Responsive Scrollable Menu

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत लगातार दो मैच जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर भी बनेंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अब तक खेले 2 मैच में एक ही जीत पाई हैं। पिछले साल 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर बराबरी की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी-20 खेले गए हैं। भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया। श्रेयंका की जगह राधा को मौका मिल सकता है टखने की चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह भारत राधा यादव को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। इससे टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकेगी। स्मृति लगातार 2 फिफ्टी लगा चुकीं वोल्वार्ट ने भारत के खिलाफ 520 रन बनाए वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत की तलाश में दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की है। टीम न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। अगर वह श्रीलंका को भी हरा देती है तो सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बन जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया । टीम के खाते में 2 अंक हैं और एक और जीत उसे अंतिम-4 की रेस में मजबूती से बनाए रखेगी। वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि इसी साल श्रीलंका ने कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में हराया था। अटापट्टू बनाम मैथ्यूज मौसम और पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज-श्रीलंका मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैनचेस्टर में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच नई पिच पर खेला जाएगा। यहां इस वर्ल्ड कप के दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत Vs साउथ अफ्रीका भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। वेस्टइंडीज Vs श्रीलंका वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, चिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, निमाशा मीपागे।

Continue reading on the app

भारत का फास्टेस्ट 200+ रनचेज, 128 बॉल रहते जीत हासिल:रोहित ने द्रविड़ को पीछे छोड़ा, गिल छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। 203 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 128 गेंद रहते मैच खत्म कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत का सबसे तेज 200 या उससे ज्यादा रन का रनचेज है। शनिवार को यादगार मोमेंट्स और रिकॉर्डस देखने को मिले। कप्तान शुभमन गिल को छठी बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। IND vs AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. भारत ने 128 गेंद रहते टारगेट हासिल किया भारत ने 200+ रन चेज करते हुए सबसे तेज जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन का टारगेट 127 गेंद रहते हासिल किया था। ओवरऑल वनडे में यह चौथा सबसे बड़ा रनचेज है। पहले नंबर पर 2003 में वेस्टइंडीज का कनाडा के खिलाफ 177 गेंद बाकी रहते टारगेट चेज है। 2. गिल ने रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी शुभमन गिल ने वनडे में 6वीं बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में रोहित की बराबरी की। दोनों 6 अवॉर्ड के साथ संयुक्त रुप से चौथे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 15 बार यह कारनामा किया है। 3. यशस्वी ने छठवें वनडे में दूसरा शतक लगाया यशस्वी जायसवाल ने सबसे कम पारी में 2 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में ऐसा किया।यशस्वी ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। धवन ने 7 पारियों में यह कारनामा किया था। 4. रोहित का 95वीं बार वनडे में 50+ स्कोर रोहित सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 95वीं बार वनडे में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। रोहित ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। द्रविड़ ने 94 बार यह कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर 154 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। 5. रोहित 71वीं बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। यह वनडे में 71वां मौका है, जब रोहित शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे। वे सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी का हिस्सा बनने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर 99 के साथ पहले स्थान पर हैं। 6. भारत के पहले ओवर में 23 रन बने भारत ने चेन्नई में पहले ओवर में 23 रन बनाए। इसमें 5 रन पेनाल्टी के भी थे। यह वनडे क्रिकेट भारतीय पारी के पहले ओवर में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में पहले ओवर में 22 रन बने थे। 7. प्रसिद्ध ने टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट किया। वे वनडे में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले मोहम्मद शमी ने 2023 में न्यूजीलैंड और 1994 में मनोज प्रभाकर ने श्रीलंका के टॉप-5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। 8. शाहिदी ने डेब्यू के 4644 दिन बाद जड़ा पहला शतक हशमतुल्लाह शाहिदी ने 2013 में वनडे डेब्यू करने के बाद वनडे में पहला शतक लगाया है। वे वनडे में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा दिनों में मेडेन शतक पूरा करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के रेगिस चकाब्वा 5040 दिनों के साथ पहले स्थान पर हैं। 9. अजमतुल्लाह उमरजई ने 36 पारियों में 50 छक्के पूरे किए अजमतुल्लाह उमरजई ने चेन्नई में 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 50 छक्के भी पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 36 पारियां खेलीं। वे वनडे में सबसे कम पारी में 50 सिक्स लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन 32 पारी के साथ पहले स्थान पर हैं। 10. रोहित शर्मा ने प्रसिद्ध की गेंद पर 3 कैच पकड़े रोहित ने प्रसिद्ध की गेंद पर तीन बल्लेबाजों का स्लीप में कैच पकड़ा। वे वनडे क्रिकेट में एक ही मैच किसी एक गेंदबाज की बॉल पर 3 कैच पकड़ने वाले तीसरे भारतीय फील्डर बन गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन 2018 और वीवीएस लक्ष्मण 2004 में यह कारनामा कर चुके हैं। 11. प्रसिद्ध का चेपॉक में बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस प्रसिद्ध ने 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए। यह वनडे में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के रवि रामपाल का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। रामपाल ने 2011 में भारत के खिलाफ 51 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यहां से टॉप-6 मोमेंट्स… 1. प्रसिद्ध ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली गेंद पर ही रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया। अफगानिस्तान की पारी के दूसरे ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली गेंद लेंथ डाली। गुरबाज ने अपनी जगह पर खड़े-खड़े शॉट खेला। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े रोहित के हाथों में चली गई। 2. बरार की बाउंसर पर अफगानी कप्तान नीचे गिरे पहली पारी के 38वें ओवर में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी नीचे गिर गए। गुरनूर बरार ने ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर डाली। शाहिदी ने डक करने गए, लेकिन ऑफ बैलैंस होकर नीचे गिर गए। इसके बाद उन्होंने अपना आर्म गार्ड उतारा और अपने दाएं हाथ को स्ट्रेच करते दिखे। शतकीय पारी के दौरान उन्हें क्रैम्प्स की दिक्कत भी महसूस हुई। 3. भारत को पेनाल्टी के 5 रन मिले शाहीदी अपनी पारी के दौरान अपांयर की वार्निंग के बावजूद बार-बार पिच के डेंजर एरिया में गए। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेते हुए हशमत फिर डेंज एरिया में गए। अंपायर ने उन्हें फटकार लगाई। साथ ही सिंगल कैंसिल कर अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई। भारतीय पारी की शुरुआत से पहले ही टीम के स्कोरबोर्ड पर 5 रन थे। 4. रोहित ने राशिद की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की रोहित ने पारी के 16वें ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की। राशिद खान ने ओवर की दूसरी गेंद गुगली डाली। रोहित ने घुटने के बल बैठकर फाइन लेग की चौका जड़ दिया। इसके साथ रोहित ने अपने 50 रन भी पूरे किए। 5. श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर दूर गिरा भारतीय पारी के 24वें ओवर में श्रेयस अजीबो-गरीब वाकया हुआ। राशि के ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस ने जोर से शॉट लगाया। इस दौरान श्रेयस के हाथ से बैट छूटकर हवा में गया और दूर जा गिरा। हालांकि किसी को भी कोई चोट नहीं आई। 6. यशस्वी ने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया यशस्वी जायसवाल ने नबी की गेंद पर छक्का लगाकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 29वें ओवर में मोहम्मद नबी की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ दिया। शतक पूरा होने के बाद उन्होंने हेलमेट निकाला और दोनों हाथ हवा में लहराए। इसी ओवर में चौका और छक्का जड़कर उन्होंने भारत की जीत दिला दी।

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी:भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबला आज; दोनों के बीच वनडे वर्ल्डकप फाइनल भी हुआ था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा नजरें भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले पर रहेंगी। मैनचेस्टर में शाम 7 बजे से होने वाले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी। इससे पहले ब्रिस्टल में दोपहर 3 बजे से वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत लगातार दो मैच जीत चुकी है। टीम ने पाकिस्तान को 64 और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था। आज के मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर 200 टी-20 इंटरनेशनल खेलने वाली पहली क्रिकेटर भी बनेंगी। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम अब तक खेले 2 मैच में एक ही जीत पाई हैं। पिछले साल 2 नवंबर को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता था। भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर बराबरी की भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 24 टी-20 खेले गए हैं। भारत ने 11 और साउथ अफ्रीका ने 10 मैच जीते हैं। 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया। श्रेयंका की जगह राधा को मौका मिल सकता है टखने की चोट के कारण श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। उनकी जगह भारत राधा यादव को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। इससे टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर के कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकेगी। स्मृति लगातार 2 फिफ्टी लगा चुकीं वोल्वार्ट ने भारत के खिलाफ 520 रन बनाए वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत की तलाश में दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शुरुआत की है। टीम न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड को हरा चुकी है। अगर वह श्रीलंका को भी हरा देती है तो सेमीफाइनल की मजबूत दावेदार बन जाएगी। दूसरी ओर श्रीलंका ने इंग्लैंड से हारने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराया । टीम के खाते में 2 अंक हैं और एक और जीत उसे अंतिम-4 की रेस में मजबूती से बनाए रखेगी। वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। वेस्टइंडीज ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ 7 मैच जीत सका है। दो मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि इसी साल श्रीलंका ने कैरेबियाई टीम को टी-20 सीरीज में हराया था। अटापट्टू बनाम मैथ्यूज मौसम और पिच रिपोर्ट ब्रिस्टल में खेले जाने वाले वेस्टइंडीज-श्रीलंका मुकाबले के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैनचेस्टर में भारत और साउथ अफ्रीका का मैच नई पिच पर खेला जाएगा। यहां इस वर्ल्ड कप के दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत Vs साउथ अफ्रीका भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी। साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजान कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायॉन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा। वेस्टइंडीज Vs श्रीलंका वेस्टइंडीज: कियाना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, चिनेल हेनरी, जाहजारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, एफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक। श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिथाली अयोध्या, निमाशा मीपागे। Sat, 20 Jun 2026 23:00:10

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | G7 Summit: Trump ने कैसे फेल कर दिया विपक्ष का नैरेटिव? | #g7 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:15:07+00:00

NEET Re Exam Update: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ी खबर! | PM Modi | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:00:08+00:00

West Bengal News: योग रंग में रंगा बंगाल....दीदी के सामने बड़ा तूफान? | PM Modi | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:03:08+00:00

PM Modi In Bengal: TMC पर पीएम मोदी का बड़ा हमला! #pmmodi #bengalnews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:01:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers