Responsive Scrollable Menu

फीफा वर्ल्ड कप में केप वर्डे का उलटफेर:2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 पर रोका;बेल्जियम और ईरान का मैच 0-0 पर छूटा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में बेल्जियम और ईरान के बीच मैच गोलरहित (0-0) ड्रॉ रहा। वहीं, ग्रुप H में केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस नतीजे के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट की दौड़ और रोमांचक हो गई है। केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को बराबरी पर रोका केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है। केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मजबूती से मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया। बेल्जियम और ईरान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम और ईरान ने 0-0 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो अंक हो गए हैं। बेल्जियम के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की करीब एक साल बाद शुरुआती एकादश में वापसी हुई। वहीं, ईरान का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब सेंटर-बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड मिला और टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा नहीं उठा सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Continue reading on the app

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड 'One8' लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट सॉन्ग 'विनिंग स्पीच' भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन 'औजला दे कन्ना विच नट्टियां' पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- "मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच' वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।" प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से अपने ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। विराट कोहली का 'One8' ब्रांड क्या है? 'One8' विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

Continue reading on the app

  Sports

MLC: 18 महीने बाद सुलझी जिसके पिता की मौत की गुत्थी, उसने 4 ओवर में निपटाए इतने बल्लेबाज, किया बेस्ट प्रदर्शन

Corbin Bosch: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश का मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में कमाल देखने को मिला है. ये उनका डेब्यू सीजन है, जहां अपने दूसरे ही मैच में वो जीत के हीरो बने हैं. Mon, 22 Jun 2026 13:35:21 +0530

  Videos
See all

Uddhav के प्रवक्ता ने on air बदल लिया अपना पाला? | #shorts #viralvideo #viralnews #uddhavthackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:15:04+00:00

Akash Deep के तिलक समारोह की पहली झलक | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:15:30+00:00

"शिवसेना एक ही है और उसका नेतृत्व"| #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:16:40+00:00

इस्तीफे के बाद पत्नी के गले लगे UK PM Keir Starmer | #shorts #viralvideo #viralnews #keirstarmer #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T09:16:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers