कप्तान श्रेयस ने कोहली की बराबरी की:इंग्लैंड ने पहली बार भारत से 2+ मैचों की टी-20 सीरीज जीती; वैभव फिर फ्लॉप रहे
इंग्लैंड ने चौथे टी-20 में भारत को 9 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पहली बार भारत को दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज में हराया। 2018 के बाद यह पहली बार है, जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में सीरीज हारा है। ब्रिस्टल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार छठा टॉस जीतकर विराट कोहली की बराबरी की, लेकिन उनकी नाबाद 80 रन की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. 2014 के बाद इंग्लैंड ने भारत को हराया 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हरा दिया। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 सीरीज खेली गई हैं। इनमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 4 जीती है। एक सीरीज ड्रॉ रही थी। 2. श्रेयस ने लगातार छठा टॉस जीता श्रेयस ने टी-20 में टॉस जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। उन्होंने लगातार छठवीं बार टॉस जीता। भारत के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 2010 से 2012 के बीच 7 टॉस जीते थे। श्रेयस ने कप्तानी डेब्यू के बाद लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बतौर कप्तान अपने सभी 6 मैचों में टॉस जीते। श्रेयस ने पाकिस्तान के शादाब खान का रिकॉर्ड तोड़ा। शादाब ने 2020 से 2023 के बीच बतौर कप्तान लगातार 5 टॉस जीते थे। 3. भारतीय इलेवन में 8 लेफ्ट हैंड बैटर खेले भारत ने 8 लेफ्टी बैटर को प्लेइंग-11 में खिलाया। टी-20 में तीसरी बार भारत 8 बाएं हाथ के बल्लेबाजों से खेला। इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में भारत सेमीफाइनल और फाइनल में इसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरा था। 4. श्रेयस ने राशिद के खिलाफ 44 रन बनाए श्रेयस ने आदिल राशिद के खिलाफ 16 गेंदों में 44 रन बनाए है। वे टी-20 में किसी एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन टॉप पर हैं। सैमसन ने 2024 हैदराबाद में बांग्लादेश के रिशाद हुसैन के खिलाफ 10 गेंदों में 45 रन बनाए थे। 6. इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में टारगेट चेज किया इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 37 गेंद रहते 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह 150 या उससे ज्यादा रन के टारगेट में तीसरा सबसे तेज रनचेज है। पहले स्थान पर भारत है। टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2024 में 60 गेंद रहते 150+ का रनचेज किया था। यह टी-20 में भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार भी है। टीम को सबसे बड़ी हार 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में 60 गेंद रहते भारत को हराया था। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. वैभव फिर फ्लॉप वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप साबित हुए। वे तीसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कैच आउट हुए। ओवर की चौथी गेेंद जोफ्रा ने ऑफ-स्टंप से बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली। वैभव ने पुल करने का प्रयास किया। गेंद बल्ले के टॉप एज से लगकर हवा में खड़ी हो गई। मिड-ऑन पर खड़े सैम करन ने आसान कैच पकड़ लिया। 2. श्रेयस ने छक्के से फिफ्टी पूरी की कप्तान श्रेयस ने 15वें ओवर में आदिल राशिद की गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। राशिद ने ओवर की पांचवी गेंद 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट पिच डाली। जिस पर कप्तान श्रेयस ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से पुल शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। 3. अक्षर आखिरी गेंद पर रनआउट हुए अक्षर पटेल पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुए। आर्चर ने स्लोअर गेंद डाली। श्रेयस फ्लिक करने से चूके और गेंद थाई-पैड से लगकर पिच पर ही रुक गई। नॉन-स्ट्राइक पर खड़े अक्षर सिंगल के लिए दौड़े। इस दौरान आर्चर ने फुटबॉल की तरह गेंद को किक मारी। गेंद सीधे स्टंप्स पर जा लगी। रिप्ले में दिखा कि अक्षर का बल्ला क्रीज से रह गया।
स्पेन के खिलाफ कोई टीम गोल नहीं कर सकी:क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से मुकाबला; फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरी बार आमने-सामने
FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं। स्पेन के खिलाफ कोई टीम एक गोल भी नहीं कर सकी है। मुकाबला लॉस एंजिल्स स्टेडियम में आज रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। स्पेन के 18 साल के लामिन यमाल पर नजरें होंगी। वे टूर्नामेंट में 1 गोल कर चुके हैं। मैच 98- स्पेन और बेल्जियम की वर्ल्ड कप में तीसरी भिड़ंत स्पेन और बेल्जियम के बीच 22 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 12 मैचों में जीतें हैं, जबकि बेल्जियम को 5 में जीत मिली है। वहीं 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें तीसरी बार भिड़ेंगी। इससे पहले 1986 के वर्ल्ड कप में बेल्जियम ने पेनाल्टी में स्पेन को 5-4 से हराया था। वहीं 1990 में स्पेन ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। स्पेन ने 4 मुकाबले जीते स्पेन ने 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। ग्रुप स्टेज में स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया। वहीं काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना ऑस्ट्रिया से हुआ। इसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। बेल्जियम भी अब तक कोई मैच नहीं हारी बेल्जियमभी इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। टीम ने 5 मैचों में 3 जीत और 2 ड्रॉ दर्ज किए हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। वहीं ईरान से 0-0 और मिस्र से 1-1 से ड्रॉ खेला। राउंड ऑफ 32 में बेल्जियम का सामना सेनेगल से हुआ। इसमें टीम ने 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में मेजबान अमेरिका को 4-1 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। यमाल का अटैक Vs बेल्जियम का मिडफील्ड स्पेन की टीम युवा स्टार विंगर लामिन यमाल से आक्रामक खेल चाहेगी। उनपर बेल्जियम के डिफेंस को तोड़ने की जिम्मेदारी होगी। वे टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद जितना परफॉर्मेंस नहीं दे पाए हैं। दूसरी ओर बेल्जियम स्टार मिडफील्डर केविन डी ब्रुइन और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू के दम पर स्पेन के खिलाफ गोल का चांस बनाएगी। हालांकि मैच में स्पेन का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामिन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। बेल्जियम: कास्टील्स, फाएश, वर्तोंघेन, थीएट, कास्टाग्ने, ओनाना, मोंगाला, डोकू, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, लुकाकू।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















