हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, रेवंत रेड्डी के इस फैसले पर क्यों भड़की BJP? इनसाइड स्टोरी
Hyderabad Trump Avenue Controversy: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित सड़क का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखने का फैसला किया है. 23 जून को इसका उद्घाटन प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार का कहना है कि यह कदम अमेरिका और हैदराबाद के बीच मजबूत आर्थिक तथा निवेश संबंधों का प्रतीक है. हालांकि बीजेपी ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंदर राव ने कांग्रेस और राहुल गांधी के बयानों का हवाला देते हुए इसे राजनीतिक विरोधाभास बताया है.
रुदावल का 'ककड़ी आम' बना पहचान, स्वाद और कमाई दोनों में दे रहा दमदार मिठास
Kakdi Mango: भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र में उगने वाला ककड़ी आम अपने अनोखे खट्टे-मीठे स्वाद और अचार बनाने में उपयोग के कारण खास पहचान बना रहा है. स्थानीय जलवायु और उपजाऊ मिट्टी इस किस्म की खेती के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है, जिससे यहां बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन होता है. गर्मियों में इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है और स्थानीय बाजारों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. किसानों को कम लागत में बेहतर मुनाफा मिलने से यह फसल उनकी आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन रही है और क्षेत्रीय कृषि को नई दिशा दे रही है.















.jpg)









