A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
भारतीय हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में भारत ने 1-0 से पिछड़ने के बाद वापसी की। टीम के लिए अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल किए। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से अहमद नदीम और कप्तान अबू महमूद और शकील मोईन ने गोल किया। पिछले 10 साल में भारतीय टीम पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले 18 मुकाबलों में भारत ने 16 जीते हैं। 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को दिसंबर 2016 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराया था। पहले क्वार्टर में पाकिस्तान ने बढ़त बनाई भारत ने मैच की शुरुआत अटैक से की, लेकिन गोल नहीं कर सका। इसके उलट पाकिस्तान ने अपने पहले ही पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग दिया। अहमद नदीम ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत ने फाउल की अपील की, लेकिन अंपायर ने गोल बरकरार रखा। दूसरे क्वार्टर में अभिषेक और नीलकांत ने मैच पलटा दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया। दिलप्रीत सिंह के शानदार क्रॉस पर अभिषेक ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह की ड्रैग फ्लिक को पाकिस्तान ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड पर नीलकांत शर्मा ने गेंद को नेट में पहुंचाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में भारतीय टीम ने 19 बार पाकिस्तान के सर्किल में इंटर किया, जबकि पाकिस्तान केवल 2 ही कर सका। भारत को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि टीम सिर्फ एक को गोल में बदल सकी। तीसरे क्वार्टर में सुखजीत ने बढ़ाई बढ़त तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने बेहतरीन बचाव किए। इसके बाद भारत के सुखजीत सिंह ने बॉक्स के अंदर शानदार टर्न लेकर जोरदार शॉट से गोल दाग दिया। इस गोल के साथ भारत की बढ़त 3-1 हो गई। राजिंदर ने चौथा गोल किया आखिरी क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। राजिंदर सिंह ने बेहतरीन ड्रैग फ्लिक लगाकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश की। कप्तान अबू महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और फिर शकील मोईन ने एक और गोल दागकर स्कोर 4-3 कर दिया, लेकिन तब तक भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान बिना कप्तान और कोच के उतरा पाकिस्तान के नियमित कप्तान अम्माद शकील बट वीजा समस्या के कारण टीम के साथ नहीं थे। उनकी जगह अबू महमूद ने कप्तानी संभाली। टीम के मुख्य कोच भी लंदन में मौजूद नहीं थे और मैनेजर ने टीम की जिम्मेदारी संभाली। क्या है FIH प्रो लीग? FIH प्रो लीग अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की सालाना लीग है। इसकी शुरुआत 2019 में हुई थी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की दुनिया की टॉप टीमें हिस्सा लेती हैं। टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता है, यानी हर टीम सभी दूसरी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलती है। सीजन के अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली टीम चैंपियन बनती है। इस लीग की सबसे खास बात इसका होम और अवे फॉर्मेट है। उदाहरण के लिए, अगर भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला है तो एक मैच भारत में और दूसरा इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसी तरह टीमों को अलग-अलग देशों में जाकर मैच खेलने पड़ते हैं। 2025-26 सीजन के मुकाबले भारत के राउरकेला, इंग्लैंड के लंदन, बेल्जियम के एंटवर्प, नीदरलैंड्स के एम्सटर्डम, स्पेन के वैलेंसिया और ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट जैसे शहरों में आयोजित किए गए हैं। मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल में बेल्जियम 12 मैचों में 34 अंकों के पहले स्थान पर है। इंग्लैंड (26 अंक) दूसरे और ऑस्ट्रेलिया (24 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। भारत 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान एक भी अंक नहीं जुटा सका और नौवें स्थान पर है। --------------------------------------- हॉकी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
मनप्रीत सिंह बने भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी भारतीय मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने हाल ही में 413वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर दिलीप तिर्की का रिकॉर्ड तोड़ा। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने उन्हें सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर…
Continue reading on the app