Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Singh Rashifal: रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, कारोबार में लाभ के आसार, जानें आज का दिन कितना खास?

21 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने की संभावना है. चंद्रमा और केतु की युति पराक्रम भाव में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और...

Continue reading on the app

वृश्चिक राशि वालों का आज बनेगा सारा काम, हो सकता है धन लाभ, जीवनसाथी के साथ बढ़ेगा प्यार

Aaj ka Vrishchik Rashifal 21 june 2026: आज आपको पेट, कमर दर्द और मानसिक तनाव की समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें और शाम को सैर जरूर करें. आज के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. दिन को और बेहतर बनाने के लिए शाम के समय 11 दाने चावल पर थोड़ी सी काली सरसों रखकर...

Continue reading on the app

  Sports

क्या सूर्यवंशी फाइनल में फिर शतक लगाएंगे:U-19 वर्ल्डकप में 175 रन बनाए थे; विवाद और खराब फॉर्म के बीच श्रीलंका से मुकाबला

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। Sat, 20 Jun 2026 23:00:46

  Videos
See all

PM Modi In Bengal: TMC पर पीएम मोदी का बड़ा हमला! #pmmodi #bengalnews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:01:23+00:00

NEET Re Exam Update: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ी खबर! | PM Modi | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:00:08+00:00

Pawan Khera: NEET-UG री-एग्जाम पर पवन खेड़ा का बड़ा हमला #pawankhera #NEETUG #reexam #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:14:15+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | G7 Summit: Trump ने कैसे फेल कर दिया विपक्ष का नैरेटिव? | #g7 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers