पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस, सुबह मिली लाश… वाशिम में 15 साल बाद 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
संजू सैमसन को OUT करने का तरीका..., इरफान पठान ने बताया कि भारतीय स्टार ओपनर से क्या हो रही गलती
Irfan Pathan on Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक खामोश रहा है. संजू लगातार मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं. अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी बल्लेबाजी की एक तकनीकी कमी की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि विरोधी गेंदबाजों ने संजू को आउट करने का एक तय तरीका खोज लिया है.
इरफान पठान ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा, आप संजू सैमसन से गेंद दूर रखना चाहेंगे. भले ही आप गेंद दूर न भी रखें, आप ऑफ-स्टंप के बाहर लाइन रखना चाहेंगे क्योंकि उनका बैट फेस बंद रहता है. जब उनका बैट फेस बंद होता है और वह ऑफ-साइड पर खेलने की कोशिश करते हैं, तो कभी-कभी बैट फेस खुल जाता है. इसीलिए हमने उसे कई बार स्लिप्स में, विकेट के पीछे कैच आउट होते और 'बिहाइंड स्क्वेयर' पर आउट होते देखा है. इसी प्लान के साथ उसे आउट करने की सोच थी. फील्डिंग बदली गई, बॉलर ने उसी लाइन पर बॉलिंग की, थोड़ी छोटी लेंथ रखी जहाँ गेंद थोड़ी रुक रही थी, और संजू वहीं आउट हो गया.
Irfan Pathan analyses technical flaw in Sanju Samson's batting
— Cricket Hub (@Anurag9793) July 2, 2026
He said:
"You want to take the ball away from Sanju Samson. Even if you don't take the ball away, you want to keep the line outside the off-stump because his bat face remains closed. When his bat face is closed and… pic.twitter.com/uIX87E4ACj
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















