Responsive Scrollable Menu

FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन के लामिन यमाल पर निगाहें:सऊदी अरब के खिलाफ आज मुकाबला; सेलिब्रेशन विवाद के बाद ईरान का सामना बेल्जियम से

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात मजबूत स्पेन का मुकाबला सऊदी अरब से होगा। मैच रात 9:30 बजे से अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी की निगाहें स्पेन के युवा खिलाड़ी लामिन यमाल पर होंगी। हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी कर रहे यमाल पहले मैच में 71 मिनट बेंच पर बैठे रहे। दूसरा मुकाबला बेल्जियम और ईरान के बीच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने गोल करने के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इसको लेकर खूब विवाद हुआ। टीम का इराद इससे ध्यान हटाकर मैच जीतने पर होगा। इसके बाद सुबह 3:30 बजे से उरुग्वे और काबो वर्डे का मैच मियामी स्टेडियम में होगा। वहीं दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 6:30 बजे से न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच खेला जाएगा। मैच-37: स्पेन ने सऊदी अरब से तीनों मुकाबले जीते ग्रुप-H में शामिल स्पेन और सऊदी अरब के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। तीनों ही बार स्पेन ने जीत दर्ज की है। वर्ल्ड कप में दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। 2006 वर्ल्ड कप में हुई भिड़ंत में स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। स्पेन को अपने यंग स्टार लामिन यमाल, फॉरवर्ड अल्वारो मोराटा और मिडफील्डर रोड्री से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं सऊदी अरब के सलेम अल-दौसारी पर अटैकिंग लाइन को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्पेन: राया, कार्वाहाल, ले नोरमंद, लापोर्टे, कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, डैनी ओल्मो, यमाल, निको विलियम्स, मोराटा। सऊदी अरब: अल-ओवैस, अब्दुलहामिद, लाजामी, अल-बुलैही, अल-कद्देश, अल-खाबरानी, कान्नो, अल-जौआन, अल-मुअल्लाद, अल-शेहरी, अल-दौसारी। मैच-38: बेल्जियम और ईरान के बीच वर्ल्ड कप में पहली भिड़ंत बेल्जियम और ईरान ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों के बीच सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। यह मैच ड्रॉ रहा था। यह वर्ल्ड कप में इनकी पहली भिड़ंंत होगी। बेल्जियम को स्टार केविन डी ब्रुइन, जेरेमी डोकु और स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ईरान के स्टार स्ट्राइकर मेहदी तारेमी और सरदार अजमौन ईरानी अटैक की मुख्य कड़ी होंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: बेल्जियम: कास्टील्स, फाएस, वर्टोंघेन, थेएट, कास्टाने, ओनाना, मैंगला, डी ब्रुइन, ट्रोसार्ड, डोकु, लुकाकू। ईरान: बेइरानवंद, रेजाइयान, कनानी, शोजाए, मोहम्मदी, गोडोस, एजातोलाही, जाहानबख्श, तारेमी, गयाहदी, अजमौन। मैच-39: पहली बार उरुग्वे और काबो वर्डे की भिड़ंत ग्रुप-H में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे का सामना काबो वर्डे से होगा। इंटरनेशनल फुटबॉल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। उरुग्वे को लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर डार्विन नुनेज और रियल मैड्रिड के स्टार मिडफील्डर फेडेरिको वाल्वेर्डे से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं काबो वर्डे को कप्तान रयान मेंडेस और फॉरवर्ड बेबे से उम्मीदें होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: उरुग्वे: रोशेट, नान्देज, अरूहो, जिमेनेज, ओलिवेरा, उगारते, वाल्वेर्डे, दे ला क्रूज, पेलेस्ट्री, अराउजो, नुनेज। काबो वर्डे: वोजिन्हा, पिना, कोस्टा, लोपेज, फर्नांडीस, रोचा, लील, मोंटेइरो, मेंडेस, बेबे, रोड्रिग्स। मैच-40: न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच कड़ी टक्कर न्यूजीलैंड और मिस्र ग्रुप-G में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए थे। इनमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत होगी। न्यूजीलैंड को स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस वुड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं मिस्र स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मुस्तफा मोहम्मद और ट्रेजेगुएट के आक्रामक खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: न्यूजीलैंड: क्रोकोम्बे, पाइन, बक्साल, बिंदोन, काकासे, बेल, गरबेट, स्टैमेनिक्स, माता, जस्ट, क्रिस वुड। मिस्र: शनावी, हानी, अब्देलमोनेम, हेगाजी, हम्दी, अत्तिया, फथी, आशुर, मुस्तफा मोहम्मद, मार्मश, ट्रेजेगुएट।

