लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में वो कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया, अर्जेंटीना ने केप वर्डे को हराया
FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को एक्स्ट्रा टाइम में हरा दिया है. फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के केप वर्डे पसीन छुटा दिए. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 90 मिनट तक बेनतीजा सा लग रहा था और दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था. इसके मैच का नतीजा एक्स्ट्रा टाइम में निकला, जहां दोनों टीमों ने गोल की बरसात कर दी और अंत में अर्जेंटीना ने केप वर्डे को बेहद रोमांचक मैच में 3-2 से हरा दिया.
???????? Argentina have qualified for the Round of 16!#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 4, 2026
अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराया
अर्जेंटीना के लिए इस मैच में आखिरी काम क्रिस्टियन रोमेरो के जादुई हेडर की बदौलत किया. अब लियोनेल मेसी की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. वहीं केप वर्डे का सफर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खत्म हो गया है. इस मैच के 29वें मिनट में मिडफील्ड से लिसैंड्रो मार्टिनेज ने एक शानदार लॉन्ग बॉल हवा में उछाली, लियोनेल मेसी ने गेंद को बेहतरीन तरीके से रिसीव किया और बाएं पैर से दूसरे ही टच में गेंद को नेट में डाल दिया और एक खूबसूरत गोल कर दिया. इसके साथ ही अर्जेंटीना ने 1-0 से आगे पहुंच गई.
Argentina's extra time winner sends them to the Round of 16! ????#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 4, 2026
इस मैच के 59वें मिनट में केप वर्डे के लिए रयान मेंडेस राइट फ्लैंक से अर्जेंटीना के डिफेंस को भेद दिया और डेरोए डुआर्टे की तरफ एक सटीक क्रॉस दिया. डुआर्टे ने अर्जेंटीना के स्टार गोलकीपर एमी मार्टिनेज के पैरों के बीच से गोल दाग दिया और स्कोर 1-1 से बराबकर दिया. इसके बाद मैच के निर्धारित समय यानी 90 मिनट तक दोनों टीमें और कोई गोल नहीं कर पाईं. इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया.
We're going to extra time at Miami Stadium! ⏳#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 4, 2026
एक्स्ट्रा टाइम में मचा धमाल
लिसैंड्रो मार्टिने ने एक्स्ट्रा टाइम में मैच के 92वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना का स्कोर 2-1 से आगे बढ़ा दिया. इसके बाद केप वर्डे के लिए 103वें मिनट में सिडनी लोप्स कैबरल ने गोलपोस्ट में गेंद डालकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया. इस मैच का अंतिम गोल एक्स्ट्रा टाइम में क्रिस्टियन रोमेरो ने अर्जेंटीना के लिए किया और अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें : नॉकआउट मैच जीतने के बाद रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी, जीत के बाद किया इमोशनल सेलिब्रेशन वायरल
Lionel Messi ????#FIFAWorldCup pic.twitter.com/Na1X8ADKgn
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 4, 2026
लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास
अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच खेले गए इस मैच में लियोनेल मेसी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है और खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इस मैच में किए गए एक शानदार गोल के साथ मेसी पुरुष फुटबॉल इतिहास में वर्ल्ड कप के मंच पर 20 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस वर्ल्ड कप से पहले मेसी के नाम 13 गोल थे. मेसी का ये सातवां गोल है. इसके साथ वो दो अलग-अलग वर्ल्ड कप सीजन में 7 या उससे ज्यादा गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 2022 वर्ल्ड कप में भी 7 गोल दागे थे. अब अर्जेंटीना के 39 वर्षीय सुपर स्टार लियोनेल मेसी के पास सुपर 16 में अपना जलवा बिखेरने का मौका होगा.
ये भी पढ़ें : क्रिस्टियानो रोनाल्डो किस दिन लेंगे संन्यास, बहन के बयान के बाद सामने आकर खुद बोली बड़ी बात
UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिकों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन
आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त बनाते हुए केंद्र सरकार ने 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत व्यक्तिगत रूप से आतंकवादी घोषित कर दिया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, इन सभी के नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल किए गए हैं. सरकार का कहना है कि इन व्यक्तियों की गतिविधियां भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा हैं.
MHA designates 23 individuals based in Pak, linked to JeM, LeT and other organisations, as 'terrorists' under UAPA: Govt order. pic.twitter.com/Y8AhRnEDya
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
पाकिस्तान और पीओके में छिपे हैं कई आरोपी
सरकार की ओर से घोषित अधिकांश आतंकी पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सक्रिय बताए गए हैं. इनका संबंध मुख्य रूप से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से माना गया है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ये आतंकी लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों, आतंकवादी साजिशों और सीमा पार से हमलों की योजना बनाने में शामिल रहे हैं.
ये रही आतंकियों की पूरी सूची
बड़े आतंकी हमलों से जुड़े नाम भी सूची में
गृहमंत्रालय की ओर से जारी नई सूची में मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक, मुफ्ती मोहम्मद असगर खान और हाफिज अब्दुल शकूर जैसे नाम शामिल हैं. जांच एजेंसियों के अनुसार, इनका संबंध 2016 के नगरोटा सेना शिविर हमले और 2022 के जम्मू के सुंजवां क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले से जोड़ा गया है.
इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अब्दुल रऊफ और हाफिज खालिद वलीद को संगठन के शीर्ष नेतृत्व के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है और उन पर आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने का आरोप है.
बेंगलुरु का रहने वाला आरोपी भी सूची में
इस अधिसूचना में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाला नाम मोहम्मद शहीद फैसल उर्फ उस्ताद उर्फ जाकिर का है. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक उसका स्थायी पता कर्नाटक के बेंगलुरु में है, जबकि वर्तमान में वह पाकिस्तान के रावलपिंडी में रह रहा है.
गृह मंत्रालय का आरोप है कि उसके संबंध लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा और ISIS से जुड़े मॉड्यूल से रहे हैं. उस पर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने, आतंकी संगठनों के लिए भर्ती करने, हथियारों का प्रशिक्षण दिलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
UAPA की धारा 35 के तहत हुई कार्रवाई
गृह मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि उपलब्ध साक्ष्यों और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह संतोषजनक रूप से पाया गया कि संबंधित व्यक्ति आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं. इसी आधार पर UAPA की धारा 35 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इनके नाम चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं.
आतंकवादी घोषित होने के बाद क्या होगा असर?
किसी व्यक्ति का नाम UAPA की चौथी अनुसूची में शामिल होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अधिक प्रभावी हो जाती है. जांच एजेंसियों को उसकी संपत्तियों को जब्त करने, वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ सहयोग मांगने में आसानी होती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आतंकवाद के वित्तपोषण और सीमा पार से संचालित आतंकी नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें - सिंधु जल समझौते पर MEA ने पाकिस्तान को लताड़ा, आतंकवाद और चर्चा साथ नहीं हो सकती




News Nation










.jpg)








