Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म 'आवारापन' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म के सीक्वल 'आवारापन 2' का पहला टीज़र आखिरकार रिलीज़ कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह टीज़र 29 जून को रिलीज़ हुआ, ठीक उसी दिन जब साल 2007 में फिल्म का पहला भाग सिनेमाघरों में आया था। टीज़र ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
टीज़र में दिखा इमोशन, एक्शन और पुरानी यादों का मेल टीज़र की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित से होती है, जो बाइक पर सफर करते हुए एक दमदार संवाद बोलते हैं- "कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है।"
इसके बाद टीज़र में वह श्रीया सरन के निभाए गए किरदार आलिया हमीद को श्रद्धांजलि देते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में फिल्म का फेमस गाना 'तो फिर आओ' का नया वर्जन सुनाई देता है, जो पुराने दर्शकों की यादें ताजा कर देता है।
इमरान का डायलॉग- "दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा" और "इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा... या मैं" ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है क्योंकि एक बार फिर इमरान शिवम पंडित के किरदार में दिल जीतने आ रहे हैं।
दिशा पाटनी और शबाना आज़मी की भी दिखी झलक टीज़र में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आज़मी और अन्य कलाकारों की भी छोटी-छोटी झलक दिखाई गई है। हालांकि उनके किरदारों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है 2007 की 'आवारापन' साल 2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और श्रीया सरन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। रिलीज़ के समय फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट क्लासिक बन गई।
फिल्म की कहानी कॉन्ट्रैक्ट किलर शिवम पंडित के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने बॉस की प्रेमिका पर नजर रखने की जिम्मेदारी मिलती है। बाद में उसे पता चलता है कि वह मानव तस्करी का शिकार है। इसके बाद शिवम उसकी आजादी और उसके सच्चे प्यार से मिलाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देता है।
फिल्म का संगीत भी आज तक दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय माना जाता है।
कब रिलीज़ होगी 'आवारापन 2'? 'आवारापन 2' का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण विशेष फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इस बार इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आज़मी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
भारत में डोपिंग की समस्या नई नहीं है और ये खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि लगातार बढ़ ही रही है. AIU की ताजा रिपोर्ट ने भारत के ग्लोबल इवेंट्स होस्ट करने की ख्वाहिशों को भी मुश्किल में डाला है. Thu, 02 Jul 2026 21:52:57 +0530