Continue reading on the app

1 ही जगह बनाई गई वो 8 फिल्में, एक में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ने मचाया तहलका, दूसरी माधुरी के ठुमकों से हुई हिट

फिल्में जब शूट की जाती है, तो सबसे पहले जहन में रखी जाती है लोकशन. तमाशा जैसी फिल्म भले ही फ्लॉप हो, लेकिन उसकी शूटिंग लोकेशंस की वजह से वो फिल्म आज भी याद की जाती है. इसी तरह बॉलीवुड की 8 फिल्में हैं, जो एक ही लोकेशंस पर शूट की गई है. वो है बंगाल. इनमें अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस की फिल्में शामिल हैं.

Continue reading on the app

  Sports

क्या सूर्यवंशी फाइनल में फिर शतक लगाएंगे:U-19 वर्ल्डकप में 175 रन बनाए थे; विवाद और खराब फॉर्म के बीच श्रीलंका से मुकाबला

भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल आज खेला जाएगा। दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला 10 बजे शुरू होगा। खिताब किसके नाम होगा, यह सवाल अपनी जगह है, लेकिन मुकाबले से पहले नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। चार महीने पहले जिस बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 बॉल पर 175 रन बनाए थे। वहीं खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा पाया है। फाइनल से पहले वैभव एक और वजह से चर्चा में हैं। लीग स्टेज में 15 जून को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद उनका और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे का विवाद हो गया था। हलामबागे ने वैभव को उकसाने वाली टिप्पणी की, जिसके बाद सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को धक्का दे दिया था। वर्ल्ड कप फाइनल में 55 बॉल में शतक लगाया था इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 55 बॉल में शतक लगते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 411 रन का स्कोर बनाया और 100 रन से वर्ल्ड कप जीत लिया। इस सीरीज में नहीं लगा सके एक भी अर्धशतक ट्राई सीरीज में वैभव अब तक अपने नाम के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।। वे चार मैचों में 117 रन ही बना सके। बेस्ट स्कोर 44 रन रहा। श्रीलंका से हिसाब बराबर करने उतरेगा भारत भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच लीग स्टेज में दो मुकाबले हुए। पहले मैच में भारत ने 8 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में दोनों टीमें 265 रन पर बराबरी पर रहीं। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैचों में 2 श्रीलंका ने जीते हैं। एक मैच भारत के नाम रहा है, जबकि 2 मैच बेनातीज रहा। गायकवाड-तिलक फॉर्म में भारत-ए के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 234 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा भी फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज में तीन फिफ्टी लगाते 208 रन बनाए हैं। सूर्यांश शेडगे ने भी 145 रन बनाकर प्रभावित किया है। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने 4 विकेट लेकर अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच पलट दिया था। यही मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचा था। अविष्का दो शतक लगा चुके श्रीलंका-ए की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। अविष्का फर्नांडो 4 मैचों में 285 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक शामिल हैं। सदीरा समरविक्रमा ने 213 और निरोशन डिकवेला ने 199 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दुलाज समुधिता ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 रन देकर 5 विकेट लिए थे। पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद दांबुला में इस सीरीज के पिछले पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 289.4 रन रहा है। पांच में से तीन बार 300 से ज्यादा स्कोर बने हैं। यहां खेले गए 6 मैचों में से 4 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। स्पिनर्स को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है। बारिश के 50% चांस दांबुला में फाइनल के दौरान मौसम मैच पर असर डाल सकता है। पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और बारिश की 50% संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 23 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जबकि नमी 67% के आसपास रहने का अनुमान है। पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र/प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, अंशुल कम्बोज, अरशद खान। श्रीलंका-ए- निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वनुजा सहान, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन। Sat, 20 Jun 2026 23:00:46

  Videos
See all

Delhi NEET Re-Exam Mock Drill: री-नीट के लिए दिल्ली की तैयारी देखो | NEET | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:30:28+00:00

21st June IMD Weather Update: फिर आई गर्मी-आंधी की दोहरी मार, बारिश से मिलेगी कितनी राहत ! IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:30:06+00:00

International Yoga Day | Kolkata | West Bengal: 'योगमय हुआ कोलकाता'..रेड रोड पर उमड़ा जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:33:07+00:00

Weather Update: 90 KM/H की स्पीड से आ रहा भयंकर तूफान! | Rain | Monsoon | IMD Alert | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T00:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers