हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। सावन में पड़ने वाली हरियाली अमावस्या को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पितरों और महादेव की कृपा प्राप्त करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस अवसर पर पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती हैं और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार हरियाली अमावस्या कल यानी 12 अगस्त को मनाई जाएगी।
धार्मिक ग्रंथ और गरुड़ पुराण के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन कुछ विशेष पौधे लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए आपको बताते हैं हरियाली तीज अमावस्या के दिन पितरों की तृप्ति के लिए आपको कौन-से पौधे लगाने चाहिए।
अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए पौधे
पीपल का पेड़
धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल का पेड़ की जड़ को ब्रह्मा जी, तने में भगवान विष्णु और सबसे ऊपरी हिस्से को महादेव का वास माना जाता है। इसके साथ ही इस पेड़ में पितरों का वास माना जाता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर पीपल का पेड़ लगाने से व्यक्ति की कुंडली में से पितृ दोष की समस्या दूर हो सकती है और जीवन में सुख-शांति बनीं रहती है। वहीं, शनिवार के दिन पेड़ के पास दीपक जलाकर पूजा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
बरगद का पेड़
हरियाली अमावस्या के दिन बरगद का पेड़ लगा सकते हैं। ऐसा करने से पितर अधिक प्रसन्न होते हैं और परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। हिंदू धर्म में बरगद के पेड़ दीर्घायु और वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पेड़ की पूजा और परिक्रमा करने से पितरों की कृपा प्राप्त हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी बाधाएं दूर हो जाती है। बता दें कि, इस पेड़ को आप पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं।
बेलपत्र का पौधा
गौरतलब है कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस खास मौके पर आप बेलपत्र का पौधा लगा सकते हैं। सावन के महीने में पूजा के समय शिव जी को बेलपत्र चढ़ाने का अधिक महत्व है। इससे साधक को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसा माना जाता है कि हरियाली अमावस्या के दिन बेलपत्र का पौधा लगाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही पितरों को जन्म-मरण के चक्र से छुटकारा मिल जाता है। इस पौधा को आप उत्तर-पूर्व दिशा या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।
iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरफोन 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। iQOO Buds की बिक्री देश में Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने ईयरफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को भी टीज किया है।
iQOO Buds इंडिया लॉन्च डेट iQOO ने शुक्रवार को X पोस्ट और प्रेस रिलीज के जरिए पुष्टि की कि iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि लॉन्च के बाद ईयरफोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी की ओर से जारी टीजर में iQOO Buds को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी अन्य कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है। ईयरफोन में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जबकि चार्जिंग केस ओवल शेप में नजर आता है। केस पर iQOO की ब्रांडिंग प्रमुखता से दी गई है।
टीजर में “Engineered for Every Beat” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल कंपनी ने iQOO Buds के फीचर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
iQOO Z11 के साथ आएंगे नए ईयरबड्स iQOO Buds को भारत में iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही फोन के कई फीचर्स की पुष्टि कर चुकी है। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। फोन में AI Captions और AI Creation जैसे कई AI आधारित फीचर्स मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.8-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी जाएगी। भारत में फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम रहने की पुष्टि की गई है। यह स्मार्टफोन Amazon पर Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स से पहले दमदार खेल का प्रदर्शन किया है. लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने अपने इस सीजन बेस्ट थ्रो फेंका. नीरज ने 88.08 मीटर की दूरी हासिल की. हालांकि, वह मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर गए. पहले नंबर पर श्रीलंका के रुमेश पथिरागे रहे. Sat, 22 Aug 2026 05:33:24 +0530