यशस्वी जायसवाल के शतक और रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराया, प्रसिद्ध कृष्णा बने मैच के हीरो
IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप कर लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की शानदार बैटिंग और शतकीय पारियों की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आसानी से हरा दिया है. इस मैच में जायसवाल ने (110) और रोहित शर्मा ने (79) रनों की पारियां खेलीं.
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाए. टीम इंडिया ने 219 रनों के लक्ष्य को 28.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाकर हासिल कर लिया और मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया. इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
रोहित और यशस्वी ने दिलाई तूफानी शुरुआत
टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा आए. इन दोनों खिलाड़ियों ने पावर प्ले में यानी की 10 ओवर में बगैर विकेट खोए 86 रन बना डाले. इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 139 बॉल में 170 रनों की साझेदारी हुई.
1⃣5⃣0⃣ up for #TeamIndia ????
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
Yashasvi Jaiswal ???? Rohit Sharma cruising along ????️
Update ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/veq2hjyGp9
इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 38 बॉल में 7 चौके और 1 छ्क्के के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोका. इसके बाद उन्होंने 83 बॉल में 13 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया. जायसवाल ने 110 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान यशस्वी लय में नजर आए और उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके-छक्के लगाए.
Pulled to perfection! ????
— BCCI (@BCCI) June 20, 2026
???? Yashasvi Jaiswal and Rohit Sharma's class on display en route to a 1️⃣0️⃣0️⃣-run stand ????
Updates ▶️ https://t.co/kHgF4bqTg3#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/5M8oH4lwUy
वहीं इस मैच में रोहित शर्मा ने 47 बॉल में 6 चौके और 2 छ्क्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक ठोका. इसके बाद उन्होंने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी इस पारी के दौरान 69 बॉल में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 79 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा शतक लगाने से सिर्फ 21 रनों से चूक गए. उन्हें मोहम्मद नबी ने सेदिकुल्लाह अटल के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच आउट कराया.
???????????????????? ????????????????????????™️
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 20, 2026
It's 2026 & imagine still bowling short balls to #RohitSharma ????#INDvAFG | 3rd ODI | LIVE NOW ???? https://t.co/xAkABxqrVm pic.twitter.com/A4cIRLI7Ng
रोहित शर्मा और यशसावी जायसवाल के अलावा इंडियन क्रिकेट टीम के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे स्थान पर आकर 20 रनों की पारी खेली. उन्होंने 19 बॉल का सामना किया और 2 छक्के भी लगाए. इस मैच को यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर नाबाद रहते हुए भारत को जिता दिया.
शाहिदी और उमरजई ने बचाई टीम की लाज
इससे पहले अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर प्रसिद्ध कृष्णा के 4 विकेट के चलते 9.2 ओवर तक 36/4 हो चुकी थी. वहां से अफगानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई के साथ मिलकर टीम की लाज बचाई और सम्मानजनक स्कोर तक अफगानिस्तान को पहुंचाया.
अफगानिस्तान के लिए शाहिदी ने 64 बॉल पर 4 चौके और 1 छक्के के साथ अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 128 बॉल में 13 चौके और एक छक्के के साथ अपने 100 रन पूरे कर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक ठोका है. शाहिदी ने इस मैच में 131 बॉल में 102 रनों की पारी खेली.
A performance to remember! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) June 20, 2026
Captain @Hashmat_50 leading the team from the front and delivering when it mattered most with a brilliant maiden ODI hundred. ????#AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam | #e& – Go for More | #SuperCola – Share the Love pic.twitter.com/NSWW8tS7RQ
वहीं उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई ने दिया. उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली. उमरजई ने 56 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस मचै में उमरजई और शाहिदी के बीच पांचवें विकेट के लिए 117 बॉल में 105 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत टीम 218 रन बना पाई.
भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए 5 विकेट
भारत के लिए इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा के 5 विकेट हासिल किए. कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन खर्च कर पांच अफगानिस्तानी खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज (5), रहमत शाह (5), इब्राहिम जादरान (11), दरविश रसूली (1) और हशमतुल्लाह शहीदी (102) को पवेलियन की राह दिखाई.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 22 साल बाद तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल के 14 रनों से बनाया नया कीर्तिमान
ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी ने दी चेतावनी
ईरान में युद्ध की देख-रेख करने वाले ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए 'बंद' किया जा रहा है.




News Nation
BBC News












