iQOO Buds की लॉन्च डेट कंफर्म: 20 अगस्त को दस्तक देंगे नए TWS ईयरफोन, डिजाइन हुआ टीज
iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरफोन 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। iQOO Buds की बिक्री देश में Amazon के जरिए की जाएगी। कंपनी ने ईयरफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को भी टीज किया है।
iQOO Buds इंडिया लॉन्च डेट
iQOO ने शुक्रवार को X पोस्ट और प्रेस रिलीज के जरिए पुष्टि की कि iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि लॉन्च के बाद ईयरफोन Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी की ओर से जारी टीजर में iQOO Buds को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी अन्य कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है। ईयरफोन में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जबकि चार्जिंग केस ओवल शेप में नजर आता है। केस पर iQOO की ब्रांडिंग प्रमुखता से दी गई है।
ये भी पढ़े-ः Poco M8x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: टीजर में दिखा गोल्डन कैमरा डिजाइन और ग्रीन कलर, जानें क्या होगा खास
टीजर में “Engineered for Every Beat” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल कंपनी ने iQOO Buds के फीचर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।
iQOO Z11 के साथ आएंगे नए ईयरबड्स
iQOO Buds को भारत में iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही फोन के कई फीचर्स की पुष्टि कर चुकी है। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। फोन में AI Captions और AI Creation जैसे कई AI आधारित फीचर्स मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 6.8-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी जाएगी। भारत में फोन की कीमत 40,000 रुपये से कम रहने की पुष्टि की गई है। यह स्मार्टफोन Amazon पर Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Har Ghar Tiranga 2026: 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड कर ऐसे पाएं डिजिटल सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्रोसेस
Har Ghar Tiranga 2026: आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर अगर आप भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो घर बैठे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलेगा। अगर आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां जानिए सेल्फी अपलोड करने से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक का पूरा आसान तरीका।
Har Ghar Tiranga 2026: ऐसे अपलोड करें सेल्फी
तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले Har Ghar Tiranga की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Upload Selfie विकल्प पर टैप करें।
- अब अपना नाम, मोबाइल नंबर और राज्य जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- Browse Files पर क्लिक करके तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक कर अपनी एंट्री सबमिट करें।
आधिकारिक पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने और सर्टिफिकेट जनरेट करने की सुविधा दी गई है।
ऐसे डाउनलोड करें Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट
सेल्फी अपलोड करने के बाद Generate Certificate विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद Download Certificate पर टैप करके डिजिटल सर्टिफिकेट अपने फोन या अन्य डिवाइस में सेव कर सकते हैं। पोर्टल पर अभियान में आपकी एंट्री से जुड़ा वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।
PM मोदी ने भी की भाग लेने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से #HarGharTiranga अभियान में उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की है। इस साल का अभियान खास तौर पर वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के समारोह से भी जुड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










