A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Sawan 2026: सावन में डबल ग्रहण से बदलेगा ग्रहों का खेल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर, जानें क्या करें उपाय

Sawan 2026: इस साल 30 जुलाई को सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है. ज्योतिषीय नजरिए से यह माह बेहद जरूरी है. सावन में प्रकृति में सकारात्मक का संचार होता है, लेकिन इस बार सावन के दौरान लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिष जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं. ग्रहण हमेशा से ही कौतहूल का विषय रहे हैं, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये घटनाएं कहां देखी जा सकेंगी और आपकी राशि पर इनका क्या प्रभाव पड़ेगा. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

सावन में कब और कहां लगेगा सूर्य ग्रहण? 

सावन में इस साल दो प्रमुख खगोलीय घटनाएं हो रही है, जिनका प्रभाव ज्योतिष के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सावन में पहला ग्रहण सूर्य 12 अगस्त को लगेगा जो मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. वहीं दूसरा ग्रहण चंद्र 28 अगस्त को लगेगा जो भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा. 

किन राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव? 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन में ग्रहण का प्रभाव आपके लिए मिला-जुला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. इसके अलावा गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें. वैवाहित जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है. 

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी. अगर आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. पारिवारिक कलह हो सकता है. इसके अलावा यह समय आपके लिए चुनौतिपूर्ण हो साबित हो सकता है. 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सावन में ग्रहण का प्रभाव अशुभ फल दे सकता है. यह समय आपके लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है और मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग का सहारा लें. 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव आपके  जीवन में बदलाव ला सकता है. रुके हुए काम में गति आएगी, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. इस समय निवेश करने से बचें. 

ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय 

सावन में ग्रहण की खगोलीय घटनाओं से घबराने के बजाय इसे शिव की आराधना के जरिए से सकारात्मक ऊर्जा में बदला जा सकता है जैसे- 

शिव मंत्र का जाप करें 

अगर आप ग्रहण के प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इस दिन ओम नम: शिवाय का जाप करना सबसे शक्तिशाली माना गया है. 

अन्न या वस्त्र दान करें

इसके अलावा ग्रहण खत्म होने के बाद अन्न या वस्त्र का दान करने से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं. 

ग्रहण के समय घर के अंदर रहे 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के समय घर के अंदर रहे और सात्विक दिनचर्या का पालन करें. कहा जाता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: Bhadra Rajyog 2026: 7 जुलाई बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुलेंगे किस्मत के द्वार

Continue reading on the app

'नेट प्रैक्टिस में किया सबको इम्प्रेस...', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान

Morne Morkel On Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, हर किसी के जहन में यही सवाल चल रहा है. हालांकि, दूसरे टी-20 मैच से पहले भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का बयान सामने आ गया है, जिसमें उन्होंने जमकर वैभव सूर्यवंशी की सराहना की है. साथ ही साफ कर दिया है कि 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को अभी अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा. तो आइए आपको बताते हैं कि बॉलिंग कोच ने अपने बयान में क्या-क्या कहा.

मोर्ने मोर्कल ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर क्या कहा?

इंग्लैंड के साथ खेला जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वैभव को अभी अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम में पहले से ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करके आ रहे हैं.

मोर्ने मोर्कल ने दूसरे टी-20 मैच से एक शाम पहले कहा, "हमें इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास अभिषेक शर्मा जैसे नंबर 1 बल्लेबाज हैं. संजू वर्ल्ड कप के बेस्ट खिलाड़ी रहे थे और उनका IPL भी शानदार रहा था. इसलिए टीम मैनेजमेंट की सोच यही है कि अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उनका साथ देना ही सही है. हां एक युवा खिलाड़ी वैभव मौका मिलने का इंतजार कर रहा है और यह काफी रोमांचक भी है. हालांकि, मेरा मानना है कि न सिर्फ टॉप के उन दो खिलाड़ियों के लिए, बल्कि बाकी पूरी टीम के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम अपने खिलाड़ियों का पूरा साथ देते हैं."

वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में नेट प्रैक्टिस के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया है. मोर्ने मोर्कल ने इस बात को स्वीकार किया कि वैभव ने नेट प्रैक्टिस में काफी इम्प्रेस किया है.

