'उसका कोई मतलब नहीं रह जाता', ब्रिस्टल में मिली हार से टूटे श्रेयस अय्यर, सबके सामने बताई हार की असली वजह
Shreyas Iyer Statement After Losing Fourth T20I: इंग्लैंड के साथ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में श्रेयस अय्यर के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चला और गेंदबाजों की ओर से भी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला. नतीजन, टीम इंडिया सीरीज गंवा बैठी. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच खत्म होने के बाद स्वीकार किया कि टीम ने लड़ने लायक स्कोर नहीं बनाया था, साथ ही उन्होंने उस वजह के बारे में भी बताया, जिसके चलते टीम इंडिया को ब्रिस्टल में हार का सामना करना पड़ा.
श्रेयस अय्यर ने बताई हार की असली वजह?
England win the 4th T20I by nine wickets to take a 3-0 lead in the series.
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/h8dw0OgWw6
श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इयोन मोर्गन से बात करते हुए स्वीकार किया कि 158 रनों का स्कोर मैच जीतने के लिए काफी नहीं था. साथ ही उन्होंने गेंदबाजों की कमियां भी गिनवाईं, जो हार की वजह बनीं.
कैप्टन अय्यर ने कहा, "यह निराशाजनक था. यकीनन 158 बोर्ड पर सही स्कोर नहीं था और आखिर में हमने देखा कि उन्होंने कितनी जल्दी उसे चेज कर लिया. जब हम बॉलिंग करने आए, तो मैंने अपने बॉलर्स से कहा कि वे अधिक से अधिक एक ही लेंथ पर बॉल डालें क्योंकि मिडिल-स्टम्प और लेग-स्टम्प के ऊपर बॉल डालना मुश्किल था और उन पर बाउंड्री मारना भी मुश्किल था. तो मुझे लगता है कि हम अपनी योजना को सही ढंग से लागू करने में थोड़े पीछे रह गए और हां, हमने देखा कि जब हम पेस बदल रहे थे या कुछ और करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्होंने उन ढीली गेंदों पर रन बनाए."
अपनी पारी के बारे में बोले कप्तान अय्यर
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Shreyas Iyer top scores with 80 runs as #TeamIndia post a total of 158/7 on the board.
Scorecard - https://t.co/LXRbzjPjOe #ENGvIND pic.twitter.com/eH2I0xJMNA
कप्तान अय्यर से जब उनकी पारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह अपनी पारी से तो संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी टीम नहीं जीत पाई, जिसकी वजह से अब उनकी पारी किसी काम की नहीं रह गई.
श्रेयस अय्यर ने कहा, "हां, एक गेम बाकी है. सीरीज तो हाथ से निकल गई है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. अपने प्रदर्शन से तो खुश हूं, लेकिन देखिए, अगर उससे जीत नहीं मिलती, तो उसका कोई मतलब नहीं रह जाता. इसलिए इस बात से निराशा है क्योंकि जब भी मैं खेलता हूं, तो अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और यह पक्का करना चाहता हूं कि मेरी टीम जीते. मगर, बदकिस्मती से, आज का दिन हमारे नाम नहीं रहा. अगले गेम का बेसब्री से इंतजार है."
A punishing performance with bat in hand has secured England the series against India in the fourth T20I ????
— ICC (@ICC) July 9, 2026
Full scorecard ???? https://t.co/EQ7c6PesS2 pic.twitter.com/eRY5LzqoXI
हम अपनी गलतियों से सीखेंगे
श्रेयस अय्यर ने कहा, "यह जरूरी है कि आप अपनी गलतियों से जल्दी सीखें ताकि आखिर में टीम को भी इसका फायदा हो और मुझे यकीन है कि टीम में जल्दी सीखने वाले खिलाड़ी हैं. मुझे यकीन है कि वे खुद को परखेंगे और अगले गेम में और मज़बूत होकर वापसी करेंगे. देखिए, यह बदलाव का दौर है और हम बहुत सी गलतियाँ करेंगे. आप यहां इन हालात में बहुत से युवा खिलाड़ियों को पहली बार खेलते हुए देख रहे हैं. इसलिए गलतियों से उन्हें ज़रूर एहसास होगा कि विदेशी हालात में ढलना और जागरूकता रखना कितना जरूरी है."
ये भी पढ़ें: 12 साल बाद भारत का हुआ है ऐसा हाल, चौथा T20 में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया ने गंवाई सीरीज
'भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बोले PM मोदी
PM Modi Australia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं. पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे चरण में अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं. शुक्रवार सुबह पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंट में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती है. एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा कि ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट एक खेल नहीं लेकिन एक साझा जुनून है.
भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन आज यहां कोई लास्ट ओवर फिनिश का प्रेशर नहीं है. आज यहां केवल खेल की खुशी है और हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपिन की एनर्जी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने बच्चों को कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े हुए इन बच्चों से दोस्ती करने का अवसर मिल गया. पीएम ने आगे कहा कि उनके जोश को देखकर लगा कि आज यहां बच्चों का एग्जीविशन मैच नहीं है फ्यूचर चैंपियन का ऑडिशन चल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से ये साफ है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल है.
#WATCH | Melbourne, Australia | During his visit to Melbourne Cricket Ground (MCG), Prime Minister Narendra Modi says, "India is set to host the Commonwealth Games in 2030. We are also striving to host the Olympics in India in 2036. Brisbane will host the Olympics in 2032. Sports… pic.twitter.com/FdFSa4tm0Y
— ANI (@ANI) July 10, 2026
'चैंपियन बनने के लिए टेलेंट, टेंपरामेंट और टेनेसिटी तीनों की जरूरत'
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलने का अवसर मिला है क्रिकेट हमारा नेचुरल कनेक्टिंग प्वाइंट रहा है, अहमदाबाद में हम साथ में स्टेडियम गए थे. आज मैं यहां आकर स्पॉर्टिंग स्पिरिट महसूस कर रहा हूं आज हमारे बीच स्टीव वॉ और लीजा स्टालेकर मौजूद हैं. स्टीव वॉ की मेंटल टफनेश और लीजा स्टालेकर की ऑल राउंट एक्सीलेंस हमें याद दिलाते हैं कि चैंपियन बनने के लिए टेलेंट, टेंपरामेंट और टेनेसिटी तीनों की आवश्यकता होती है. स्पोर्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की एक मजबूत कड़ी है. आज पीएम अल्बनीज के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैच लॉन्च करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है. पीएम मोदी ने कहा कि इसके साथ ही हम क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में ही सहयोग मजबूत करेंगे.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)

