11 साल के 'नाबालिग ड्राइवर' का खूनी खेल, थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं को ट्रक से कुचला, 9 संतों की दर्दनाक मौत
आस्था की राह पर निकले बौद्ध भिक्षुओं का जुलूस देखते ही देखते मौत के मंजर में बदल गया. थाईलैंड में महज 11 साल का एक बच्चा अपने माता-पिता का पिकअप ट्रक लेकर सड़क पर दौड़ पड़ा और श्रद्धा की यात्रा कर रहे भिक्षुओं को बेरहमी से रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में 9 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
इंडोनेशिया में अमेरिकी पायलट को भून डाला, फिर नागरिक विमान को लगाई आग, पापुआ के बागियों ने US को ललकारा
इंडोनेशिया के पापुआ में अलगाववादी बागियों ने ट्रंप सरकार को बड़ी चुनौती दे डाली है. बागियों ने अमेरिकी पायलट निकोलस एफ गोसलिन को कैप्चर कर उसकी हत्या कर डाली है. पायलट को गोलियों से भूनने के बाद अमेरिका के नागरिक विमान को आग लगाकर फूंक दिया. वेस्ट पापुआ नेशनल लिबरेशन आर्मी (TPNPB) के प्रवक्ता सेब्य संबोम ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लड़ाके कुल्हाड़ी और बंदूकें लहराते हुए अमेरिका और इंडोनेशियाई सरकार को खुलेआम ललकार रहे हैं. बागियों का आरोप है कि ये विमान चुपके से इंडोनेशियाई फौज की मदद कर रहा था.



















