Kal Ka Mausam: देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mausam: दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. मानसून ने आज महाराष्ट्र में दस्तक दे दी. इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार (24 जून) को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 24 जून को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की आशंका है.
इस दौरान कई राज्यों में आंधी-तूफान भी आ सकता है. बुधवार को जिन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश और बिहार भी शामिल है. इस दौरान 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी कहर बरपा सकती हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों, मछुआरों और नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी संभावना है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 23, 2026
मुख्य बिंदु
(i) दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 जून, 2026 को महाराष्ट्र के कुछ और भागों (मुंबई सहित), तेलंगाना एवं ओडिशा के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है।
(ii) अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात के कुछ भागों, महाराष्ट्र… pic.twitter.com/uAQyR5kv4l
अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों में दस्तक देगा मानसून
भारत मौसम विभाग विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात के कुछ इलाकों के साथ-साथ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों आगे बढ़ने की संभावना है. इस दौरान मानसून मध्य प्रदेश में भी दस्तक दे सकता है. इसके बाद के 3-4 दिनों के भीतर झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के परिस्थितियां बनी हुई हैं. साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मानसून के दस्तक देने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बन गया है.
19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 24 जून को देश के 19 राज्यों भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय और त्रिपुरा भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की भी आशंका है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Dangal With Sahil Joshi: Lucknow Fire Incident पर क्या बोले NDRF के पूर्व DIG? | CM Yogi | Aaj Tak
लखनऊ अग्निकांड में 15 मौत को लेकर बात करते हुए NDRF के पूर्व DIG नवीन भटनागर ने कहा कि स्टेट में फायर डिपार्टमेंट के लोग कितने होशियार हैं और कैसे काम करते हैं, उसी हिसाब से फायर डिपार्टमेंट के बजट को एलोकेट करते हैं, जितनी भी आग की घटनाएं हुई हैं उसमें दमकल देरी से पहुंचता है, क्योंकि रोड सकरी है, लोग सड़क किनारे गाड़ियां कड़ी करते हैं, दमकल जतनी जल्दी पहुंचेगा उतनी जान बचही जा सकती हैं, हमारे पास बस एक दो स्काई लैडर हैं बाकी हैं ही नहीं. #lucknowfire #cmyogi #akhileshyadav #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks #dangal #sahiljoshi आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg




News Nation
Aaj Tak



















