दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश में TikTok पर 'किस' करना पड़ गया भारी, अविवाहित जोड़े को 21-21 कोड़ों की सजा
इंडोनेशिया के आचे प्रांत में टिकटॉक लाइव के दौरान 'किस' करने वाले एक अविवाहित जोड़े को शरिया कोर्ट ने 21-21 कोड़ों की सजा सुनाई है. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था. मानवाधिकार संगठनों ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताया है.
इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन, MCLR में वृद्धि, नए लेंडिंग रेट्स लागू, जानें डिटेल
पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (Loan Rates) में बदलाव किया है। लोन के नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी हैं। सभी टेन्योर के लिए एमसीएलआर में 5 आधार अंकों (BPS) की बढ़ोत्तरी की गई है। 1 जून को भी बैक ने MCLR में संशोधन किया है।
एमसीएलआर वो न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसमें होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पर्सनल, व्हीकल समेत विभिन्न प्रकार के ऋणों और ईएमआई पर पड़ता है। संशोधन के बाद एमसीएलआर 8% से लेकर 9.10% है, जो पहले 7.95% से लेकर 9.05% थे।
टेन्योर वाइज़ MCLR जानें
ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95% से बढ़कर 8% हो चुका है। एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.20% से बढ़कर 8.25% हो गया है। 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.40% से बढ़कर 8.45% हो चुकी है। वहीं 6 महीने के लिए दरें 8.60% से बढ़कर 8.65% हो गई है। 1 साल के लिए लेंडिंग रेट्स 8.75% से बढ़कर 8.80% और 3 साल के लिए 9.05% से बढ़कर 9.10% कर दी गई है।
बेस रेट और EBLR में भी संशोधन
बेस रेट 9.50 है। सभी ग्राहकों के लिए 1 जुलाई 2026 से आरएलएलआर 8.10% (रेपो रेट 5.25%+ मार्कअप 2.50%) है। इसके साथ बीएसपी 0.35 है, जो पहले 0.10% था। 2 जुलाई से बैंक ने संशोधित एक्सटर्नल बैच मार्क्स लिंक्ड फ्लोटिंग लोन रेट्स भी लागू कर दिए हैं। पीएनबी प्राइम प्लस 3 महीने के T-बिल के लिए रेट 5.25% है। जबकि 6 महीने के टेन्योर प्रीमियम के लिए दरें 0.20 प्रतिशत और 12 महीने के लिए 0.50% हैं।
यहाँ चेक करें नए लेंडिंग रेट्स
फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें
फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये का निवेश करने पर 3% से लेकर 6.60% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.10% है। जबकि सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए इंटरेस्ट रेट 3.80% से लेकर 7.40% है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News




















