रोनाल्डो ने FIFA World Cup में रचा इतिहास, उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है. फीफा वर्ल्ड कप में इस वक्त उज्बेकिस्तान और पुर्तगाल के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में की शुरुआती मिनटों में ही रोनाल्डो ने गोल कर पुर्तगाल को बढ़त दिला दी. इसी के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है. रोनाल्डो अब 6 फीफा वर्ल्ड कप में कम से कम एक गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में छठे मिनट में गोल दागते ही इतिहास रच दिया. इसी गोल के साथ रोनाल्डो दुनिया के पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कम से कम एक गोल किए हैं. हालांकि उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी भी 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड जरूर बनाए हैं, लेकिन मेसी 2010 फीफा वर्ल्ड के टूर्नामेंट में कोई गोल नहीं कर पाए थे, जिसके चलते रोनाल्डो अब 6 लीग अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
History for @Cristiano! ????????
— FIFA (@FIFAcom) June 23, 2026
Cristiano Ronaldo has become the first player to score in six different @FIFAWorldCup tournaments! ⚽️ pic.twitter.com/qI1Zvt0uJS
???? GOAL CRISTIANO RONALDO! WHAT A GOAL! THIS IS INSANE!pic.twitter.com/PXGwMnTKVq
— TrenVentro (@TrenVentro) June 23, 2026
पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो
वहीं इस गोल के साथ रोनाल्डो ने एक और कीर्तिमान बनाया है. रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने युसेबियो को पीछे छोड़ दिया है. युसेबियो ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में कुल 9 गोल किए थे, जबकि रोनाल्डो ने अब तक पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में 10 गोल दाग दिए हैं. रोनाल्डो ने यह कारनाम 2006 से 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान 6 वर्ल्ड कप में किया है.
Cristiano Ronaldo what a goal that was. You’re real Goat ???? #worldcup2026 #CristianoRonaldo pic.twitter.com/men2CRlBLH
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) June 23, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: ऋषभ पंत के बदले कुलदीप यादव को लेकर LSG ने कैसे 'एक तीर से लगाए 2 निशाने'? समझिए पूरा गणित




News Nation



















