Responsive Scrollable Menu

Rhea Chakraborty: 'सालों तक शक के घेरे में रही... मैं बेगुनाह हूं' सुशांत सिंह राजपूत केस पर बोलीं रिया चक्रवर्ती

Rhea Chakraborty: 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती कड़ी जांच के घेरे में रहीं। इस साल उन्हें इस मामले में बरी किया गया। इन दिनों 'द ट्रेटर्स' सीज़न 2 में नज़र आ रहीं रिया ने पहली बार सुशांत केस में क्लीन चिट मिलने पर बयान दिया।

अपनी ज़िंदगी के उस दौर का ज़िक्र करते हुए होस्ट करण जौहर को बताया कि लंबे समय तक शक और सवालों के बीच रहने का अनुभव उनके लिए कितना मुश्किल रहा। गेम में ‘इनसेंट’ या ‘ट्रेटर’ बनने के सवाल पर रिया ने साफ कहा कि वह इस बार ‘इनसेंट’ की भूमिका चुनना चाहेंगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया।

‘कई साल तक शक में रही हूं’
करण जौहर ने जब रिया से पूछा कि वह गेम में किस भूमिका को पसंद करेंगी, तो अभिनेत्री ने बिना ज्यादा सोचे ‘इनसेंट’ का विकल्प चुना। रिया ने कहा- "मैं निर्दोष बनना चाहती हूं। इस साल ही वास्तव में मुझे क्लीन चिट मिला है, इस साल ही लोगों को पता चला है कि मैं निर्दोष हूं। बहुत देर तक शक में रही हूं तो वह इतना पसंद नहीं है अब मुझे। काफी साल कर लिया है मैंने।"

रिया की यह बात उस दौर की ओर इशारा करती है, जब 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें लगातार मीडिया और जांच एजेंसियों के सवालों का सामना करना पड़ा था।

सुशांत की मौत के बाद मुश्किलों में घिर गई थीं रिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती जांच के केंद्र में आ गई थीं। मामले की जांच के दौरान उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए। इसी दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था।

इस पूरे घटनाक्रम का असर रिया की निजी और पेशेवर जिंदगी पर भी पड़ा। उन्हें सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और वह जेल भी गईं।

CBI की क्लोजर रिपोर्ट से मिली राहत
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी की थी। बाद में एजेंसी की ओर से क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद रिया को बड़ी राहत मिली।

इसी घटनाक्रम का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने द ट्रेटर्स में कहा कि अब लोगों को उनकी बेगुनाही के बारे में पता चला है। उनके बयान से साफ था कि वर्षों तक संदेह के माहौल में रहने का अनुभव उनके लिए कितना भारी रहा।

मानसिक स्वास्थ्य पर भी कर चुकी हैं बात
रिया इससे पहले भी उस मुश्किल दौर के अपनी मानसिक सेहत पर पड़े असर के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि 2020 के बाद उन्हें काफी मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा और पोस्ट-ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) का भी सामना करना पड़ा।

अब रियलिटी शो के जरिए रिया एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने हैं। द ट्रेटर्स सीजन 2 में वह कई चर्चित चेहरों के साथ नजर आ रही हैं।

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रहे हैं ये सितारे
शो के दूसरे सीजन में रिया चक्रवर्ती के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, प्रिश और रणवीर बराड़ जैसे प्रतिभागी शामिल हैं।

Continue reading on the app

Selena Gomez पर निवेशकों ने किया केस: 10 करोड़ के निवेश को लेकर बढ़ा विवाद; मेंटल हेल्थ स्टार्टअप पर लगे गंभीर आरोप

Selena Gomez: सेलेना गोमेज सिर्फ हॉलीवुड स्टार ही नहीं हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी एक्टिव रही हैं। अब उनके एक बिजनेस वेंचर को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। Wondermind Global में पैसा लगाने वाले कुछ निवेशकों ने सेलेना और कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ अदालत का रुख किया है। निवेशकों का कहना है कि जिस कंपनी को लेकर उन्हें बड़े वादे किए गए थे, वह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने अपनी रकम वापस पाने के साथ कानूनी खर्च की भरपाई की मांग की है।

करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश
मामला Wondermind Global से जुड़ा है, जिसे साल 2021 में शुरू किया गया था। कंपनी का फोकस लोगों को अपनी मानसिक सेहत और ‘मेंटल फिटनेस’ पर काम करने में मदद करना था। मुकदमे में बताया गया है कि निवेशकों ने कंपनी में करीब 12 लाख डॉलर, यानी लगभग 10 करोड़ रुपये लगाए थे। अब वे इस रकम की वापसी चाहते हैं।

सेलेना की भूमिका को लेकर क्या था दावा?
निवेशकों का कहना है कि कंपनी में पैसा लगाने से पहले उन्हें सेलेना की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक, सेलेना को कंपनी की मार्केटिंग और उसे आगे बढ़ाने के काम में सक्रिय रहना था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी के लिए एक मोबाइल ऐप समेत कई चीजें तैयार करने की योजना थी। लेकिन निवेशकों के अनुसार, बताए गए कई काम उस तरह आगे नहीं बढ़े, जैसा उनसे उम्मीद की गई थी।

कंपनी के कामकाज पर भी उठे सवाल
मामला सिर्फ सेलेना की भूमिका तक सीमित नहीं है। निवेशकों ने कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों और वेंडर्स को समय पर भुगतान जैसी जरूरी जिम्मेदारियां भी ठीक से नहीं निभा पा रही थी। निवेशकों का दावा है कि उन्हें लंबे समय तक कंपनी की असली स्थिति की जानकारी नहीं थी।

कब सामने आई परेशानी?
निवेशकों के मुताबिक, उन्हें कंपनी की मुश्किलों का अंदाजा सितंबर 2025 में सामने आई एक ऑनलाइन खबर के बाद हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले को अदालत तक पहुंचाने का फैसला किया। अब उनकी मांग है कि उन्हें निवेश की गई रकम वापस मिले और केस से जुड़े कानूनी खर्च की भी भरपाई हो।

सेलेना ने नहीं दिया जवाब
यह मुकदमा डेलावेयर की संघीय अदालत में दायर किया गया है। हालांकि, अभी तक सेलेना गोमेज की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। उनके प्रतिनिधि की ओर से भी टिप्पणी के लिए भेजे गए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया गया। इसलिए फिलहाल मामले में सामने आई बातें निवेशकों के आरोप हैं, जिन पर अदालत में आगे सुनवाई होनी बाकी है। अब देखना होगा कि सेलेना और Wondermind Global की ओर से इन दावों पर क्या सफाई दी जाती है।

यह भी पढ़े- म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Yash ने लूटी महफिल, Kiara-Tara के ग्लैमरस लुक ने भी मचाई धूम; VIDEO

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Jaish-e-Mohammed Terrorist Arrest: UP ATS की बड़ी कार्रवाई, जफर से पूछताछ में कई खुलासे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:30:39+00:00

Lucknow News: नगर निगम टीम पर पथराव के बाद ताबड़तोड़ पुलिस Action | UP Latest News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers