Independence Day 2026: 15 अगस्त पर AI से बनाएं देशभक्ति वाली धांसू Photos, जेमिनी-Nano Banana के लिए ये Prompts है बेस्ट
Independence Day 2026: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर तिरंगे और देशभक्ति से जुड़ी तस्वीरें शेयर करने का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। ऐसे में ChatGPT, Gemini, Nano Banana, Canva, Adobe Express समेत कई AI फोटो एडिटिंग टूल्स की मदद से यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को आकर्षक Independence Day थीम वाली तस्वीरों में बदल सकते हैं।
यह ट्रेंड खासतौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यूजर अपनी फोटो अपलोड करके एक डिटेल्ड AI Prompt डाल सकते हैं और कुछ ही सेकंड में अपनी पसंद के मुताबिक प्रोफाइल फोटो, पोस्टर या डिजिटल ग्रीटिंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए किसी खास डिजाइनिंग स्किल की जरूरत भी नहीं होती। यहां दिए गए AI prompts को आप अपनी फोटो के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. Red Fort Celebration
Prompt: “दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले को बैकग्राउंड में रखते हुए एक व्यक्ति का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं। आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग के तिरंगे गुब्बारे नजर आएं। सॉफ्ट गोल्डन-आवर लाइटिंग, बेहद डिटेल्ड और 8K फोटो क्वालिटी रखें।”
2. India Gate Sunset
Prompt: “सूर्यास्त के समय इंडिया गेट के पास खड़े व्यक्ति की शानदार तस्वीर बनाएं। साफ नीले आसमान में तीन फाइटर जेट उड़ते हुए दिखें और उनके पीछे केसरिया, सफेद और हरे रंग की धुएं की लकीरें नजर आएं।”
3. Ashok Chakra Glow
Prompt: “पारंपरिक भारतीय परिधान पहने एक युवा व्यक्ति का स्टूडियो पोर्ट्रेट बनाएं। उसके पीछे हल्का चमकता हुआ और सेमी-ट्रांसपेरेंट नीले रंग का अशोक चक्र दिखाई दे। बैकग्राउंड में सॉफ्ट बोकेह इफेक्ट रखें।”
4. Aerial Flag Parade
Prompt: “पहाड़ी की चोटी पर सफेद कुर्ता पहने एक व्यक्ति के हाथ में बड़ा भारतीय तिरंगा दिखाते हुए एरियल ड्रोन-स्टाइल फोटो बनाएं। बैकग्राउंड में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का दृश्य नजर आए।”
Traditional Attire और Fashion वाले Prompts
5. Classic Khadi Elegance
Prompt: “साफ-सुथरी सफेद नेहरू जैकेट पहने एक व्यक्ति का शानदार पोर्ट्रेट बनाएं। जैकेट के लैपल पर छोटा भारतीय तिरंगा पिन लगा हो। पीछे से आती गर्म और सॉफ्ट सनलाइट के साथ तस्वीर को एलिगेंट और नेचुरल रखें।”
6. Tricolour Saree Portrait
Prompt: “एक महिला का खूबसूरत पोर्ट्रेट बनाएं, जिसमें वह elegant सफेद साड़ी पहने हो और उसके साथ केसरिया और हरे रंग का हल्का दुपट्टा हो। तस्वीर को नेचुरल आउटडोर लाइटिंग में शूट किया हुआ दिखाएं।”
7. Patriotic Royal Style
Prompt: “पारंपरिक शाही भारतीय परिधान में एक व्यक्ति का रॉयल पोर्ट्रेट बनाएं। आउटफिट में केसरिया, सफेद और नेवी ब्लू रंग के हल्के एक्सेंट हों। तस्वीर को हाइपर-रियलिस्टिक स्टूडियो लाइटिंग और प्रीमियम लुक दें।”
Creative Lighting और Color Effects वाले Prompts
8. Tricolour Light Leak
Prompt: “एक सामान्य पोर्ट्रेट फोटो को subtle तिरंगा लाइट-लीक इफेक्ट के साथ एडिट करें। ऊपर बाईं ओर से गर्म केसरिया रोशनी और नीचे दाईं ओर से हल्की हरी रोशनी आती हुई दिखाई दे। फोटो का लुक नेचुरल और प्रीमियम रखें।”
9. Neon Cyberpunk Delhi
Prompt: “एक व्यक्ति को आधुनिक भारतीय शहर की सड़क पर चलते हुए दिखाएं। आसपास अगस्त 15 के लिए केसरिया, सफेद और हरे रंग की नियोन लाइट स्ट्रिप्स से सजावट हो। तस्वीर को फ्यूचरिस्टिक साइबरपंक दिल्ली स्टाइल में बनाएं।”
10. Golden Hour Glow
