Responsive Scrollable Menu

आज का राशिफल 18 जून: पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा कई राशियों को दिलाएगा बेहतरीन परिणाम, ये रहें सतर्क

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026, Horoscope Today: आज शुक्र, गुरु और चंद्रमा मिलकर एक अच्छा कालपुरुष के चतुर्थ भाव में बना रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से आज कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और उनकी धन-संपदा में वृद्धि होगी। जानें आपके लिए कैसा रहेगा 18 जून 2026 का दिन।

Continue reading on the app

सिंह राशिफल 18 जून 2026: कोई फैसला लेने से पहले आंकड़े देख लें, मेष का चंद्रमा उत्साह दे रहा

Aaj ka Singh Rashifal : सुबह का शांत समय खरीदारी सूची, घरेलू निर्णय या जरूरी चर्चा के लिए अच्छा है। देर दोपहर में भावावेश में दिया गया जवाब माहौल बिगाड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, पहले 2 वनडे में किया ऐसा कारनामा जो अब तक सिर्फ एक भारतीय कर पाया

भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई। लखनऊ में खेले गए मुकाबले में गुरनूर ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए और इसके साथ ही वह अपने पहले दो वनडे में 3-3 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए।

26 साल के पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने अफगानिस्तान की पारी के दौरान शुरुआत में ही बड़ा झटका दिया। उन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया। इसके बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी को बोल्ड किया और फिर 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सलीम सफी का विकेट लेकर अपना तीसरा शिकार पूरा किया।

गुरनुर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
गुरनूर ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू 13 जून 2026 को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ ही किया था। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 4.5 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। अब दूसरे मैच में भी 3 विकेट लेने के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पीयूष चावला के रिकॉर्ड की बराबरी की
इससे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि सिर्फ पीयूष चावला ने हासिल की थी। चावला ने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में 3 विकेट लिए थे और फिर आयरलैंड के खिलाफ अगले वनडे में भी तीन विकेट हासिल किए थे। लगभग 19 साल बाद गुरनूर ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की।

अब तक गुरनूर बरार ने अपने वनडे करियर में 6 विकेट लिए हैं। इनमें इब्राहिम जादरान, राशिद खान, जिया उर रहमान शरीफी, रहमानुल्लाह गुरबाज, हश्मतुल्लाह शाहिदी और मोहम्मद सलीम सफी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

हालांकि वनडे डेब्यू पर भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड प्रसिद्ध कृष्णा के नाम है। उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में अपने पहले वनडे में 4 विकेट लिए थे। लेकिन अगले मैच में वह सिर्फ दो विकेट ही ले पाए थे, जबकि गुरनूर लगातार दोनों मुकाबलों में तीन-तीन विकेट लेने में सफल रहे।

इस बीच भारत ने दूसरे वनडे में एक और युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने 7.3 ओवर में 56 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

गुरनूर बरार की लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी ने टीम इंडिया को भविष्य के लिए एक नया तेज गेंदबाज दे दिया। अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हैं तो आने वाले बड़े टूर्नामेंट में भी भारतीय टीम के लिए मजबूत दावेदार बन सकते।

Thu, 18 Jun 2026 10:20:41 +0530

  Videos
See all

PM Modi 12 Years: रायपुर में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T05:15:47+00:00

Iran America War Update Live: ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म | Netanyahu | Trump | World War |Hormuz Strait #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T05:09:01+00:00

AAJTAK 2 LIVE | UP POLITICS | Akhilesh Yadav अब क्या करेंगे ? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T05:01:02+00:00

Modi-Trump Meeting News Updates: पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाक़ात, क्या हुई बात? | France | G7 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T05:01:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers