Responsive Scrollable Menu

Venezuela Earthquake के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला Security Guard, दुनिया हैरान

वेनेजुएला में आए दो भीषण भूकंपों के बाद एक ऐसा चमत्कार हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 43 साल के सिक्योरिटी गार्ड हरनान अल्बर्टो गिल फ्लोर्स करीब 140 टन भारी मलबे के नीचे पूरे आठ दिनों तक दबे रहे। इसके बाद चले 100 घंटे के बेहद मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मलबे में तब्दील हो गया था शॉपिंग सेंटर

यह हादसा वेनेजुएला के एक शॉपिंग सेंटर में हुआ, जो भूकंप के कारण पूरी तरह ढह गया था। हरनान वहां नाइट शिफ्ट में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। जब 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए, तब वह एक छोटे सुरक्षा केबिन के अंदर थे। आसपास की पूरी कंक्रीट की बिल्डिंग गिर गई, लेकिन वह छोटा केबिन सही-सलामत रहा, जिसने उन्हें मलबे से बचाए रखा और उन्हें सांस लेने के लिए थोड़ी जगह मिल गई।


इसे भी पढ़ें: पहली बार New Zealand जा रहे PM मोदी, होगी बड़ी डील! 10 जुलाई से शुरू हो रही इस यात्रा की एक-एक डिटेल यहां पढ़ें


इमोशनल कर देने वाला पल

जब रेस्क्यू टीम ने कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद हरनान को स्ट्रेचर पर बाहर निकाला, तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। धूल से सने हरनान को ऑक्सीजन मास्क लगाकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। इस कामयाबी पर अलग-अलग देशों के बचावकर्मी खुशी से झूम उठे। कोस्टा रिका के एक रेस्क्यू वर्कर ने बताया कि जब उन्होंने हरनान को पहली बार ढूंढा, तो हरनान ने उनसे कहा था, "मेरी पत्नी को मत बताना कि मैं जिंदा हूं, कहीं ऐसा न हो कि मैं बाहर न आ पाऊं।" लेकिन टीम ने ठान लिया था कि वे उन्हें बचाकर ही दम लेंगे।

ऐसे बची मलबे के नीचे जान

आमतौर पर भूकंप के बाद 48 से 72 घंटों को ही जान बचाने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन यह रेस्क्यू ऑपरेशन इससे कहीं ज्यादा लंबा चला। रेस्क्यू टीम ने कंक्रीट हटाते समय एक पतले पाइप के जरिए हरनान तक पानी और लिक्विड फूड पहुंचाया, जिससे वह इतने दिनों तक जिंदा रह सके। हरनान की पत्नी गुस्बीमार गोंजालेज ने बताया कि वह पूरी तरह उम्मीद खो चुकी थीं, लेकिन जब उन्हें पति के जिंदा होने की खबर मिली, तो अंधेरे में एक रोशनी की किरण नजर आई। उनके दो बच्चे भी हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Ali Khamenei Funeral: जनाजा, कफन और ईरानियों का वलवला, अली खामेनेई को अंतिम विदाई, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने दी श्रद्धांजलि


कई देशों की टीमों ने मिलकर चलाया ऑपरेशन

इस बेहद मुश्किल ऑपरेशन को चिली के फायरफाइटरों की टीम लीड कर रही थी। इसमें अमेरिका, पुर्तगाल, मैक्सिको, कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर और खुद वेनेजुएला की एक्सपर्ट टीमों ने दिन-रात काम किया। रेस्क्यू टीम ने हरनान से बात करने के लिए एक खास टेलीस्कोपिक कैमरे का इस्तेमाल किया। चिली की एक महिला फायरफाइटर लगातार हरनान से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाती रहीं, ताकि वह पैनिक न हों।

सरकार पर उठे सवाल, मिली बड़ी राहत

इस भयानक भूकंप में अब तक 2,595 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। संकट की इस घड़ी में वेनेजुएला की सरकार को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि लोगों का मानना है कि राहत कार्य ठीक से नहीं हुआ। इस बीच, देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू की तारीफ करते हुए इसे इंसानियत की बड़ी जीत बताया और इंटरनेशनल टीमों का शुक्रिया अदा किया।

Continue reading on the app

IPL कोच ने MLC 2026 में किया बड़ा कमाल, 5 गेंदों पर बचाए 8 रन, MI को दिलाई तूफानी जीत

Major League Cricket 2026: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. MI न्यूयार्क ने सिएटल ओर्कास को 5 रनों से हरा दिया. इस मैच में कायरन पोलार्ड ने कमाल का आखिरी ओवर फेंका.

Continue reading on the app

  Sports

बेंच पर बैठे सूर्यवंशी का साइकोलॉजी को समझना जरूरी, स्पेशलिस्ट को मिली खतरे की आहट, BCCI को सुझाया रास्ता

प्रमुख खेल मनोवैज्ञानिक कीर्तना स्वामीनाथन के अनुसार, ‘‘एक 15 वर्षीय व्यक्ति स्टार बनने से पहले बच्चा ही होता है लेकिन हम अक्सर इस धारणा को उलट देते हैं. हम उसे पहले स्टार और फिर बच्चा समझने लगते हैं. हमें यह समझना होगा कि हम एक बच्चे से क्या अपेक्षा कर सकते हैं. उसके लिए गलतियां करने की गुंजाइश रखनी चाहिए. Fri, 3 Jul 2026 14:54:54 +0530

  Videos
See all

Tirri E Rickshaw Switch off: बीच सड़क क्यों बंद हो रहे ई-रिक्शा! #erickshaw #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:06:51+00:00

खमेनेई के छह दिन चलने वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा ईरान [Iran: Khamenei's funeral] #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:17:26+00:00

Iran America War Update: ईरान ने अमेरिका को दहलाया? | Hormuz | IRGC | Trump | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:02:26+00:00

Hindi News Live: Champat Rai News | Ram Mandir Donation| राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ी खबर | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T10:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers