप्पे केक 

Continue reading on the app

पौधे की पत्तियां किनारों से काली क्यों होती हैं? वजह जानकर बदल जाएगा देखभाल का तरीका

plant care tips: पौधों की पत्तियां किनारों से काली या भूरी पड़ना हमेशा पानी की कमी का संकेत नहीं होता. तेज धूप, ज्यादा खाद, खराब जल निकासी, नमी और फंगल संक्रमण भी इसकी वजह बन सकते हैं. सही कारण पहचानकर पौधे को समय रहते बचाया जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: वंदे मातरम् ना गाने पर कांग्रेस का तर्क क्या? | #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:46:24+00:00

Garjana I Rubika Liyaquat: वंदे मातरम पर रुबिका का राहुल से सीधा सवाल! #garjana #rubikaliyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers