Responsive Scrollable Menu

Swami Ramdev Health Tips: ज्यादा व्यायाम नहीं कर पाते? स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए सूक्ष्म और प्राणायाम योग से खुद को रखें फिट

Swami Ramdev Health Tips: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास लंबे समय तक जिम जाने या कठिन एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता. कई लोग उम्र, बीमारी या शारीरिक कमजोरी की वजह से भी अधिक व्यायाम नहीं कर पाते. ऐसे लोगों के लिए योग एक बेहतरीन विल्प साबित हो सकता है. हाल ही योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए बताया कि अगर कोई व्यक्ति कठिन व्यायाम नहीं कर सकता, तो उसे रोजाना सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम जरूर करना चाहिए. इससे शरीर सक्रिय रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

यहां देखें लाइव वीडियो 

क्या होता है सूक्ष्म व्यायाम?

सूक्ष्म व्यायाम ऐसे हल्के-फुल्के अभ्यास हैं, जिन्हें हर उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है. इसमें शरीर के अलग-अलग अंगों को धीरे-धीरे घुमाना, मोड़ना और स्ट्रेच करना शामिल होता है. इससे शरीर में जकड़न कम होती है और जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है. स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए बताा कि दिन की शुरुआत कुछ मिनट के सूक्ष्म व्यायाम से करने पर शरीर पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करता है. यह उन लोगों के लिए भी लाभकारी है जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं.

प्राणायाम क्यों है जरूरी?

प्राणायाम केवल सांस लेने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह शरीर और मन को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम माना जाता है. नियमित प्राणायाम करने से फेफड़ों की क्षमता बेहतर हो सकती है. शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है और तनाव भी कम महसूस होता है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि रोज कुछ मिनट प्राणायाम करने से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है. साथ ही शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है. 

स्वामा रामदेव ने बताया ये आसान अभ्यास

अगर आप कठिन एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ आसान योग अभ्यास शामिल कर सकते हैं.

  • गर्दन को धीरे-धीरे चारों दिशाओं में घुमाएं.
  • कंधों को आगे और पीछे घुमाएं.
  • हाथों और पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करें.
  • टखनों और घुटनों की हल्की मूवमेंट करें.
  • गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ने का अभ्यास करें.
  • अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम करें.

इन अभ्यासों को रोजाना 15 से 20 मिनट तक करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम लगभग हर व्यक्ति के लिए उपयोगी हैं. खासतौर पर इन लोगों को इससे अधिक लाभ मिल सकता है जैसे- बुजुर्ग, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले लोग, शुरुआती योग करने वाले, हल्की शारीरिक कमजोरी महसूस करने वाले, व्यस्त दिनचर्या वाले लोग, जिनसे भारी एक्सरसाइज नहीं हो पाती, शरीर और मन दोनों रहेंगे स्वस्थ. योग केवल शरीर को फिट रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि नियमित अभ्यास से मन भी शांत रहता है. कई लोग तनाव, चिंता और थकान से परेशान रहते हैं. ऐसे में प्राणायाम मानसिक संतुलन बनाए रखने में मददगार हो सकता है. नियमित अभ्यास से नींद की भी बेहतर हो सकती है और दिनभर फ्रेश महसूस होती है. 

इन बातों का रखें ध्यान

योग या प्राणायाम करते समय जल्दबाजी न करें. हमेशा आरामदायक स्थान पर बैठकर अभ्यास करें. खाली पेट या भोजन के कुछ घंटे बाद योग करना बेहतर माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी है या हाल ही में सर्जरी हुई है, तो किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही योग शुरू करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Patanjali Chyawanprash: रोजाना करें पतंजलि च्यवनप्राश का सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ बच्चों और बड़ों की सेहत का रखें ख्याल

Continue reading on the app

महिला T20 विश्व कप के लिए कंफर्म हुईं टीमें, अब तक बिना एक भी मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं दोनों टीमें, जानिए नाम

Womens T20 World Cup 2026: महिला टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कई 8 टीमों के साथ ही टीम इंडिया का सफर लीग स्टेज से ही खत्म हो गया था. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. मगर, अब सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं और फाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो गई हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि फाइनल में कौन-कौन सी टीम पहुंची हैं और उनका सामना कब और कहां होगा.

कौन सी टीमें फाइनल में पहुंची?

12 टीमों वाला महिला टी-20 विश्व कप 2026 अब फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें 8 विकेट से जीत दर्ज करके कंगारू टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया था. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया.

इस मुकाबले को 40 रन से जीतकर इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने फाइनल तक का सफर तय किया है. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में विजयरथ पर सवार हैं और एक भी मैच नहीं हारी हैं.

कब खेला जाएगा फाइल मैच?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 5 जुलाई रविवार को खेला जाएगा. ये मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. जहां, एक ओर होगी 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उनके सामने होगी एक बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड की टीम. इस बात में कोई शक नहीं है कि खिताबी मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि जो टीम जीतेगी वह विजयरथ पर सवार रहते हुए और ट्रॉफी जीतकर टूर्नामेंट का अंत करेगी. जबकि हारने वाली टीम के लिए ये टूर्नामेंट की पहली हार होगी.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 42 टी-20 आई मैच खेले गए हैं. इसमें 24 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है, जबकि 17 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम की है. एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, दोनों टीमों के बीच यकीनन फाइनल में एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है.

ऐसी हैं दोनों टीमें

इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, नैट साइवर-ब्रंट, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, मेगन शूट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्रा

ये भी पढ़ें: 'विरोधी टीम ने संजू सैमसन को OUT करने का...,' इरफान पठान ने भारतीय स्टार ओपनर को लेकर कह ये बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ENG: 'आखिर वैभव सूर्यवंशी को मौका कब मिलेगा?' विराट के जिगरी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिलने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने सवाल उठाए। उनका मानना है कि 15 साल के वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही मौका मिल जाना चाहिए था। डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की सोच से असहमति जताते हुए कहा कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव को सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट में आजमाया जाना चाहिए था।

वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया था। लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वह बेंच पर ही बैठे रहे। दूसरी ओर, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार 3 पारियों में फ्लॉप रहे, जिससे टीम सेलेक्शन पर सवाल उठने लगे।

वैभव को आखिर कब चांस मिलेगा: डिविलियर्स
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा, 'आखिर वैभव को मौका कब मिलेगा? मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने का सबसे सही मंच था। अफसोस है कि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।'

'भारतीय टीम की सोच समझ से परे'
उन्होंने भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट के बयान से भी असहमति जताई। टेन डोशेट ने कहा था कि वैभव को भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतजार करना होगा और संजू सैमसन के साथ निष्पक्ष रहना जरूरी, क्योंकि उन्होंने इसी साल भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

डिविलियर्स ने कहा, 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। आईपीएल जैसा सीजन खेलने के बाद वैभव को सीधे मौका मिलना चाहिए था, खासकर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ।' वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा, जिससे उनकी प्रतिभा की खूब चर्चा हुई।

डिविलियर्स ने भारत के हालिया प्रदर्शन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 गंवाने के बाद टीम इंडिया को खुद का आकलन करने की जरूरत। उनके मुताबिक इंग्लैंड की परिस्थितियां आईपीएल से बिल्कुल अलग हैं, जहां हर मैच में 250-260 रन नहीं बनते। वहां रणनीति और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी पड़ती और कई बार 140 से 160 रन का स्कोर भी मैच जिताने के लिए काफी होता।

Fri, 03 Jul 2026 11:55:20 +0530

  Videos
See all

Eye Opener | जॉब छोड़ने की चिंता को कैसे कम करें ? | #shortvideo #shorts #spritualvibes #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T07:05:04+00:00

Kaushambi LPG Tanker Accident News: यूपी के कौशांबी में आग का तांडव! | LPG Tanker | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T07:06:34+00:00

Punjab Congress में ऐसा क्या हुआ जो राहुल-खड़गे की टेंशन बढ़ गई? | Charanjit Singh Vs Vijendra Singhla #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T07:02:19+00:00

Bijnor: बुर्का वाली खातून का बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा #viralvideo #shorts #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-03T07:15:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers