पश्चिम एशिया में चल रहा भीषण सैन्य टकराव अब एक बेहद नाजुक और सस्पेंस भरे मोड़ पर पहुंच गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका द्वारा शुरू की गई आक्रामक कार्रवाई के बीच शुक्रवार सुबह ईरान के बुशहर और कोनारक समेत कई प्रमुख शहर एक बार फिर तेज धमाकों की आवाज से गूंज उठे।
इन धमाकों के बाद खाड़ी देशों में युद्ध की आग और भड़कने की आशंका गहरा गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इन ताजा दौर के हमलों में अपनी किसी भी संलिप्तता से साफ इनकार कर दिया है, जिससे इन रहस्यमयी धमाकों को लेकर सस्पेंस और अधिक बढ़ गया है।
बुशहर और कोनारक नौसेना ठिकाने के पास हुए छह धमाके, एयर डिफेंस की सक्रियता का दावा ईरान की स्थानीय समाचार के अनुसार, दक्षिणी और तटीय इलाकों में स्थित बंदर अब्बास, बुशहर और चोगादक में कुल छह से अधिक भीषण धमाके दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कोनारक शहर में मौजूद ईरानी नौसेना के एक रणनीतिक ठिकाने पर भी प्रोजेक्टाइल गिरने की खबरें सामने आई हैं। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि शहरों में सुनी गई धमाकों की आवाज वास्तव में किसी विदेशी मिसाइल के गिरने की नहीं, बल्कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं को हवा में ही नष्ट करने के लिए की गई जवाबी कार्रवाई के कारण उत्पन्न हुई थी।
ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से की फोन पर बात, गल्फ में साझा समन्वय जारी रखने पर बनी सहमति ईरान में मचे इस भारी हड़कंप और सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर लंबी रणनीतिक बातचीत की है। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, दोनों शीर्ष नेताओं ने ईरान के खिलाफ खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा और सैन्य मोर्चे पर आपसी समन्वय को निरंतर जारी रखने पर पूर्ण सहमति जताई है।
इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली नेतृत्व को गल्फ देशों और अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स की सुरक्षा के लिए अमेरिका द्वारा उठाए गए हालिया कड़े सैन्य कदमों की विस्तृत जानकारी दी है। इसके साथ ही, नेतन्याहू ने तुर्की और ईरान की ओर से इजरायल के अस्तित्व को लेकर आ रहे बयानों को गंभीर बताते हुए सीमा पर सिक्योरिटी जोन को बेहद जरूरी बताया है।
sunil gavaskar love story: सुनील गावस्कर और मार्शनील 23 सितंबर 1974 को शादी के बंधन में बंधे. मार्शनील एक मैच देखने आईं थीं और गावस्कर का ऑटोग्राफ लेने पहुंची. जैसे ही गावस्कर ने उन्हें देखा वह दिल दे बैठे। कब दोनों की दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई. आज सुनील और मार्शनील अपने पोते-पोती रेहा और विवान के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं. Fri, 10 Jul 2026 09:01:02 +0530