Responsive Scrollable Menu

Selena Gomez पर निवेशकों ने किया केस: 10 करोड़ के निवेश को लेकर बढ़ा विवाद; मेंटल हेल्थ स्टार्टअप पर लगे गंभीर आरोप

Selena Gomez: सेलेना गोमेज सिर्फ हॉलीवुड स्टार ही नहीं हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी एक्टिव रही हैं। अब उनके एक बिजनेस वेंचर को लेकर कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। Wondermind Global में पैसा लगाने वाले कुछ निवेशकों ने सेलेना और कंपनी से जुड़े लोगों के खिलाफ अदालत का रुख किया है। निवेशकों का कहना है कि जिस कंपनी को लेकर उन्हें बड़े वादे किए गए थे, वह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने अपनी रकम वापस पाने के साथ कानूनी खर्च की भरपाई की मांग की है।

करीब 10 करोड़ रुपये का निवेश
मामला Wondermind Global से जुड़ा है, जिसे साल 2021 में शुरू किया गया था। कंपनी का फोकस लोगों को अपनी मानसिक सेहत और ‘मेंटल फिटनेस’ पर काम करने में मदद करना था। मुकदमे में बताया गया है कि निवेशकों ने कंपनी में करीब 12 लाख डॉलर, यानी लगभग 10 करोड़ रुपये लगाए थे। अब वे इस रकम की वापसी चाहते हैं।

सेलेना की भूमिका को लेकर क्या था दावा?
निवेशकों का कहना है कि कंपनी में पैसा लगाने से पहले उन्हें सेलेना की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक, सेलेना को कंपनी की मार्केटिंग और उसे आगे बढ़ाने के काम में सक्रिय रहना था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी के लिए एक मोबाइल ऐप समेत कई चीजें तैयार करने की योजना थी। लेकिन निवेशकों के अनुसार, बताए गए कई काम उस तरह आगे नहीं बढ़े, जैसा उनसे उम्मीद की गई थी।

कंपनी के कामकाज पर भी उठे सवाल
मामला सिर्फ सेलेना की भूमिका तक सीमित नहीं है। निवेशकों ने कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों और वेंडर्स को समय पर भुगतान जैसी जरूरी जिम्मेदारियां भी ठीक से नहीं निभा पा रही थी। निवेशकों का दावा है कि उन्हें लंबे समय तक कंपनी की असली स्थिति की जानकारी नहीं थी।

कब सामने आई परेशानी?
निवेशकों के मुताबिक, उन्हें कंपनी की मुश्किलों का अंदाजा सितंबर 2025 में सामने आई एक ऑनलाइन खबर के बाद हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले को अदालत तक पहुंचाने का फैसला किया। अब उनकी मांग है कि उन्हें निवेश की गई रकम वापस मिले और केस से जुड़े कानूनी खर्च की भी भरपाई हो।

सेलेना ने नहीं दिया जवाब
यह मुकदमा डेलावेयर की संघीय अदालत में दायर किया गया है। हालांकि, अभी तक सेलेना गोमेज की तरफ से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। उनके प्रतिनिधि की ओर से भी टिप्पणी के लिए भेजे गए अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया गया। इसलिए फिलहाल मामले में सामने आई बातें निवेशकों के आरोप हैं, जिन पर अदालत में आगे सुनवाई होनी बाकी है। अब देखना होगा कि सेलेना और Wondermind Global की ओर से इन दावों पर क्या सफाई दी जाती है।

यह भी पढ़े- म्यूजिक लॉन्च इवेंट में Yash ने लूटी महफिल, Kiara-Tara के ग्लैमरस लुक ने भी मचाई धूम; VIDEO

Continue reading on the app

Toxic Movie Yash: कियारा थीं प्रेग्नेंट...टेंशन में आ गए 'टॉक्सिक' यश, बॉडीगार्ड बनकर रखा खयाल

Toxic Movie Yash: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर, गाने और कास्ट की झलक ने दर्शकों के बीच क्रेज पैदा कर दिया है। फिल्म में कियारा और यश की इंटेंस केमेस्ट्री भी पसंद की जा रही है। हालांकि टॉक्सिक की शूटिंग के दौरान जब कियारा प्रेग्नेंट थीं, तप यश और मेकर्स काफी चिंतित रहते थे।

हाल ही में टॉक्सिक के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। यश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सेट पर वह और निर्देशक गीतू मोहनदास कियारा की सुरक्षा को लेकर इतने चिंतित रहते थे कि उनकी हालत बाउंसर या बॉडीगार्ड जैसी हो गई थी।

कियारा की प्रोफेशनलिज्म ने यश को किया इम्प्रेस
मुंबई में हुए फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान यश ने कियारा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि वह बहुत ही प्रोफेशनल एक्टर हैं। जब वह इस फिल्म में आईं, तो मैं थोड़ा परेशान था क्योंकि यह रोल काफी मुश्किल था। जब हमारी पहली बार बात हुई, तो उन्होंने पूछा, ‘क्या आपने कभी बारिश वाला सीन वगैरह किया है?’ मैंने कहा, ‘कभी नहीं, लेकिन यह अच्छा और आसान रहेगा’। फिर मैंने उन्हें देखा।”

 

प्रेग्नेंसी के बावजूद शूटिंग के लिए दिखाया पूरा कमिटमेंट
यश ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी कियारा ने फिल्म के लिए अपनी तरफ से पूरी मेहनत की। उन्होंने कहा- “...जिस तरह से उन्होंने खुद को समर्पित किया—और मुझे कहना होगा कि प्रेग्नेंट होने के बावजूद—उन्होंने पूरे कमिटमेंट के साथ काम किया। मुझे ज़्यादा चिंता थी, गीतू को भी ज़्यादा चिंता थी। हम सेट पर बाउंसर या बॉडीगार्ड की तरह थे; हम उनका ध्यान रखते थे, लेकिन उन्होंने सच में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया। धन्यवाद, कियारा; यह बहुत खास है।”

‘नादिया’ के रोल में नजर आएंगी कियारा
फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया नाम का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने अपने रोल को लेकर बात की थी।

कियारा ने बताया था कि निर्देशक गीतू मोहनदास और यश ने उनमें वह क्षमता देखी, जिसे उन्होंने खुद उस समय तक पूरी तरह महसूस नहीं किया था। उनके मुताबिक, दोनों ने उन्हें ऐसा किरदार निभाने का भरोसा दिया, जिसके लिए उन्हें अपने अभिनय की सीमाओं से आगे निकलने की जरूरत थी।

'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बारे में
गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें यश डबल रोल में हैं और उनके साथ कियारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और नयनतारा अहम किरदारों में नज़र आएंगी। 2022 की हिट फिल्म 'KGF चैप्टर 2' के बाद यह यश की बड़े पर्दे पर वापसी है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से पिता और बेटे के बीच के मुश्किल रिश्ते पर आधारित है। 

फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कुलदीप यादव से क्यों मुंह मोड़ रहे कप्तान गिल? प्लेइंग-11 में चुनकर भी नहीं दिया ‘काम’

IND vs SL Galle Test: गॉल टेस्ट मैच पर भारतीय टीम अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. स्पिनर्स ने अभी तक काफी शानदार खेल दिखाया है. लेकिन इस दौरान कुलदीप यादव का सबसे कम इस्तेमाल हुआ है. Tue, 18 Aug 2026 22:57:51 +0530

  Videos
See all

Meta’s $1 trillion lawsuit could change Instagram and Facebook forever | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:18+00:00

Doctors remove bladder stone the weight of a newborn baby from man. #SriLanka #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T21:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers