Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

Sawan 2026 Kab Hai: 30 या 31 जुलाई? जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, नोट करें पहले सोमवार की तिथि और व्रत लिस्ट

Sawan 2026 Kab Hai: सनातन धर्म में हर महीने का खास महत्व होता है. सावन का पवित्र महीना शिव अराधना और भक्ति के लिए खास है. यह पूरा महीना देव सोते हैं और देवो के देव महादेव सृष्टि का संचालन करते हैं. इसलिए, यह महीना शिव जी को समर्पित होता है. इस साल 2026 में सावन का महीना कब से लग रहा है और पहला सोमवार किस दिन है, यह जानना जरूरी है. दरअसल, इस साल सावन शुरुआत की तारीख को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है कि 30 जुलाई से सावन शुरू होंगे या फिर 31 जुलाई से. शिव भक्तों के लिए यह समय खास होता है. सावन में कुंआरी कन्याएं मनपसंद वर और शादीशुदा महिलाएं दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए सोमवार के व्रत रखती है. वहीं, पुरुष भी इस महीने व्रत करते हैं, शिवालय जाकर जलाभिषेक करते हैं और पवित्र कांवड़ यात्रा भी होती है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इस साल सावन माह का प्रारंभ किस दिन से हो रहा है.

कब से शुरू हो रहा है सावन 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शिव जी को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है. वहीं, सावन का समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को हो रहा है. 

सावन सोमवार की तिथियां

सावन के सोमवार शिव जी को प्रसन्न करने के सबसे खास दिन होते हैं. इस दिन व्रत रखते हैं और महादेव से कृपा की कामना करते हैं. सावन के प्रत्येक सोमवारों में शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ होती है. भक्त उपवास रखते हैं और महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं. इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं. इन सोमवारों की तिथियां कुछ इस प्रकार हैं-

  • प्रथम श्रावण सोमवार व्रत-3 अगस्त, 2026
  • द्वितीय श्रावण सोमवार व्रत-10 अगस्त, 2026
  • तृतीय श्रावण सोमवार व्रत-17 अगस्त, 2026
  • चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत-24 अगस्त, 2026

सावन सोमवार का महत्व

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, श्रावण माह को उत्तर भारतीय राज्यों में सावन माह के रूप में भी जाना जाता है. सावन मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार, व्रत के लिए अत्यंत शुभ होते हैं और सावन सोमवार व्रत के रूप में जाने जाते हैं. अनेक भक्त सावन महीने के प्रथम सोमवार से सोलह सोमवार व्रत का अनुष्ठान भी करते हैं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Kab Hai 2026 Date: कब है रक्षाबंधन 2026? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

सावन माह के मंगलवार भी खास

सावन के महीने में सिर्फ सोमवार नहीं बल्कि इस महीने के सभी मंगलवार, भगवान शिव की अर्धांगिनी देवी पार्वती को समर्पित होते हैं. श्रावण मास के दौरान मंगलवार का उपवास, मंगला गौरी व्रत के रूप में जाना जाता है. सावन शिवरात्रि और हरियाली अमावस्या श्रावण मास के दौरान अन्य शुभ दिन हैं.

मंगला गौरी व्रत 2026 की तिथियां

  • 4 अगस्त
  • 11 अगस्त
  • 18 अगस्त
  • 25 अगस्त

सावन महीने का आध्यात्मिक महत्व

सावन के महीने में न सिर्फ धार्मिक उत्सव होता है बल्कि इस महीने मन को शांति और सकारात्मकता भी मिलती है. इस महीने में चारों ओर हरियाली छाई रहती है और मौसम बहुत सुहावना होता है. महादेव की साधना के लिए भी यह महीना एकदम सही माना जाता है. इस महीने में वातावरण अनुकूल रहता है. इस पूरे महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है. श्रद्धालु मंदिर जाकर महादेवन की पूजन करते हैं. उन्हें दूध, दही, जल, बेलपत्र, धतूरा और चंदन अर्पित करते हैं.

सावन सोमवार में पूजा के दौरान ध्यान रखें इन बातों का

सावन के महीने में सात्विक भोजन और जीवनशैली अपनानी चाहिए. भक्तों को इस दौरान तामसिक चीजों से दूरी बनानी चाहिए. सोमवार के व्रत में पूरे दिन निराहर रहना चाहिए या फलाहर करना चाहिए. इस दौरान महादेव का ध्यान करना चाहिए. पूजा के दौरान ऊं नम:शिवाय मंत्र का जाप करें. अपने मन को एकाग्र रखें और महादेव की कृपा प्राप्त करें. इस महीने में रुद्राभिषेत का पाठ करना भी भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है.

सावन महीने के अचूक उपाय

  • धन प्राप्ति के उपाय- सावन के महीने में धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें.
  • विवाह की बाधाएं दूर करने का उपाय- सावन के सोमवार में शिवलिंग पर दूध और केसर के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक करें.
  • रोग और कष्टों से मुक्ति का उपाय- सावन महीने में सोमवार के व्रत रखने से और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.
  • अखंड सौभाग्य का उपाय- सावन सोमवार पर माता पार्वती के स्वरूप की पूजा करें. शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं.

ये भी पढ़ें- Bhadra Rajyog 2026: 7 जुलाई बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुलेंगे किस्मत के द्वार

Continue reading on the app

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया, अर्जेंटीना ने केप वर्डे को हराया

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को एक्स्ट्रा टाइम में हरा दिया है. फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के केप वर्डे पसीन छुटा दिए. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 90 मिनट तक बेनतीजा सा लग रहा था और दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था.  इसके मैच का नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में निकला, जहां दोनों टीमों ने गोल की बरसात कर दी और अंत में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से हरा दिया. 

अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया

अर्जेंटीना के लिए इस मैच में आखिरी काम क्रिस्टियन रोमेरो के जादुई हेडर की बदौलत किया. अब लियोनेल मेसी की टीम  प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. वहीं केप वर्डे का सफर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खत्म हो गया है. इस मैच के 29वें मिनट में मिडफील्ड से लिसैंड्रो मार्टिनेज ने एक शानदार लॉन्ग बॉल हवा में उछाली, लियोनेल मेसी ने गेंद को बेहतरीन तरीके से रिसीव किया और बाएं पैर से दूसरे ही टच में गेंद को नेट में डाल दिया और एक खूबसूरत गोल कर दिया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने 1-0 से आगे पहुंच गई. 

इस मैच के 59वें मिनट में केप वर्डे के लिए रयान मेंडेस राइट फ्लैंक से अर्जेंटीना के डिफेंस को भेद दिया और डेरोए डुआर्टे की तरफ एक सटीक क्रॉस दिया. डुआर्टे ने अर्जेंटीना के स्टार गोलकीपर एमी मार्टिनेज के पैरों के बीच से गोल दाग दिया और स्कोर 1-1 से बराबकर दिया. इसके बाद मैच के निर्धारित समय यानी 90 मिनट तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर पाईं. इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया. 

एक्स्ट्रा टाइम में मचा धमाल

लिसैंड्रो मार्टिने ने एक्स्ट्रा टाइम में मैच के 92वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना का स्कोर 2-1 से आगे बढ़ा दिया. इसके बाद केप वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स कैबरल ने गोलपोस्ट में गेंद डालकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया. इस मैच का अंतिम गोल एक्स्ट्रा टाइम में क्रिस्टियन रोमेरो ने अर्जेंटीना के लिए किया और अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी. 

ये भी पढ़ें : नॉकआउट मैच जीतने के बाद रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी, जीत के बाद किया इमोशनल सेलिब्रेशन वायरल

लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास 

अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच खेले गए इस मैच में लियोनेल मेसी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इस मैच में किए गए एक शानदार गोल के साथ मेसी पुरुष फुटबॉल इतिहास में वर्ल्ड कप के मंच पर 20 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस वर्ल्ड कप से पहले मेसी के नाम 13 गोल थे. मेसी का ये सातवां गोल है. इसके साथ वो दो अलग-अलग वर्ल्ड कप सीजन में 7 या उससे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में भी 7 गोल दागे थे. अब अर्जेंटीना के 39 वर्षीय सुपर स्टार लियोनेल मेसी के पास सुपर 16 में अपना जलवा बिखेरने का मौका होगा. 

ये भी पढ़ें : क्रिस्टियानो रोनाल्डो किस दिन लेंगे संन्यास, बहन के बयान के बाद सामने आकर खुद बोली बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

बस दो बिग हिट... अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच देंगे, टूट जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मुकाबले में सबकी नजर ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर रहेगी. इस मैच में अभिषेक शर्मा अगर दो और सिक्स लगा देते हैं तो वह हार्दिक पंड्या के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. हार्दिक पंड्या ने टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 27 सिक्स लगा चुके हैं. Sat, 4 Jul 2026 14:23:22 +0530

  Videos
See all

Crime News: बीवी को मनाने गए पति पर हमला, आग लगाने का मामला | #Shorts #Crime #BreakingNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:40:06+00:00

Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरी' में बड़ा अपडेट, इस कार से खुलेंगे कई राज ?Champat Rai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:40:07+00:00

Mumbai Rain News: सावधान! मुम्बई पर अगले 48 घंटे भारी | Weather Update Today | Monsoon 2026 | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:41:06+00:00

Ketan Agarwal Murder Case News LIVE: भाई ने खोला सिया का राज! | Chetan | Siya Goyal | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers