Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में बदलाव, खरीदने से पहले जानें आज का भाव
Gold Silver Price Today: अगर आप भी इस शादी-ब्याह के सीजन या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना ...
Jammu Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही, सड़कें बंद, कई गांवों का टूटा संपर्क
जम्मू-कश्मीर में मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश में पहुंचते ही डोडा, किश्तवाड़ और बांदीपोरा समेत कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं के कारण कई सड़कें बंद हो गईं और अनेक गांवों का संपर्क आसपास के क्षेत्रों से टूट गया।
सबसे अधिक असर डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां कालजुगासर और सेरू इलाके में बादल फटने के बाद तेज बहाव से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई जगहों पर पानी और मलबा सड़कों पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन और राहत दलों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया।
किश्तवाड़ जिले में भी भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात गंभीर बने रहे। एहतियात के तौर पर प्रसिद्ध मचैल और मिंधल यात्राओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। वहीं माता वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ी कटड़ा-सांझीछत हेलीकॉप्टर सेवा भी खराब मौसम और बादलों के कारण प्रभावित रही।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने पुष्टि की है कि इस वर्ष मानसून निर्धारित समय के आसपास जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पहुंचा है। हालांकि मानसून के पहले ही दिन हुई तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन फसलों, सड़कों और स्थानीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आ रही हैं।
प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
Haribhoomi