मोर्केल ने कहा कि, "वैभव ने नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने खेल से सबको काफी इम्प्रेस किया है. हम सब यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं कि जब उन्हें मैच में मौका मिलेगा, तो वह कैसा परफॉर्म करेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि जब भी उन्हें चांस मिलेगा, वह पूरी तरह तैयार मिलेंगे. टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ भी वह बहुत जल्दी और अच्छे से घुल-मिल गए हैं."

वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने बटोरीं सुर्खियां

दूसरे टी-20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसे देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि लगता है आज सूर्यवंशी का डेब्यू होने वाला है. दरअसल, इस पोस्ट में वैभव ने अपनी एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा है - New Chapter, साथ ही उन्होंने एक तूफान वाली इमोजी भी लगाई है. यूजर्स का मानना है कि वैभव इस पोस्ट के जरिए मैसेज देना चाहते हैं कि तूफान आने वाला है. हालांकि, मोर्ने मोर्कल के बयान से ये क्लीयर हो गया है कि वैभव को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: IND VS ENG: आज रात 10 बजे नहीं, शाम को इतने बजे शुरू होगा दूसरा T20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng weather: क्या दूसरा टी20 भी बारिश में धुल जाएगा? डरा रहा मैनचेस्टर का मौसम!, जानें हर घंटे की रिपोर्ट

ind vs eng weather: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहले टी20 में भारतीय टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी। लेकिन बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दूसरे मैच में भी मौसम खेल बिगाड़ेगा या फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। 

वैसे, मैनचेस्टर का मौसम तो डरा रहा है। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक, मैनचेस्टर में मैच के दौरान बारिश की संभावना 50 फीसदी से कुछ अधिक है। मैच के शुरू होने के बाद तो मौसम खलल डालता नहीं दिख रहा है। लेकिन शाम 5 से 7 बजे के बीच बारिश की संभावना है। ऐसे में दूसरी पारी के दौरान मैच में खलल पड़ सकता है। पहला मैच में भी बारिश में धुल गया था। मौसम खराब होने की वजह से दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। 

वैसे, पहले टी20 की अगर बात करें तो भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला और भारत को 188 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था। इस प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा, खासकर इसलिए क्योंकि इससे पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs eng manchester today weather

हालांकि, इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही। क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें पहले टी20 में डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की तिकड़ी पर भरोसा जताया। यह फैसला टीम संयोजन के हिसाब से सही माना गया था। लेकिन संजू सैमसन की लगातार खराब फॉर्म और ईशान किशन के लगातार रन आउट होने से फैंस की नाराजगी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग तेज हो गई।

भारत की चिंता सिर्फ टॉप ऑर्डर तक सीमित नहीं। उपकप्तान तिलक वर्मा भी इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी और धीमी गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे हैं। साल 2026 में खेले गए 12 टी20 मैचों में वह सिर्फ 12 छक्के ही लगा सके। फिनिशर की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज के लिए यह आंकड़ा काफी साधारण माना जा रहा।

इसके बावजूद दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना फिलहाल कम नजर आती। माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को खुद को साबित करने का एक और मौका देना चाहता है। ऐसे में सभी की नजरें अब मैनचेस्टर के मौसम, भारत की प्लेइंग इलेवन और इस बात पर रहेंगी कि क्या टीम सीरीज में बढ़त बनाने का मौका हासिल कर पाती है।

Sat, 04 Jul 2026 14:48:06 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरी' में बड़ा अपडेट, इस कार से खुलेंगे कई राज ?Champat Rai News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:40:07+00:00

Ketan Agarwal Murder Case News LIVE: भाई ने खोला सिया का राज! | Chetan | Siya Goyal | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:45:09+00:00

Crime News: बीवी को मनाने गए पति पर हमला, आग लगाने का मामला | #Shorts #Crime #BreakingNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:40:06+00:00

Mumbai Rain News: सावधान! मुम्बई पर अगले 48 घंटे भारी | Weather Update Today | Monsoon 2026 | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T09:41:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once