Responsive Scrollable Menu

शहीद जवानों के बच्चों के लिए बनेगा 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय', CM सोरेन ने दी मंजूरी

Jharkhand Government: झारखंड सरकार शहीद पुलिसकर्मियों और जवानों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के टेंडरग्राम स्थित झारखंड जगुआर कैंप में 'दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय' खोलने की योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

जल्द कैबिनेट से मिलेगी अंतिम मंजूरी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंजूरी मिलने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस प्रस्ताव को योजना प्राधिकृत समिति के पास भेज दिया है. समिति की मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट में रखा जाएगा. कैबिनेट की अंतिम स्वीकृति के बाद विद्यालय निर्माण का काम शुरू किया जाएगा.

पहली से 12वीं तक होगी पढ़ाई

आपको बता दें कि यह आवासीय विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित होगा. यहां पहली से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी. पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए केवल पढ़ाई की सुविधा होगी, जबकि छठी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए रहने की व्यवस्था भी की जाएगी. सरकार इस स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से लैस 'स्टेट ऑफ द आर्ट' संस्थान के रूप में विकसित करेगी, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छा माहौल भी मिल सके.

छह एकड़ में बनेगा आधुनिक परिसर

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय का निर्माण करीब छह एकड़ जमीन पर किया जाएगा. परिसर में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग तीन मंजिला छात्रावास बनाए जाएंगे. इसके अलावा शिक्षकों और कर्मचारियों के रहने की भी व्यवस्था होगी. शिक्षकों के लिए दो बेडरूम वाले आठ आवास, कर्मचारियों के लिए एक बेडरूम वाले 12 आवास और प्राचार्य के लिए अलग आवास बनाया जाएगा.

कौशल विकास पर भी रहेगा विशेष ध्यान

इस विद्यालय में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के कौशल विकास पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. इसके लिए स्किल लैब स्थापित की जाएगी, जहां विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक और रोजगार से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे. इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Jharkhand Government: झारखंड के 81 विधायकों को मिली बड़ी सौगात! विकास कार्यों के लिए जारी हुए 405 करोड़ रुपये

स्कूल में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इनमें अलग-अलग कैंटीन, बड़ा मल्टीपर्पज हॉल, खेल मैदान, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, साइंस और मैथ लैब शामिल होंगी. इसके अलावा सिक रूम, एक्टिविटी रूम, स्टाफ रूम और कॉमन रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके. झारखंड सरकार का मानना है कि यह विद्यालय शहीद जवानों और पुलिसकर्मियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा.

यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण, 23 जून को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

Continue reading on the app

Almora NEET-UG Re Exam: अल्मोड़ा में 421 ने दी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, CCTV से रखी गई नजर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 21 जून को पूर्णिया जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 की पुनर्परीक्षा हुई.  कुल 4880 परीक्षार्थियों में से 4382 ने परीक्षा दी, जिससे उपस्थिति 89.8% रही. परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के समुचित इंतजाम किए गए थे. जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत परीक्षा केंद्र में 288 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 246 ने परीक्षा दी जबकि 42 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli favourite song: विराट कोहली ने खोला दिल का राज, हर मैच से पहले सुनते हैं ये फेवरेट गाना; जानें क्या है वजह

Virat Kohli favourite song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। रविवार (21 जून) को नई दिल्ली में क्रिकेटर विराट कोहली के ब्रैंड one8 के प्रीमियर इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें सिंगर करण औजला ने भी स्टेज पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान विराट ने अपने फेवरेट गाने का भी खुलासा किया।

'इस गाने में मुझे अपनी कहानी दिखाई देती है'
कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कई गाने शानदार हैं, लेकिन 'Winning Speech' उनके सबसे ज्यादा करीब है। विराट ने कहा,
"आप दिल से गाने लिखते हैं। मुझे 'विनिंग स्पीच' सबसे ज़्यादा पसंद है क्योंकि शायद यह उस सफर को दिखाता है जिससे आप गुजरे हैं। मैं इसमें अपने सफर की समानताएं भी देखता हूं। मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैंने अक्सर मैच खेलने जाने से पहले इसे सुना है।"

 

करण औजला के परफॉर्मेंस ने बांधा समां
कार्यक्रम में करण औजला ने अपने कई सुपरहिट गानों पर लाइव प्रस्तुति दी। 'Winning Speech', 'Wavy' और 'MF Gabhru' जैसे गानों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया और उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।

अपनी दमदार स्टेज प्रेजेंस और ऊर्जा से औजला ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।

जब मंच पर साथ नजर आए विराट और करण
शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने 'Winning Speech' गाते हुए विराट कोहली को मंच पर आमंत्रित किया। विराट मंच पर पहुंचे और गाने की धुन पर झूमते हुए नजर आए।

दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया और तालियों व नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। क्रिकेट और संगीत की दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ मंच साझा करते देख फैंस बेहद उत्साहित दिखाई दिए।

इस भव्य आयोजन में मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने फैशन आइकन के रूप में रैंप वॉक किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
 

Mon, 22 Jun 2026 13:55:47 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026: दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देंगे - CM रेखा गुप्ता | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:04+00:00

CM Himanta Biswa Sarma ने बताया असम में घुसपैठ को कैसे रोकेगी सरकार? #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:49+00:00

Bengal Budget 2026: बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए 20% DA का ऐलान | Suvendu Adhikari News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:15:21+00:00

Command Centre with Major Gaurav Arya: किसी भी वक्त टूट सकती है US-Iran Peace Deal | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:13:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers