Responsive Scrollable Menu

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

सरकार ने घरों में पाइप के जरिये प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना लाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य देशभर में स्वच्छ और अपेक्षाकृत सस्ता खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के साथ घरेलू पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाना है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘एपीएम/एनएपीएम प्रोत्साहन योजना’ के तहत पात्र शहरी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों को संबंधित भौगोलिक क्षेत्र के लिए तय सीमा से अधिक प्रत्येक नए बिल वाले घरेलू पीएनजी कनेक्शन पर 200 मानक घन मीटर (एससीएम) घरेलू स्तर पर उत्पादित कम कीमत वाली एपीएम गैस का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।

यह प्रोत्साहन योजना छह-छह महीने की दो किस्तों में लागू होगी। अतिरिक्त एपीएम गैस आवंटन से शहरी गैस वितरण कंपनियां अपने परिवहन क्षेत्र के सीएनजी परिचालन में इस्तेमाल होने वाली अपेक्षाकृत महंगी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की जगह सस्ती गैस का इस्तेमाल कर सकेंगी। इससे गैस खरीद की उनकी कुल लागत कम होगी।

सरकार को होने वाली बचत से घरेलू पीएनजी विस्तार की आर्थिक व्यवहार्यता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए पूंजीगत व्यय की भरपाई की अवधि करीब 10 साल से घटकर लगभग तीन साल रह सकती है। इससे सीजीडी कंपनियों को गैस नेटवर्क और घरेलू कनेक्शन तेजी से बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके अलावा, नए पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने के मकसद से एक एकीकृत पीएनजी पंजीकरण पोर्टल विकसित किया जा रहा है। यह एकल खिड़की डिजिटल मंच के रूप में काम करेगा और उपभोक्ताओं को अपने आवेदन की स्थिति पर नजर रखने की सुविधा देगा। सरकार ने कहा कि ये कदम घरों तक पाइप के जरिये खाना पकाने की गैस की पहुंच बढ़ाने और स्वच्छ, सुरक्षित तथा अधिक किफायती ईंधन की ओर तेजी से बदलाव को प्रोत्साहित करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं।

Continue reading on the app

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) ने मंगलवार को पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे पर एक तेज पार्सल सेवा शुरू की। इसका मकसद एनसीआर और उत्तरी भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्रों को गुजरात के औद्योगिक केंद्रों से जोड़ना है। रेलवे बोर्ड के सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) मनोज सिंह ने डीएफसीसीआईएल और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक एनएमजीएचएस (न्यू मॉडिफाइड गुड्स हाई स्पीड) वैगन के माध्यम से मौजूदा पार्सल सेवा मुख्य रूप से अहमदाबाद तक के गंतव्यों के लिए ही उपलब्ध थी। उन्होंने कहा कि डीएफसी पर इस सेवा की शुरुआत के साथ अब पार्सल यातायात को अहमदाबाद क्षेत्र से आगे भी ले जाया जा सकता है, जिससे सूरत और मुंबई जाने वाले पार्सल इस सेवा के माध्यम से भेजे जा सकेंगे और आगे उनके गंतव्यों से जोड़े जा सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Meta’s $1 trillion lawsuit could change Instagram and Facebook forever | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:18+00:00

Khaki Ka Sitara: UP Police का ‘खाकी का सितारा’ Anthem हुआ रिलीज, अमिताभ बच्चन ने जवानों को किया सलाम #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers