Meerut Nisha Chauhan Murder: मेरठ के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति प्रदीप ने चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. वारदात घर के सीसीटीवी में कैद हो गई है. निशा का हाल ही में 'मिस्त्री मान जाओ' वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनके तीन बच्चे इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं.
Portugal vs Croatia: पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी करते हुए पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। मैच खत्म होने के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक नजर आए। उन्होंने अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा की नंबर-21 जर्सी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रोनाल्डो की आंखों में आंसू थे और उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए जीत को जोटा के नाम कर दिया।
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा, 'आज का दिन हमारे लिए बहुत खास था। हमने मैच से पहले भी जोटा को याद किया था। जिंदगी के इस संयोग ने हमें भावुक कर दिया। आज सिर्फ जीत ही मायने नहीं रखती, बल्कि जिस तरह हमने यह जीत हासिल की, वह भी बेहद खास। हमें यकीन है कि जोटा आज हमारे साथ थे। उन्हें सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका यही था कि हम यह मुकाबला जीतें।'
रोनाल्डो के गोल से जीती पुर्तगाल डियोगो जोटा का पिछले साल स्पेन में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। वह अपने भाई आंद्रे सिल्वा के साथ कार से स्पेन में फेरी पकड़ने जा रहे थे, ताकि ब्रिटेन पहुंच सके। रास्ते में उनकी लेम्बोर्गिनी सड़क से उतर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। 4 जुलाई 2027 को इस दुखद घटना को एक साल पूरा होगा।
पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची मैच की बात करें तो क्रोएशिया ने 52वें मिनट में इवान पेरिशिच के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। इसके बाद रोनाल्डो ने शानदार गोल कर पुर्तगाल को बराबरी दिलाई। यह विश्व कप के नॉकआउट में रोनाल्डो का पहला गोल भी रहा। टूर्नामेंट में उनका यह तीसरा गोल है। इससे पहले उन्होंने ग्रुप चरण में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किए थे।
— Asiyanbi Abraham (@AbrahamAsi18962) July 3, 2026
मैच के 81वें मिनट में कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो को मैदान से बाहर बुला लिया। इसके बाद इंजरी टाइम में सुपर सब गोंकालो रामोस ने राफेल लियाओ के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर पुर्तगाल को 2-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने 1966 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में उसकी भिड़ंत स्पेन से होगी, जिसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा।