महिला T20 विश्व कप के लिए कंफर्म हुईं टीमें, अब तक बिना एक भी मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं दोनों टीमें, जानिए नाम
Womens T20 World Cup 2026: महिला टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए अब फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कई 8 टीमों के साथ ही टीम इंडिया का सफर लीग स्टेज से ही खत्म हो गया था. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी. मगर, अब सेमीफाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं और फाइनलिस्ट टीमें कंफर्म हो गई हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि फाइनल में कौन-कौन सी टीम पहुंची हैं और उनका सामना कब और कहां होगा.
कौन सी टीमें फाइनल में पहुंची?
????????’???? ???????????? ???????????????? ???????????????? ???????? ???????????????? ????
— ICC (@ICC) July 2, 2026
Australia. England. Lord’s. The #T20WorldCup Final ????️ pic.twitter.com/5JCW5OmTKn
12 टीमों वाला महिला टी-20 विश्व कप 2026 अब फाइनल मुकाबले तक आ पहुंचा है. पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जिसमें 8 विकेट से जीत दर्ज करके कंगारू टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया था. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया.
इस मुकाबले को 40 रन से जीतकर इंग्लैंड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों ने फाइनल तक का सफर तय किया है. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में विजयरथ पर सवार हैं और एक भी मैच नहीं हारी हैं.
Fifth Women's #T20WorldCup Final ✅
— ICC (@ICC) July 2, 2026
England punch their ticket to take on Australia at Lord's on Sunday ????
Watch action from the summit clash LIVE ???? https://t.co/NEdgZbaZxL pic.twitter.com/X7mAJGFeNX
कब खेला जाएगा फाइल मैच?
महिला टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच 5 जुलाई रविवार को खेला जाएगा. ये मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा. जहां, एक ओर होगी 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और उनके सामने होगी एक बार की चैंपियन मेजबान इंग्लैंड की टीम. इस बात में कोई शक नहीं है कि खिताबी मैच काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि जो टीम जीतेगी वह विजयरथ पर सवार रहते हुए और ट्रॉफी जीतकर टूर्नामेंट का अंत करेगी. जबकि हारने वाली टीम के लिए ये टूर्नामेंट की पहली हार होगी.
The precious moments England secured their spot in the #T20WorldCup Final ????
— ICC (@ICC) July 3, 2026
Watch all the action! Broadcast details here ???? https://t.co/J6LdUvTK4I pic.twitter.com/nRPx9BsNQh
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 42 टी-20 आई मैच खेले गए हैं. इसमें 24 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है, जबकि 17 मुकाबले में इंग्लैंड ने जीत अपने नाम की है. एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड में तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, दोनों टीमों के बीच यकीनन फाइनल में एक कांटे की टक्कर वाला मैच देखने को मिलना तय है.
Hosts England are through to the #T20WorldCup Final after a thumping win against South Africa at The Oval ????
— ICC (@ICC) July 2, 2026
Follow the tournament LIVE, broadcast details ???? https://t.co/niBjzedxPu pic.twitter.com/a3MizyBZQq
ऐसी हैं दोनों टीमें
इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, नैट साइवर-ब्रंट, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, मेगन शूट, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्रा
ये भी पढ़ें: 'विरोधी टीम ने संजू सैमसन को OUT करने का...,' इरफान पठान ने भारतीय स्टार ओपनर को लेकर कह ये बड़ी बात
'वो गोल्ड-डिगर नहीं है', ऋतिक रोशन से ₹400 Cr की एलिमनी पर सुजैन खान की बहन फराह बोलीं- उसने 1 रुपया नहीं लिया
ऋतिक रोशन और सुजैन खान को बॉलीवुड का सबसे महंगा तलाक माना जाता है. लेकिन 12 साल बाद अब, सुजैन खान की बड़ी बहन और मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया है. फराह का साफ कहना है कि सुजैन ने ऋतिक से कोई पैसा नहीं लिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18