Responsive Scrollable Menu

संजू सैमसन को OUT करने का तरीका..., इरफान पठान ने बताया कि भारतीय स्टार ओपनर से क्या हो रही गलती

Irfan Pathan on Sanju Samson: T20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम के स्टार ओपनर संजू सैमसन का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक खामोश रहा है. संजू लगातार मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं. अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने उनकी बल्लेबाजी की एक तकनीकी कमी की ओर इशारा किया है. उनका मानना है कि विरोधी गेंदबाजों ने संजू को आउट करने का एक तय तरीका खोज लिया है.

इरफान पठान ने जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान कहा, आप संजू सैमसन से गेंद दूर रखना चाहेंगे. भले ही आप गेंद दूर न भी रखें, आप ऑफ-स्टंप के बाहर लाइन रखना चाहेंगे क्योंकि उनका बैट फेस बंद रहता है. जब उनका बैट फेस बंद होता है और वह ऑफ-साइड पर खेलने की कोशिश करते हैं, तो कभी-कभी बैट फेस खुल जाता है. इसीलिए हमने उसे कई बार स्लिप्स में, विकेट के पीछे कैच आउट होते और 'बिहाइंड स्क्वेयर' पर आउट होते देखा है. इसी प्लान के साथ उसे आउट करने की सोच थी. फील्डिंग बदली गई, बॉलर ने उसी लाइन पर बॉलिंग की, थोड़ी छोटी लेंथ रखी जहाँ गेंद थोड़ी रुक रही थी, और संजू वहीं आउट हो गया.

Continue reading on the app

ये हैं T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, ऑस्ट्रिया के कप्तान ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Most Sixes in T20 International: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कुछ दिनों पहले तक भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था, लेकिन ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह ने रोहित शर्मा का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इसे अपने नाम कर लिया है. करणबीर सिंह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. खास बात यह है कि सिंह ने बेहद कम पारियों में रोहित को पीछे छोड़ा है. तो चलिए, इस आर्टिकल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

नंबर-1 बने करणबीर सिंह

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अब ऑस्ट्रिया के कप्तान करणबीर सिंह के नाम दर्ज हो गया है. करणबीर सिंह ने अब तक 60 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 59 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 48.71 की शानदार औसत और 175.41 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 2533 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 207 छक्के और 211 चौके लगाए हैं.

दूसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रोहित ने अपने T20I करियर में कुल 159 मैचों की 151 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 4231 रन बनाए हैं. रोहित ने इस दौरान 205 छक्के और 383 चौके लगाए हैं. हिटमैन ने 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.

तीसरे नंबर पर आते हैं मुहम्मद वसीम

 

यूएई (UAE) के कप्तान मुहम्मद वसीम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. मुहम्मद वसीम ने कुल 99 टी20I पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.25 की शानदार औसत और 150.96 के स्ट्राइक रेट से कुल 3371 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 196 छक्के और 282 चौके निकले हैं.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20I की बदली टाइमिंग, फैंस की नींद नहीं होगी खराब, इतने बजे शुरू होगा मैच

चौथे नंबर पर हैं सूर्यकुमार यादव

भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. सूर्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 107 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.36 की बेहतरीन औसत और 162.95 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से कुल 3272 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कुल 179 छक्के और 297 चौके लगाए हैं.

पांचवे नंबर पर हैं जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं. बटलर ने T20I करियर में अब तक 143 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.64 की औसत और 147.77 के स्ट्राइक रेट से कुल 4037 रन बनाए हैं. इस दौरान बटलर के बल्ले से 175 छक्के और 373 चौके निकले हैं.

छठें नंबर पर आते हैं मार्टिन गुप्टिल

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में छठे नंबर पर हैं. गुप्टिल ने अपने T20I करियर के दौरान 118 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 31.81 की औसत और 135.70 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 3531 रन बनाए हैं, जिसमें 173 छक्के और 309 चौके शामिल हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

207 सिक्‍स- करणबीर सिंह (59 पारी)
205 सिक्‍स- रोहित शर्मा (151 पारी)
196 सिक्‍स- मुहम्मद वसीम (99 पारी)
179 सिक्‍स- सूर्यकुमार यादव (107 पारी)
175 सिक्‍स- जोस बटलर (143 पारी)
173 सिक्‍स- मार्टिन गुप्टिल (118 पारी)
166 सिक्‍स- बाबर हयात (108 पारी)
157 सिक्‍स- सैयद अजीज (119 पारी)
156 सिक्‍स- रोवमैन पॉवेल (106 पारी)
150 सिक्‍स- ग्लेन मैक्सवेल (118 पारी)

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, पिछली बार भारत ने किया था ऐतिहासिक 'क्लीन स्वीप'

Continue reading on the app

  Sports

ETPL: टीम इंडिया को दहलाने का इनाम, जय मूंदड़ा को इस फ्रेंचाइजी ने खरीदा, जॉन अब्राहम देंगे इतनी सैलरी

भारत से पढ़ाई के सिलसिले में आयरलैंड पहुंचे जय मूंदड़ा ने ही टीम इंडिया के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में कहर बरपाया और 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता. अब उन्हें ETPL के ड्राफ्ट के पहले राउंड में ही चुन लिया गया, जिसमें सबसे ज्यादा सैलरी है. Thu, 02 Jul 2026 22:54:33 +0530

  Videos
See all

Russian missiles hit Kyiv residential neighbourhoods. #Ukraine #Russia #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T19:30:19+00:00

Viral Video | ऊंचाइयों पर प्यार का इकरार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T19:30:31+00:00

केदारनाथ धाम में बारिश के बीच उमड़ी श्रद्धा | #viralvideo #viralnews #hindinews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T19:25:27+00:00

Iran America War Update: आधी रात में मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! | N18G| Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-02T19:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers