Responsive Scrollable Menu

SL vs WI Test: श्रीलंका को प्लेइंग-11 के पड़ गए लाले, एक साथ 4 खिलाड़ी चोटिल; कैसे बचेगी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज

SL vs WI Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका की टीम मुश्किल दौर से गुजर रही। चोट और बीमारी ने टीम की तैयारियों पर असर डाला है। हालात ऐसे हैं कि टीम मैनेजमेंट को अब 17 के बजाय सिर्फ 13 उपलब्ध खिलाड़ियों में से प्लेइंग-11 चुननी पड़ रही। ऐसे में युवा तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा के टेस्ट डेब्यू की संभावना काफी बढ़ गई।

पहले टेस्ट में श्रीलंका को पारी और रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब नॉर्थ साउंड में होने वाला दूसरा टेस्ट उसके लिए सीरीज बचाने का आखिरी मौका है। लेकिन मुकाबले से पहले कई अहम खिलाड़ियों का बाहर होना टीम की चिंता बढ़ा रहा।

सबसे बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका के रूप में लगा। वह कलाई की चोट के इलाज के लिए 30 जून को टीम छोड़कर ब्रिटेन रवाना हो गए, जहां उनकी सर्जरी होगी। उनकी गैरमौजूदगी में लाहिरू उदारा दूसरे टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। निसंका की सर्जरी के कारण उनके आगामी लंका प्रीमियर लीग में खेलने पर भी सवाल खड़े हो गए।

तेज गेंदबाजी विभाग की स्थिति भी अच्छी नहीं। अनुभवी तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो पीठ और साइड में दर्द से पूरी तरह उबर नहीं पाए, इसलिए वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। वहीं टीम के सबसे तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा भी हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे। पहले टेस्ट में वह सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए थे। उनकी यह पुरानी चोट फिर से उभर आई।

इन दोनों गेंदबाजों की गैरहाजिरी और पहले टेस्ट में कसुन राजिथा के साधारण प्रदर्शन के बाद इसिथा विजेसुंदरा को टेस्ट कैप मिलने की पूरी संभावना। श्रीलंका को उम्मीद है कि युवा तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार और ऊर्जा से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

टीम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रमेश मेंडिस भी दौरे के दौरान बैक्टीरियल संक्रमण का शिकार हो गए, जिससे वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह अनुभवी स्पिनर प्रभात जयसूर्या की प्लेइंग इलेवन में वापसी तय मानी जा रही।

लगातार चोटों और बीमारी के बीच श्रीलंका के सामने अब सिर्फ एक लक्ष्य हैृ-दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज को सम्मानजनक तरीके से खत्म करना। हालांकि सीमित विकल्पों के साथ यह चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी।

Continue reading on the app

बंगाल में 2.5 लाख युवाओं को ‘राष्ट्रीयता’ का डोज देगा RSS, शुरू होने वाला है बड़ा अभियान

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद आरएसएस भी एक महीने का बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बंगाल के करीब 2.5 लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

संजू को संजीवनी मिलना तय, अगले 2 मैच के बाद होगा फैसला, मैनचेस्टर से शुरु हो जाएगी सैमसन की उल्टी गिनती

सैमसन को इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत में मौका मिलना भी पूरी तरह जायज था विश्व कप में लगातार तीन शानदार पारियां खेलने वाले खिलाड़ी को एक उचित रन मिलना चाहिए था लेकिन समस्या यह है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सैमसन सहज नजर नहीं आए हैं. Fri, 3 Jul 2026 14:21:06 +0530

  Videos
See all

Delhi News: 200 CCTV ने खोली करोड़ों की मोबाइल चोरी की पोल! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T09:33:48+00:00

Rajendra Chaudhary Heart Attack: SP नेता राजेंद्र चौधरी को हार्ट अटैक,ब्रजेश पाठक-अखिलेश यादव पहुंचे #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T09:30:37+00:00

Ram Mandir Donation Scam News: योगी नहीं करेंगे माफ | CM Yogi | Ayodhya News | Champat Rai | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T09:30:39+00:00

Ram Mandir Donation Scam LIVE: चढ़ावा चोरी में सबसे बड़ी गिरफ्तारी | CM Yogi | Ayodhya | Champat Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T09:40:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers