Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया

गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड 'One8' लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट सॉन्ग 'विनिंग स्पीच' भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन 'औजला दे कन्ना विच नट्टियां' पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- "मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच' वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।" प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इसके बाद दोनों इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां विराट ने अपने स्टाफ से अपने ब्रांड को लेकर बातचीत की। ब्रांड के इवेंट में करीब 5 हजार लोग शामिल हुए। विराट कोहली का 'One8' ब्रांड क्या है? 'One8' विराट कोहली का स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है। इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी। ब्रांड का नाम उनके जर्सी नंबर 18 से प्रेरित है, इसलिए इसे One8 नाम दिया गया। शुरुआत में यह ब्रांड स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। One8 के तहत जूते, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक पैंट, स्पोर्ट्सवियर और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं। ब्रांड का फोकस फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्टिव लाइफस्टाइल पर है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Love Rashifal: वृश्चिक की लाइफ में रिश्ते के मोर्चे पर बड़े बदलाव होंगे, मकर जातकों का जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ेगा, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal: आज 22 जून सोमवार के ​दिन मेष राशि वाले रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष करेंगे. सिंह राशि वाले आप इस समय किसी को डेट कर रहे हैं, तो अपने रिश्ते में कुछ गंभीर बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज रिश्ते के मोर्चे पर बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. विस्तार से पढ़ें आज का अपना लव राशिफल.

Continue reading on the app

  Sports

Women’s T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हार ने खोले भारत के चैंपियन बनने के दरवाजे? ये वर्ल्ड कप भी तो ऐसे ही जीते

India Women, Women's T20 World Cup 2026: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ भले ही हार का सामना करना पड़ा है. मगर इस हार में उसके चैंपियन बनने का शगुन भी छिपा है. जानें कैसे? Mon, 22 Jun 2026 15:03:02 +0530

  Videos
See all

Bengal Budget 2026: बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए 20% DA का ऐलान | Suvendu Adhikari News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:15:21+00:00

Republic Summit 2026: दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देंगे - CM रेखा गुप्ता | CM Rekha Gupta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:04+00:00

Command Centre with Major Gaurav Arya: किसी भी वक्त टूट सकती है US-Iran Peace Deal | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:13:57+00:00

Nilesh Shah बोले-....भारत सोने की चिड़िया थी लेकिन वर्तमान कहता है हम कस्तूरी मृग |Republic Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-22T10:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers