Responsive Scrollable Menu

VIDEO: जूतों की माला पहनाई, सड़क पर कराई उठक-बैठक... TMC नेता स्वपन सामंत पर फूटा लोगों का गुस्सा, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्वपन सामंत को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उन्हें गले में जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया। इस दौरान उन पर अंडे-टमाटर भी फेंके गए।

Continue reading on the app

बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में 'अल्फा' में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, "ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।" इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, "मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।" समय ने फिल्म 'जिगरा' पर तंज कसा इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, "मुझे भी 'जिगरा' देखकर पछतावा हुआ था।" समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "कम से कम आपने फिल्म तो देखी।" इसके बाद समय ने कहा, "आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।" कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? 'लेटेंट' में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।" इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, "नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।" फिर समय ने कहा, "वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?" पिछले साल शो विवादों में रहा शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल ट्रेड: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव को मिली लखनऊ टीम

Rishabh Pant trade: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाडी ट्रेड में से एक के तहत ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। मंगलवार 23 जून 2026 को आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की। इस अदला-बदली के तहत ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल हो गए है।

ऋषभ पंत की फीस में बड़ी कटौती
ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर शामिल किया गया है। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे महंगे खिलाडी थे, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि पिछले दो सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी फीस में काफी कटौती झेलनी पड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स में पंत की पुरानी यादें
ऋषभ पंत फिर से उसी टीम का हिस्सा बन गए है, जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 महत्वपूर्ण सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत अब तक कुल 111 मैच खेल चुके है। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम प्रबंधन के साथ कुछ कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन अब वे दोबारा दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे।

पंत का आईपीएल में प्रदर्शन
पिछले दो आईपीएल सीजन ऋषभ पंत के लिए चुनौतीपूर्ण रहे है। उन्होंने कुल 28 पारियों में केवल तीन बार पचास से अधिक का स्कोर किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। वहीं 2026 के सीजन में उनका प्रदर्शन थोड़ा सुधरा और उन्होंने 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। सीजन के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

कुलदीप यादव अब अपने राज्य की टीम के साथ
कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में गए है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 38.10 की औसत से केवल 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.29 रही थी। कप्तान अक्षर पटेल भी पिछले सीजन में उनके खराब फॉर्म से चिंतित नजर आए थे।

ट्रेड का गणित
इस बड़े ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 13.75 करोड़ रुपये बचे है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंत को लेने के कारण 1.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि पंत की फीस कुलदीप की तुलना में 1.75 करोड़ रुपये अधिक है। अब देखना होगा कि दोनों खिलाडी अपनी नई टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते है।

Tue, 23 Jun 2026 14:28:22 +0530

  Videos
See all

Pune Firing News: पुणे में Lawrence Bishnoi Gang का खौफ..कारोबारी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T09:11:52+00:00

Ram Mandir Donation Row। दान राशि की गणना, निगरानी पर गंभीर सवाल- सूत्र। #shorts #sitinvestigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T09:16:38+00:00

Vaibhav Suryavanshi At Airport: श्रीलंका के बाद इंग्लैंड को 'धोने' निकले वैभव सूर्यवंशी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T09:08:14+00:00

TMC Crisis: Mamata Banerjee को हटाकर अरूप रॉय बने TMC के नए चेयरमैन | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T09:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers