IND vs ENG: 'आखिर वैभव सूर्यवंशी को मौका कब मिलेगा?' विराट के जिगरी ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिलने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने सवाल उठाए। उनका मानना है कि 15 साल के वैभव को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही मौका मिल जाना चाहिए था। डिविलियर्स ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की सोच से असहमति जताते हुए कहा कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव को सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट में आजमाया जाना चाहिए था।
वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया था। लेकिन अब तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वह बेंच पर ही बैठे रहे। दूसरी ओर, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन लगातार 3 पारियों में फ्लॉप रहे, जिससे टीम सेलेक्शन पर सवाल उठने लगे।
वैभव को आखिर कब चांस मिलेगा: डिविलियर्स
अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कहा, 'आखिर वैभव को मौका कब मिलेगा? मुझे लगा था कि आयरलैंड सीरीज उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने का सबसे सही मंच था। अफसोस है कि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।'
'भारतीय टीम की सोच समझ से परे'
उन्होंने भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट के बयान से भी असहमति जताई। टेन डोशेट ने कहा था कि वैभव को भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपनी बारी का इंतजार करना होगा और संजू सैमसन के साथ निष्पक्ष रहना जरूरी, क्योंकि उन्होंने इसी साल भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
डिविलियर्स ने कहा, 'मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। आईपीएल जैसा सीजन खेलने के बाद वैभव को सीधे मौका मिलना चाहिए था, खासकर आयरलैंड जैसी टीम के खिलाफ।' वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 776 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा, जिससे उनकी प्रतिभा की खूब चर्चा हुई।
डिविलियर्स ने भारत के हालिया प्रदर्शन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 गंवाने के बाद टीम इंडिया को खुद का आकलन करने की जरूरत। उनके मुताबिक इंग्लैंड की परिस्थितियां आईपीएल से बिल्कुल अलग हैं, जहां हर मैच में 250-260 रन नहीं बनते। वहां रणनीति और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी पड़ती और कई बार 140 से 160 रन का स्कोर भी मैच जिताने के लिए काफी होता।
Portugal vs Croatia: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? पहले नॉकआउट गोल से पुर्तगाल को दिलाई क्वार्टर फाइनल में जगह
Portugal vs Croatia: पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी करते हुए पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। मैच खत्म होने के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो भावुक नजर आए। उन्होंने अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी डियोगो जोटा की नंबर-21 जर्सी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रोनाल्डो की आंखों में आंसू थे और उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए जीत को जोटा के नाम कर दिया।
मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा, 'आज का दिन हमारे लिए बहुत खास था। हमने मैच से पहले भी जोटा को याद किया था। जिंदगी के इस संयोग ने हमें भावुक कर दिया। आज सिर्फ जीत ही मायने नहीं रखती, बल्कि जिस तरह हमने यह जीत हासिल की, वह भी बेहद खास। हमें यकीन है कि जोटा आज हमारे साथ थे। उन्हें सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका यही था कि हम यह मुकाबला जीतें।'
This guy will always deliver during decisive moments, Christiano Ronaldo pic.twitter.com/Lwsh3h0GxW
— Costa mn (@Costamnq9) July 3, 2026
रोनाल्डो के गोल से जीती पुर्तगाल
डियोगो जोटा का पिछले साल स्पेन में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। वह अपने भाई आंद्रे सिल्वा के साथ कार से स्पेन में फेरी पकड़ने जा रहे थे, ताकि ब्रिटेन पहुंच सके। रास्ते में उनकी लेम्बोर्गिनी सड़क से उतर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। 4 जुलाई 2027 को इस दुखद घटना को एक साल पूरा होगा।
El 1er gol de Cristiano Ronaldo ???????? en Fase KO en los Mundiales.pic.twitter.com/zpPEgn0OSf
— Jerry Díaz ???????? (@Jerryto94) July 3, 2026
पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
मैच की बात करें तो क्रोएशिया ने 52वें मिनट में इवान पेरिशिच के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। इसके बाद रोनाल्डो ने शानदार गोल कर पुर्तगाल को बराबरी दिलाई। यह विश्व कप के नॉकआउट में रोनाल्डो का पहला गोल भी रहा। टूर्नामेंट में उनका यह तीसरा गोल है। इससे पहले उन्होंने ग्रुप चरण में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 2 गोल किए थे।
Christiano Ronaldo is emotional.????????
— Asiyanbi Abraham (@AbrahamAsi18962) July 3, 2026
Congratulations G.O.A.T pic.twitter.com/QAJWaUEchm
मैच के 81वें मिनट में कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो को मैदान से बाहर बुला लिया। इसके बाद इंजरी टाइम में सुपर सब गोंकालो रामोस ने राफेल लियाओ के क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर पुर्तगाल को 2-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ पुर्तगाल ने 1966 के बाद पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की। अब क्वार्टर फाइनल में उसकी भिड़ंत स्पेन से होगी, जिसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi