कोई भी सड़क मुगलों-पठानों के नाम पर नहीं होगी, सुवेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले-हम कर रहे समीक्षा
बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुगल, पठान और अत्याचारी ब्रिटिश शासकों के नाम वाली सड़कों के नाम बदलने की घोषणा की. सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है.
ओडिशा के कलिंगनगर में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं से घिरा पूरा इलाका
ओडिशा के जाजपुर जिले के कलिंगनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित VCI केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग फैक्ट्री परिसर के अंदर बने कूलिंग टावर से शुरू होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद इलाके में घना काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच जारी है.
























