Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

बॉबी देओल से पूछा गया- 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाएंगे?:बोले- ये कौन-सा शो है, मुझे इसके बारे में पता नहीं है

फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के तहत इसकी लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के प्रीमियर एपिसोड में पहुंचीं। इसी बीच, इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में 'अल्फा' में नजर आने वाले एक्टर बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में दिखाई देंगे। इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, "ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।" इसके बाद वह अगले सवाल की ओर बढ़ गए। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुईं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे पर मजाकिया अंदाज में तंज कसे और रोस्ट किया। शो में समय रैना ने आलिया भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि आलिया शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आई हैं। इस दौरान आलिया ने हंसते हुए कहा, "मुझे अब थोड़ा पछतावा हो रहा है।" समय ने फिल्म 'जिगरा' पर तंज कसा इस पर समय रैना ने तंज कसते हुए कहा, "मुझे भी 'जिगरा' देखकर पछतावा हुआ था।" समय की यह बात सुनकर आलिया और शरवरी जोर से हंसने लगीं। हालांकि, आलिया ने भी बिना देर किए मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "कम से कम आपने फिल्म तो देखी।" इसके बाद समय ने कहा, "आपके पास बैठकर थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं।" कांस और लेटेंट की तुलना कर मजाक किया समय ने यह भी कहा, “आलिया जी, आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं। आपकी फिल्मों ने 5000-6000 करोड़ रुपए की कमाई की है। आपके पास इतने फिल्मफेयर अवॉर्ड हैं, नेशनल अवॉर्ड है, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड है। फिर आप यहां आखिर क्यों आई हैं? 'लेटेंट' में आने की क्या जरूरत थी? कहां कांस, कहां लेटेंट और यहां कैमरे आप पर हैं।" इस पर सब हंसने लगे। फिर जवाब देते हुए आलिया ने कहा, "नहीं-नहीं समय, सच कहूं तो हम सभी यह बात पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि हमें हंसाने के लिए हम सब कपिल शर्मा के बहुत आभारी हैं।" फिर समय ने कहा, "वाह! आलिया जी, यहां फनी हो गईं आप। जाकिर भाई के साथ क्या हो गया था?" पिछले साल शो विवादों में रहा शो में शरवरी वाघ भी गेस्ट के तौर पर पहुंचीं। समय रैना ने मजाक में उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं शरवरी से पूछा गया कि क्या उन्होंने लेटेंट के एपिसोड देखे हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो के वीडियो न्यूज चैनलों पर देखे हैं।” पिछले साल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर समय रैना विवादों में रहे थे। शो को लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और मामला कोर्ट तक पहुंचा था।

Continue reading on the app

क्रिकेटर आकाशदीप ने रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर बात की:मेहंदी पर छोटी बहनों के साथ लगाए ठुमके; कल वाराणसी के होटल ताज गंगेज में शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप के विवाह समारोह की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज आकाशदीप की हल्दी है। इससे पहले सोमवार (22 जून) को उनकी मेहंदी की रस्म हुई। आकाशदीप की छोटी बहन ने 'राजा भइया दूल्हा बनकर आ गया' और 'चने के खेत में' समेत कई बॉलीवुड गीतों पर ठुमके लगाए। मेहंदी समारोह में आकाश दीप गॉगल्स लगाए नजर आए। समारोह के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो कॉल के माध्यम से आकाश दीप से बातचीत की और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। आकाश दीप 24 जून को वाराणसी में रोहतास निवासी अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह के लिए वाराणसी के होटल ताज गंगेज को बुक किया गया है। इस पूरे फंक्शन में सिर्फ परिवार लोग शामिल होंगे। इससे मीडिया को दूर रखा गया है। शादी समारोह में क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल भी हो सकते हैं। मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए… आकाश दीप के हाथों में अक्षिता के नाम की लगी मेहंदी आकाश दीप के घर पर शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी में घर का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में आकाश दीप की मेहंदी रस्म धूमधाम से पूरी की गई। पारंपरिक गीतों की गूंज, ढोलक की थाप और अपनों की हंसी-खुशी के बीच पूरे परिवार ने इस खास पल को यादगार बनाया है। आकाश दीप की बहन और परिवार के सदस्यों ने मिलकर मेहंदी समारोह की खास तैयारियां की थीं। रस्मों के दौरान परिवार के लोग जमकर डांस किए। इस दौरान स्टेज के पास खूब भीड़ लगी थी। कुछ लोग क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने में व्यस्थ थे तो कुछ लोगों ने आकाश दीप को डांस भी करवाना चाहा। इस दौरान उनके हाथों में दुल्हनिया अक्षिता के नाम की मेहंदी लगाई गई है। बता दें कि 22 जून की रात आकाश दीप के घर पर तिलक समारोह का आयोजन हुआ था। इसमें भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और काजल राघवानी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में आकाशदीप डांस करते नजर आए। 22 जून को था तिलक 22 जून की रात आकाश दीप के घर तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आकाश दीप भी परिवार और मेहमानों के साथ डांस करते नजर आए। समारोह में रोहतास के सांसद मनोज कुमार, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे। तिलक समारोह की कुछ तस्वीरें देखिए… 10 लाख रुपए का बना पंडाल क्रिकेटर के घर को बॉलीवुड थीम पर सजाया गया है। करीब 10 लाख रुपए के पंडाल बनाए गए हैं। हर फंक्शन के लिए घर को करीब 2 से 3 घंटे तक तैयार किया जा रहा है। समारोह में आने वाले मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वीआईपी (VIP) मेहमानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। सभी पंडालों में कूलर, सोफा, टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में मेहमानों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही दूल्हे को सजाने के लिए दिल्ली से मेकअप आर्टिस्ट आए हैं। आकाशदीप के घर की कुछ तस्वीरें देखिए… अब जानिए आकाशदीप होने वाली दुल्हनिया कौन है आकाश दीप की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज मानिकपुर की रहने वाली हैं। वह इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह (बबलू जी) और रेणु सिंह की बेटी हैं। अक्षिता ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा से BCA और MCA की पढ़ाई की है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए संस्थान की ओर से उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला था। हालांकि, इसी दौरान शादी की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने वह नौकरी जॉइन नहीं की। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है। बताया जा रहा है कि आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में तय किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम में नया सूर्योदय, सूर्यांश शेडगे को मिला आयरलैंड का टिकट, चोटिल नितिश रेड्डी की जगह टीम में शामिल

suryansh shedge selection: बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'पुरुष चयन समिति ने सूर्यांश शेडगे को नितीश कुमार रेड्डी की जगह भारत की आगामी T20I सीरीज के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम में शामिल किया है.' रेड्डी ने 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI के बाद बाएं क्वाड्रिसेप्स में परेशानी की शिकायत की थी. मेडिकल जांच के बाद, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है, जिससे वह दोनों T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. Tue, 23 Jun 2026 14:35:08 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam: SIT ने प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:01:30+00:00

Bihar News: Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास में चोरी, PA Motilal Rai पर FIR, बाउंड्री फांदकर भागा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:03:26+00:00

Haryana: सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार | Chandigarh | CBI Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:14:16+00:00

Breaking News: रुपये पर फिर बढ़ा दबाव... डॉलर के मुकाबले 94.74 तक पहुंची गिरावट | Stock Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers