चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड के अभियुक्तों का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. जम्मू से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाते समय अभियुक्तों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
Anuj Trivedi Fraud: सीतापुर के मिश्रिख का रहने वाला अनुज त्रिवेदी वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए दिव्यांग और तलाकशुदा जैसी कम से कम 25 महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुका है. महाराष्ट्र पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है, जहां वह फर्जी पहचान पत्र के साथ छिपकर रह रहा था. ठाणे की एक महिला से 97 लाख की ठगी के मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के VIP राजनीतिक कनेक्शन और उसके बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है.
Vaibhav Sooryavanshi catch: इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग है। अफगानिस्तान-ए के खिलाफ दांबुला में खेले गए ट्राई-नेशन सीरीज के अहम मुकाबले में 15 साल के वर्षीय ने ऐसा कैच पकड़ा, जिसने दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।
यह शानदार कैच अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। अंशुल कंबोज की गेंद पर बल्लेबाज खालिद तनीवाल ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेला। वहां तैनात वैभव सूर्यवंशी ने पहले हवा में छलांग लगाकर बाएं हाथ से गेंद को रोकने की कोशिश की। हालांकि पहली बार में गेंद उनके हाथ में नहीं आ सकी। लेकिन उन्होंने बेहतरीन सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पीछे मुड़कर डाइव लगाई और दूसरी कोशिश में शानदार कैच पूरा कर लिया।
वैभव के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैंस ने उनकी फुर्ती, संतुलन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी की जमकर तारीफ की। हाल के दिनों में वैभव श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले के बाद हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने खेल से चर्चा बटोरी।
Incredible take by Vaibhav Sooryavanshi against AFG A. Excellent reflex???????????????????????? pic.twitter.com/WFCzvHK0nF
मैच की बात करें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए लगभग सेमीफाइनल जैसा था। इंडिया- ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र ने 58-58 रन की अहम पारियां खेलीं।
I was lead to believe by some so called jurnos that vaibhav is a liability on the field ????pic.twitter.com/AEnWG0PVhq
320 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने शुरुआत में भी सफलता दिलाई और बाद में निचले क्रम को समेटकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
अफगानिस्तान ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई और भारत ए ने मुकाबला 101 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत ए का सामना मेजबान श्रीलंका ए से होगा। वैभव सूर्यवंशी का यह कैच और भारत ए की दमदार जीत फाइनल से पहले टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत करने वाली है।