Prompt: “गोल्डन आवर के दौरान एक व्यक्ति का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं। बैकग्राउंड में ड्रामेटिक सनरेज और सॉफ्ट लाइट रे दिखाई दें। आसपास की लाइटिंग में भारतीय तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों का हल्का रिफ्लेक्शन नजर आए।”
JBL Pulse 6: नया Bluetooth स्पीकर हुआ लॉन्च, 360° LED लाइटिंग के साथ मिलेगा धांसू 40W का साउंड
JBL Pulse 6 Launched: JBL ने अपनी लोकप्रिय पोर्टेबल Bluetooth स्पीकर सीरीज में नया JBL Pulse 6 पेश किया है। यह स्पीकर फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में 40W का साउंड आउटपुट, 360-डिग्री LED लाइटिंग, Bluetooth 6.0 और IP68 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। इसकी कीमत चीन में 2,499 युआन (लगभग 370 डॉलर) रखी गई है और यह JBL की कंबोडिया वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। आइए अब इसके फीचर्स और अन्य डिटेल्स के बारें में जानें।
JBL Pulse 6 के स्पेसिफिकेशंस
JBL Pulse 6 में पुराने मॉडल की तरह ट्रांसपेरेंट सिलिंड्रिकल डिजाइन दिया गया है, लेकिन इस बार कंपनी ने ऊपर की तरफ एक खास इल्यूमिनेटेड हैंडल जोड़ा है। इसका वजन 1.49 किलोग्राम है और डाइमेंशन 131.7 x 264.1 x 106.4mm है। हैंडल की मदद से इसे उठाना और कहीं ले जाना आसान हो जाता है।
स्पीकर के ट्रांसपेरेंट बॉडी के अंदर 360-डिग्री LED लाइटिंग सिस्टम दिया गया है, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर लाइट इफेक्ट दिखाता है। JBL One ऐप के जरिए यूजर्स 16 अलग-अलग लाइटिंग पैटर्न में से चुन सकते हैं। ऐप में बेसिक EQ कंट्रोल भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए JBL Pulse 6 को IP68 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि स्पीकर धूल से पूरी तरह सुरक्षित है और इसे पानी में डुबोए जाने पर भी नुकसान से बचाव मिलता है।
ये भी पढ़े-ः Moto Pad 70 Launch: भारत आया 2.5K डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी वाला धांसू लैपटॉप; ₹33,999 से शुरू है कीमत
40W का साउंड आउटपुट
ऑडियो के लिए JBL Pulse 6 में 30W RMS वूफर और 10W RMS ट्वीटर दिया गया है। दोनों को मिलाकर स्पीकर का कुल आउटपुट 40W है। कंपनी के अनुसार, इसका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 42Hz से 20kHz के बीच है। स्पीकर में JBL का AI Sound Boost ऑडियो एल्गोरिदम भी दिया गया है। यह रियल टाइम में म्यूजिक को एनालाइज करता है और ज्यादा वॉल्यूम पर आवाज में डिस्टॉर्शन को कम करने के लिए काम करता है।
Bluetooth 6.0 और Auracast सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए JBL Pulse 6 में Bluetooth 6.0 दिया गया है। यह SBC, AAC और LC3 कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें Auracast का सपोर्ट भी है, जिसकी मदद से इसे कंपैटिबल JBL स्पीकर्स के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर में बिल्ट-इन DAC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। USB-C के जरिए Mac या Windows PC से लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक किया जा सकता है।
12 घंटे तक चलेगी बैटरी
JBL Pulse 6 में 34Wh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने का दावा करती है। वहीं, Playtime Boost फीचर के जरिए करीब 2 घंटे तक अतिरिक्त प्लेबैक मिल सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W USB Type-C सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4.5 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा JBL Pulse 6 में Low-Light Mode और टाइमर आधारित Sunset Mode भी दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











