संडे बनेगा सुपर संडे! भारत की अलग-अलग टीमें खेलेंगी 2 बड़े मुकाबले, एक में तो दांव पर होगी ट्रॉफी
Team India Sunday Match: क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है. इस रविवार को भारत की अलग-अलग टीमें 2 मैच खेलने वाली हैं. एक ओर जहां वुमेन्स वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी, तो वहीं तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए की टीम फाइनल मैच खेलेगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इन दोनों मैचों से जुड़ी डीटेल्स के बारे में बताते हैं. इस मैच को आप कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं.
महिला टी-20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया
महिला टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना तीसरा और अगला लीग मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगी. ये मुकाबला 21 जून को मैनचेस्टर, ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. इस मैच को हर हाल में जीतकर टीम इंडिया आगे बढ़ना चाहेगी. मगर, अफ्रीकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम में कई बड़ी मैच विनर प्लेयर्स मौजूद हैं, जो एक ओवर में ही मैच पलटने की ताकत रखती हैं.
An incredible finish! ????#TeamIndia pick up the last 5️⃣ wickets in just nine deliveries to power through to a massive 9️⃣5️⃣-run win ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 17, 2026
2️⃣ wins in 2️⃣ matches for the #WomenInBlue ????
Scorecard▶️ https://t.co/FMkrKB1zcS#T20WorldCup | #INDvNED pic.twitter.com/qSHlYWeko5
कहां लाइव देख सकेंगे मैच?
वुमेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला मैच 21 जून को शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर देख सकते हैं. IND W VS NED W मैच को आप स्टार स्पोर्स्ट नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलगु, कन्नड समेत अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव
साउथ अफ्रीका महिला टीम: सुने लुस, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क
इंडिया ए टीम खेलेगी फाइनल मैच
A BIG WIN that has launched IND A straight into a BIG FINAL on SUNDAY! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 17, 2026
Watch all the action from the #TalentTVCup, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/BdZ2ZxatNS
रविवार को इंडिया ए की टीम का एक्शन में नजर आना लगभग तय ही है. दरअसल, तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका में है, जहां वह ट्राई सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 4 मैच खेले, जिसमें 4 अंक और +0.797 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है.
ट्राई सीरीज का आखिरी लीग मैच अब श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा, जिसके खत्म होने के बाद ही मालूम चलेगा कि भारत का सामना फाइनल में किस टीम के साथ होने वाला है. श्रीलंका के फाइनल में पहुंचने के अधिक चांसेस हैं, क्योंकि उसके पास 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.494 अफगानिस्तान से काफी बेहतर है.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
ट्राई सीरीज का फाइनल मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. खिताबी मैच को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा.
टीम इंडिया का स्क्वाड है ऐसा
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अरशद खान, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, प्रियांश आर्य, कुमार कुशाग्र, अशोक शर्मा
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने लपका इतना कमाल का कैच, जोंटी रोड्स से होने लगी तुलना, वीडियो आपने देखा या नहीं...
World's largest Shivling: दुनिया का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग हरिद्वार में स्थापित, जानें कैसे पारे से बना 5210 किलो का शिवलिंग
World's largest Shivling: दुनिया के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून 2026, बुधवार को हरिद्वार में बहदराबाद टोल प्लाजा के निकट स्थित साईं शिव गंगा धाम में हुई. इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में 5210 किलोग्राम वजनी पारदेश्वर महादेव शिवलिंग को विधिवत स्थापित किया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया था. इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए कई साधु संत आए हुए थे. बताया जा रहा है कि पारदेश्वर शिवलिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में और एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में बड़े पारद शिवलिंग पर दर्ज हो गया है.
पारदेश्वर शिवलिंग क्यों पड़ा नाम?
इस सबसे बड़े पारद शिवलिंग को साई शिव गंगा धाम में ही स्थापित किया गया है. क्योंकि यह शिवलिंग पारद धातू से बना हुआ है, इसलिए इसका नाम पारदेश्वर शिवलिंग ही रखा गया है. इस शिवलिंग को बनाने का कार्य साल 2021 में शुरू किया गया था.
दक्षिण ब्राह्मणों ने बनाया शिवलिंग
पारदेश्वर शिवलिंग को बनाने के लिए दक्षिण भारत के ब्राह्मणों और कारीगरों ने बनाया है. इसे बनाने के लिए पारद को एकत्रित किया गया और कठिन परीक्षा के बाद 10 साल में यह खूबसूरत शिवलिंग तैयार हुआ है. पारद शिवलिंग के ठीक सामने एक बड़ी साईं बाबा की मूर्ति भी लगी हुई है.
ये भी पढ़ें- Vat Purnima Vrat 2026: 29 या 30 जून, वट पूर्णिमा का व्रत कब है? नोट करें तिथि, पूजा मुहूर्त और विधि
5210 किलोग्राम का है शिवलिंग
यह पारद शिवलिंग अपने आकार के लिए सबसे ज्यादा चर्चित है. इसका अद्वितीय रूप आकर्षण का मुख्य केंद्र है. पारे से बने होने की वजह से इसकी चमक भी अलग ही दिखती है. इस शिवलिंग का वजन 5210 किलोग्राम बताया जाता है. अब इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भेजने की तैयारी चल रही है. इस शिवलिंग की स्थापना दुनिया में शांति बढ़ाने की भावना से की गई है.
आखिर पारद शिवलिंग होता क्या है?
पारद शिवलिंग, वह शिवलिंग होता है, जो पारद यानी पारे से बना होता है. इसे mercury कहते हैं. इसलिए, इसे सीधे शिवलिंग का आकार देना संभव नहीं होता है. पारंपरिक रसायन शास्त्र में विशेष प्रक्रियाओं द्वारा पारद को अन्य पदार्थों के साथ संसाधित करके ठोस रूप दिया जाता है. इसी से निर्मित शिवलिंग को पारद शिवलिंग कहा जाता है.
शास्त्रों में पारद शिवलिंग की महिमा क्या है?
पौराणिक कथाओं की मान्यताओं के अनुसार, पारद को भगवान शिव के तेज या वीर्य से प्राप्त किया गया था. इसलिए, ये उनका प्रतीक होता है. विशेष रूप से रसार्णव, रसरत्न समुच्चय और अन्य रसशास्त्रीय ग्रंथों में पारद शिवलिंग को अत्यंत शुभ माना गया है.
- पारद शिवलिंग की पूजा करने से शिव जी की कृपा मिलती है.
- घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
- आध्यात्मिक साधना को बढ़ाने में भी पारद शिवलिंग को चमत्कारी माना जाता है.
पारे से कैसे बना शिवलिंग?
बता दें कि पारद दुनिया की सबसे महंगी धातुओं में से एक है. इस धातु का रूप तरल पदार्थ जैसा होता है. इसे ठोस बनाना अत्यंत कठिन कार्य होता है. मगर फिर भी इससे इतना बड़ा और वजनी शिवलिंग कैसे बना? दरअसल, जब भी पारद का शिवलिंग बनाया जाता है तो पारे को शोधन और बंधन प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है. इन प्रक्रियाओं में अलग-अलग प्रकार के कई खनिजों को भी पारद के साथ मिलाया जाता है. इस कारण ही पारद ठोस बन जाता है, जिस तरह की यह शिवलिंग बनाया गया है.
शास्त्रों में पारद शिवलिंग बनाने की अनुमति है?
हालांकि, हिंदू धर्म में शिवलिंग निर्माण के अनेक प्रकारों के बारे में बताया जाता है. शिवलिंग को मिट्टी, पत्थर, धातु या रत्न से भी बनाा जाता है. रसशास्त्र की परंपरा में पारद शिवलिंग को भी शिव का स्वरूप माना गया है. धार्मिक दृष्टिकोण से इसकी पूजा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Pradyumna Ganesh Chaturthi 2026: आज है प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)





