टीम इंडिया को बड़ी राहत! विराट कोहली पूरी तरह फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी!
विराट कोहली एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आने के लिए तैयार हैं। दरअसल जनवरी 2026 के बाद से वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर थे और आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में खेले थे। बता दें कि IPL 2026 के फाइनल में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। अब सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं।
दरअसल भारतीय टीम के लिए विराट की वापसी बेहद अहम मानी जा रही है। इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज की मौजूदगी बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दे सकती है। हालांकि अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट और मैच से पहले मेडिकल अपडेट के आधार पर होगा।
???? BREAKING NEWS ????
???? VIRAT KOHLI DECLARED FIT TO PLAY ????
Virat Kohli has reportedly been declared fully fit and is ready to return to competitive cricket. After completing his recovery and undergoing fitness assessments, Kohli is understood to have received the green signal… pic.twitter.com/kceqpv6xLq
— indianTeamCric (@Teamindiacrick) July 2, 2026
विराट का खेलना फिटनेस पर करेगा निर्भर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही विराट को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन यह भी स्पष्ट किया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोहली पूरी तरह फिट हैं और उन्हें मैदान पर उतरने की मंजूरी मिल चुकी है। हाल ही में विराट को पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया था। अभ्यास के दौरान उनकी मूवमेंट और फिटनेस सामान्य नजर आई, जिससे उनकी वापसी की अटकलें और तेज हो गईं। टीम इंडिया के लिए यह राहत की खबर है क्योंकि आगामी वनडे मुकाबलों में अनुभव और स्थिरता दोनों की जरूरत होगी।
इन बल्लेबाजों से मिलेगी मजबूती
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज एक साथ उतर सकते हैं। ऐसे में मध्यक्रम पहले की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई देगा। विराट का अनुभव दबाव वाले मैचों में हमेशा टीम के काम आया है और इस सीरीज में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।
ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज को दोनों टीमों के लिए आगे की अंतरराष्ट्रीय तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
स्क्वाड पर डालें नजर
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।
बिहार: 20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा ’10 सर्कुलर रोड’ का सरकारी आवास, परिवार संग निजी घर में हुईं शिफ्ट, पढ़ें खबर
बिहार की राजनीति में कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर मचा राजनीतिक घमासान अब थम गया है। राबड़ी देवी ने आखिरकार पटना स्थित अपना 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास छोड़ दिया है। इस आवास को खाली करने के लिए राबड़ी देवी को कई बार नोटिस मिल चुका था। गुरुवार को अब राबड़ी देवी पूरी परिवार के साथ कौटिल्य नगर में अपने निजी आवास में पहुंच गई हैं।
बता दें कि 22 जून को भवन निर्माण विभाग ने एक नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर परिसर खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से मना कर दिया था। राबड़ी देवी को साल 2005 में नीतीश कुमार की तत्कालीन सरकार ने यह बंगाला दिया था। पिछले करीब 20 सालों से राबड़ी देवी और उनका पूरा परिवार इसी बंगले में रह रहा था।
राबड़ी देवी ने 5 जुलाई तक का मांगा था समय
बता दें कि राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष हैं। जिसको देखते हुए साल 2026 सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद उन्हें 39 नंबर हार्डिंग रोड का बंगला दिया गया था लेकिन उन्होंने बंगला शिफ्ट करने से मना कर दिया था। उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती दी थी और कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह उन्हें बेदखल करके दिखाए।
हालांकि इसके बाद उन्हें 19 जून को अंतिम नोटिस दिया गया था। हालांकि बाद में नोटिस का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिखते हुए 5 जुलाई तक का समय मांगा था लेकिन समय से पहले की राबड़ी देवी ने आवास खाली कर दिया।
मंत्री नंद किशोर राम को मिला यह आवास
जब सम्राट चौधरी ने बिहार की कमान संभाली और मंत्रिमंडल का विस्तार किया। तब उनके मंत्री नंद किशोर राम को 10 सर्कुलर रोड वाला बंगाला दिया गया था। चूंकि राबड़ी देवी अपने परिवार सहित वहां रह रहीं थी इसलिए उन्हें नोटिस जारी कर बंगाला खाली करने को कहा गया था। सरकार और आजेडी की ओर से इस मामले में लगातार बयानबाजी भी हुई। अंत में राबड़ी देवी ने बंगाला खाली कर दिया और अब भाजपा मंत्री नंद किशोर इस आवास में शिफ्ट होंगे।




Mp Breaking News

















