इजरायली सैनिकों ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सीमा के बेहद करीब एक पहाड़ के अंदर छिपी हिजबुल्लाह की बड़ी भूमिगत ड्रोन फैक्ट्री का पता लगाया है। इस गुप्त सुविधा का इस्तेमाल ईरान निर्मित ड्रोन पार्ट्स को असेंबल करने और इजरायल पर हमले के लिए उन्हें लॉन्च करने के लिए किया जा रहा था।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह ब्रिटिश राजनीतिक इतिहास में करीब दो सदियों में सबसे बड़ा और तीव्र नेतृत्व परिवर्तन है।
Virat Kohli favourite song: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। रविवार (21 जून) को नई दिल्ली में क्रिकेटर विराट कोहली के ब्रैंड one8 के प्रीमियर इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें सिंगर करण औजला ने भी स्टेज पर स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इस दौरान विराट ने अपने फेवरेट गाने का भी खुलासा किया।
'इस गाने में मुझे अपनी कहानी दिखाई देती है' कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के म्यूजिक की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कई गाने शानदार हैं, लेकिन 'Winning Speech' उनके सबसे ज्यादा करीब है। विराट ने कहा, "आप दिल से गाने लिखते हैं। मुझे 'विनिंग स्पीच' सबसे ज़्यादा पसंद है क्योंकि शायद यह उस सफर को दिखाता है जिससे आप गुजरे हैं। मैं इसमें अपने सफर की समानताएं भी देखता हूं। मैंने भी बहुत कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था, इसलिए यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैंने अक्सर मैच खेलने जाने से पहले इसे सुना है।"
करण औजला के परफॉर्मेंस ने बांधा समां कार्यक्रम में करण औजला ने अपने कई सुपरहिट गानों पर लाइव प्रस्तुति दी। 'Winning Speech', 'Wavy' और 'MF Gabhru' जैसे गानों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया और उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।
अपनी दमदार स्टेज प्रेजेंस और ऊर्जा से औजला ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
जब मंच पर साथ नजर आए विराट और करण शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने 'Winning Speech' गाते हुए विराट कोहली को मंच पर आमंत्रित किया। विराट मंच पर पहुंचे और गाने की धुन पर झूमते हुए नजर आए।
दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया और तालियों व नारों से पूरा हॉल गूंज उठा। क्रिकेट और संगीत की दुनिया के दो बड़े सितारों को एक साथ मंच साझा करते देख फैंस बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
इस भव्य आयोजन में मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद रहीं। उन्होंने फैशन आइकन के रूप में रैंप वॉक किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।