मोहन कैबिनेट बैठक के फैसले, ट्रांसफर की अवधि आज रात 12 बजे तक बढ़ी, इन प्रस्तावों को भी मंजूरी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार (16 जून 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े फैसले लिए गए। साथ ही अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा तबादलों की अवधि को भी 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है।
बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप ने बताया कि प्रदेश में अब सामान्य तबादले 16 जून की रात 12 बजे तक हो सकेंगे। जो ट्रांसफर लिस्ट अनुमोदित हो चुकr हैं, उन्हें आज रात 12 बजे तक जारी करा सकेंगे। बता दें कि राज्य सरकार ने 1 से 15 जून तक तबादले की अनुमति दी थी लेकिन इस अवधि में केवल कुछ विभागों की प्रक्रिया पूरी हो सकी है, कई विभाग की लिस्ट अटक गई है, जिन्हें जारी किया जाना है, इसलिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में तबादलों की अवधि में 24 घंटे की छूट दी है।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
- 21 जून को जबलपुर में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रहेंगी।
- 24 हजार करोड़ की योजनाओं को निरंतरता के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई हैं।
- इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की बढ़ी हुई लागत को मंजूरी। 5.388 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित स्वीकृति दी गई।
- रीवा, देवास और गुना में 18 सामुदायिक केंद्रों के निजी तौर पर संचालन के लिए दिए जाएगा। यह नई नीति पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकृति दी गई है। दवा और इन्फ्रास्ट्रक्चर राज्य सरकार का होगा।
- परोपकारी व कल्याणकारी संस्थाएं यदि कोई चिकित्सालय लगाना चाहती हैं तो राज्य सरकार जमीन देगी। सुपर स्पेशलिटी के उपकरणों को क्षेत्रवार मशीनों के लिए पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा। पांच मंत्रियों की एक कमेटी बनाई, जो पूरे मापदंड निर्धारित करेगी। यहां आयुष्मान के पैकेज की सुविधा भी मिलेगी।
- गांवों के पुनर्वास के लिए मुआवजा मंजूरी पर चर्चा की गई।
- श्रम विभाग और वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा।
- हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग के एक मामले में पेंशन मंजूर की गई।
कार्तिक आर्यन की रोमांटिक कॉमेडी में हुई इस हसीना की एंट्री, पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन
कार्तिक आर्यन एक ऐसे बॉलीवुड कलाकार हैं। जिन्होंने प्यार का पंचनामा और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम के जरिए अपने फैंस का दिल जीता है। यह दोनों ही उनकी टॉप फिल्मों में शामिल है। वहीं अब वह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही एक फिल्म में देखा जाने वाला है। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। इसी बीच अब यह बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम इस रेस में शामिल हुआ है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म को मिली एक्ट्रेस
इन दिनों शरवरी वाघ काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं। उन्हें अपनी फिल्म मैं वापस आऊंगा के लिए तारीफ बटोरते देखा जा रहा है। दूसरी तरफ वो आलिया भट्ट के साथ अल्फा में भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही आयुष्मान खुराना की फिल्म प्रेम मोल लिया भी है। इन सारे प्रोजेक्ट्स के अलावा अब उनके कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म करने की खबर सामने आ रही है। लव रंजन जल्दी एक्टर के साथ अपनी रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह कहां जा रहा है की लीड एक्ट्रेस के लिए उन्होंने शरवरी से संपर्क किया है।
शरवरी ने दिखाई दिलचस्पी
मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। लव फिलहाल इस फिल्म की पटकथा पर काम कर रहे हैं और दिसंबर से उसे शुरू करने की योजना है। जैसे ही स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी वह कार्तिक और शरवरी को इसे सुनाएंगे। उसके बाद एक्ट्रेस अंतिम निर्णय लेने वाली हैं।
अल्फा में निभा रहीं दमदार किरदार
शरवरी को बहुत जल्द यशराज फिल्म की अल्फा में देखा जाने वाला है। इसमें वह एक इंडियन स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। शरवरी के साथ फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News

















