A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

आईपीएल ट्रेड: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव को मिली लखनऊ टीम

Rishabh Pant trade: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाडी ट्रेड में से एक के तहत ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। मंगलवार 23 जून 2026 को आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की। इस अदला-बदली के तहत ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे, वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में शामिल हो गए है।

ऋषभ पंत की फीस में बड़ी कटौती
ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स में 15 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर शामिल किया गया है। इससे पहले वे लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे महंगे खिलाडी थे, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि पिछले दो सालों में उनके प्रदर्शन में गिरावट देखी गई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी फीस में काफी कटौती झेलनी पड़ी है।

दिल्ली कैपिटल्स में पंत की पुरानी यादें
ऋषभ पंत फिर से उसी टीम का हिस्सा बन गए है, जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 महत्वपूर्ण सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत अब तक कुल 111 मैच खेल चुके है। उन्होंने टीम की कप्तानी भी की है। 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम प्रबंधन के साथ कुछ कारणों से उन्हें रिलीज कर दिया गया था, लेकिन अब वे दोबारा दिल्ली की जर्सी में नजर आएंगे।

पंत का आईपीएल में प्रदर्शन
पिछले दो आईपीएल सीजन ऋषभ पंत के लिए चुनौतीपूर्ण रहे है। उन्होंने कुल 28 पारियों में केवल तीन बार पचास से अधिक का स्कोर किया है। आईपीएल 2025 में उन्होंने 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। वहीं 2026 के सीजन में उनका प्रदर्शन थोड़ा सुधरा और उन्होंने 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। सीजन के बाद उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी।

कुलदीप यादव अब अपने राज्य की टीम के साथ
कुलदीप यादव अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपये की फीस पर लखनऊ सुपर जायंट्स में गए है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने 12 मैचों में 38.10 की औसत से केवल 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10.29 रही थी। कप्तान अक्षर पटेल भी पिछले सीजन में उनके खराब फॉर्म से चिंतित नजर आए थे।

ट्रेड का गणित
इस बड़े ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में 13.75 करोड़ रुपये बचे है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंत को लेने के कारण 1.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, क्योंकि पंत की फीस कुलदीप की तुलना में 1.75 करोड़ रुपये अधिक है। अब देखना होगा कि दोनों खिलाडी अपनी नई टीमों के लिए कैसा प्रदर्शन करते है।

Continue reading on the app

CUET UG Toppers: बेटी ने किया सीयूईटी में टॉप, मिले 1232.19 अंक, देखें रैंक 1-20 तक के स्कोर

CUET UG Toppers 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। सिर्फ एक उम्मीदवार ने 5 में से 4 विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। परीक्षा में बेटी ने 1232.19 अंक के साथ टॉप किया है।

Continue reading on the app

  Sports

कोच Hrishikesh Kanitkar का मंत्र, 'तू अपना नेचुरल गेम खेल', Vaibhav Sooryavanshi ने Sri Lanka के खिलाफ फाइनल में मचाया धमाल

इंडिया A के लिए अपने पहले चार मैचों में 117 रन बनाने के बावजूद, वैभव सूर्यवंशी की ट्राई-नेशन A सीरीज़ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। हालांकि 150.6 का स्ट्राइक-रेट उनके आक्रामक खेल को दिखाता था, लेकिन 14, 44, 21 और 38 के स्कोर उनके खुद के तय किए गए स्टैंडर्ड के हिसाब से बहुत प्रभावशाली नहीं लगे। भारत-ए के कोच हृषिकेश कानिटकर ने श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल से पहले अपने पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी से मुलाकात की और उन्हें सीधी सलाह दी। उन्होंने कहा कि तू अपना स्वाभाविक खेल खेल, ज्यादा मत सोचो।
 

इसे भी पढ़ें: Rishabh Pant की घर वापसी का बड़ा सौदा, 12 करोड़ की सैलरी कटौती पर Delhi Capitals लौटे


यह सलाह काफी कारगर साबित हुई। 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 324.13 के स्ट्राइक रेट से सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन बनाए। इस पारी के साथ ही सूर्यवंशी ने सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सूर्यावंशी ने स्पोर्टस्टार को बताया कि जब रन नहीं बन रहे थे, तो मैंने ऋषी सर के साथ कुछ बातें कीं और उन्होंने मुझे खुलकर खेलने की छूट दी। उन्होंने आगे कहा कि तभी उन्होंने मुझसे कहा, 'तू अपना नेचुरल गेम खेल, ज़्यादा सोच मत'। इससे मुझे हिम्मत मिली और मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा। मुझे खुशी है कि सब कुछ अच्छा रहा।

IPL में मिली कामयाबी के बावजूद, युवा सूर्यवंशी के लिए ट्राई-नेशन सीरीज़ एक बड़ा चैलेंज होने वाली थी। सूर्यवंशी न सिर्फ़ खराब गेंदों पर, बल्कि अच्छी गेंदों पर भी छक्के मारने में माहिर हैं। लेकिन हर गेंद को मैदान के बाहर भेजने की जल्दबाजी से बचते हुए, किसी गेंद को छोड़ने का संयम ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की असली परीक्षा लेने वाला था। श्रीलंका की धीमी और स्पिन के लिए मददगार पिच और 50 ओवर की पारी की खास ज़रूरतों को देखते हुए उन्हें अपनी IPL वाली रणनीति में बदलाव करना था।
 

इसे भी पढ़ें: Wimbledon चैंपियन Marketa Vondrousova पर 4 साल का बैन, डोपिंग टेस्ट से इनकार करना पड़ा भारी


उन्होंने कहा कि वहाँ के हालात थोड़े अलग थे, इसलिए शुरुआत में कुछ चुनौतियाँ आईं। मैं बहुत ज़्यादा कोशिश कर रहा था, लेकिन अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पा रहा था। रविवार को फ़ाइनल में सूर्यवंशी की पारी इस बात का ताज़ा सबूत थी कि यह उभरता हुआ टैलेंट खेल को पारंपरिक तरीके से खेलने के बजाय, अपनी मर्ज़ी से खेलकर अपना रास्ता बना रहा है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 23 Jun 2026 15:11:20 +0530

  Videos
See all

Bihar News: Tej Pratap Yadav के सरकारी आवास में चोरी, PA Motilal Rai पर FIR, बाउंड्री फांदकर भागा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:03:26+00:00

Breaking News: रुपये पर फिर बढ़ा दबाव... डॉलर के मुकाबले 94.74 तक पहुंची गिरावट | Stock Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:16:33+00:00

Ram Mandir Donation Scam: SIT ने प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपी | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:01:30+00:00

Haryana: सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार | Chandigarh | CBI Raid #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-23T10:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once