Responsive Scrollable Menu

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 926 करोड़ की सौगात, जनता दर्शन में फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई योजनाएं चला रहे हैं जिनका गरीबों को लाभ भी मिल रहा है. इसके साथ ही सीएम योगी आए दिन नई-नई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर रहे हैं. शनिवार यानी 13 जून को सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम योगी ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर को भी सैकड़ों करोड़ की सौगात दी. 

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 295 करोड़ की सौगात

सीएम योगी ने आजमगढ़ के अलावा अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने 295 करोड़ की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिससे गोरखपुर की तस्वीर बदल जाएगी. सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, 'विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं."

रविवार को 26 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

इसके बाद सीएम योगी ने रविवार को भी गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने 926 करोड़ की 226 योजनाओं की लोकार्पण किया. इससे पहले सीएम योगी ने एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे.

926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे. डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने.

सीएम योगी ने गोरखपुर में किए जनता दर्शन

बता दें कि सीएम योगी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने शाम के समय जनपद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उसके बाद सीएम योगी ने गोरखपुर में ही रात्रि प्रवास किया. उसके बाद रविवार को गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे. जहां सीएम योगी ने फरियादियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,

गरीब और बेसहारा लोगों को उचित न्याय मिलेगा. सीएम योगी ने हिंदू सेवा आश्रम में एक-एक फरियादियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. वहीं जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने सीएम योगी को अपने मन की बात और परेशानी बताई. इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

इसके साथ ही सीएम योगी ने रविवार को गुरु गोरखनाथ पूजा के साथ दिन की शुरुआत की. इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में पूजा अर्चन की. उसके बाद सीएम योगी गौशाला पहुंचे. जहां उन्होंने एक-एक कर गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें दुलार किया. बता दें कि सीएम योगी जब भी गोरखपुर पहुंचते हैं वहां गौशाला जाकर गायों  की सेवा करना कभी नहीं भूलते. रविवारको भी इस गौसेवा की झलक देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के लिए कैब और बसों के अलावा मिलेगी ये सुविधाएं, कैसे काम करेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब?

200 फरियादियों की सुनी शिकायतें

सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान 200 फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनी. इनमें सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े केस थे. ऐसे में सीएम योगी ने फरियादियों को समस्या के निदान का भरोसा दिलाया. बता दें कि सीएम योगी के गोरखपुर आगमन की सूचना मिलते ही फरियादी रविवार दोपहर से ही गोरखनाथ मंदिर में जुटने लगे थे. सभी फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर सीएम योगी ने सभी की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं. साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जाना और आवश्यक करवाई के अधिकारियों को निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, योगी सरकार ने लोगों से की ये खास अपील

Continue reading on the app

ओमान में अचानक डूबी भारतीय नाव, अमेरिका ने 14 भारतीय नागरिकों को किया रेस्क्यू

Indian boat In Oman: ओमान में हालात लगातार हादसे हो रहे हैं। 3 नावों पर हमले के बाद रविवार को एक भारतीय नाव अचानक समुद्र में डूब गई। इस दौरान अमेरिका ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इसमें 14 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया।

ओमान तट पर रविवार को एक नाव डूबने से 14 भारतीय नागरिक फंस गए। सूत्रों के मुताबिक नाव में सवार सभी लोग भारतीय थे। हादसा 14 जून की सुबह रास अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में हुआ। घटना के बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। नाव के अचानक डूबने की असल वजह अभी सामने नहीं आई है।

कैसे किया रेस्क्यू?

सूत्रों के मुताबिक जहाज के खतरे में होने की सूचना मिलते ही अमेरिकी नौसेना ने तटवर्ती अधिकारियों को अलर्ट कर आपात रेस्पॉन्स शुरू करवाया। तेज बचाव अभियान में अमेरिकी नौसेना के P-8 समुद्री गश्ती विमान ने मौके पर पहुंचकर जहाज के पास लाइफ राफ्ट गिराई और लोगों को निकालने की निगरानी की। नौसेना ने पास से गुजर रहे व्यापारी जहाज MV जबल अली 9, जो सेंट किट्स और नेविस का ध्वजांकित है, से भी मदद का समन्वय किया। इसके बाद जब नाव डूबने लगी तो चालक दल के सदस्य लाइफ राफ्ट पर चले गए। 

यह भी पढ़ें: ईरान में अराघची के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, जानें अपने ही विदेश मंत्री के खिलाफ क्यों खोला लोगों ने मोर्चा?

भारतीय दूतावास ने की पुष्टि 

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को घटना की पुष्टि की। दूतावास ने बताया कि मिशन को ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले यंत्रचालित नौकायन पोत विराट 1 से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है। इस पर कथित तौर पर 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। बयान में आगे कहा गया कि खोज और बचाव कार्य ओमान के अधिकारियों और घटना स्थल के आसपास मौजूद जहाजों के साथ मिलकर किया जा रहा है। 

नौसैनिक चोकपॉइंट बना है होर्मुज

यह घटना उस समुद्री गलियारे में हुई है जिसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बढ़ते तनाव के चलते हाल ही में रणनीतिक महत्व हासिल किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम नौसैनिक चोकपॉइंट में से एक है। यह सफल आपात बचाव अभियान ऐसे समय हुआ है जब मध्य पूर्व में जारी व्यापक संघर्ष के कारण ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास वाणिज्यिक जहाजरानी मार्गों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री गतिविधियों में लगातार रुकावट आ रही है।

यह भी पढ़ें: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का जुलाई में होगा अंतिम संस्कार, जानें क्यों हुई इतनी देरी?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: रोहित शर्मा होंगे बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत कर सकता प्लेइंग-11 में 2 बदलाव

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम अब बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा था। लेकिन इसके बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, दूसरे वनडे से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम संयोजन को लेकर है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाना चाहता। ऐसे में जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर
पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर गेंद लग गई थी। मैदान पर उनका इलाज भी किया गया। हालांकि रोहित ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन बाद में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

मैच के दौरान वह थोड़ी असहजता में नजर आए थे। ऐसे में टीम प्रबंधन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। जायसवाल ने अब तक वनडे क्रिकेट में सीमित मौके पाए हैं। लेकिन पिछली बार जब उन्हें चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में मौका मिला था, तब उन्होंने शतक जड़कर अपनी क्षमता साबित की थी।

कुलदीप यादव की वापसी संभव
पहले वनडे में भारत ने कुलदीप यादव को बाहर बैठाकर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को डेब्यू कराया था। दुबे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बावजूद कुलदीप यादव की वापसी की संभावना बनी हुई है। हाल के महीनों में उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

प्रिंस यादव का हो सकता डेब्यू
भारत ने इस सीरीज में पहले ही गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया था और उन्होंने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। अब टीम में सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव बचे हैं।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को दूसरे वनडे में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। प्रसिद्ध पहले मैच में विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे, जबकि बरार ने प्रभाव छोड़ा था। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज जीतने का मौका नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में एक और अहम कदम भी होगा।

Tue, 16 Jun 2026 14:41:52 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War: मॉस्को पर हमला! जेलेंस्की ने वीडियो जारी किया | Zelensky | Putin | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:16:26+00:00

Ram Mandir Chori Kand: राम मन्दिर का दान चोरी कांड, SIT के रडार पर 6 किरदार! Ayodhya | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:14:56+00:00

Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच नया बवाल शुरू! | Ayodhya | Champat Rai #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:15:31+00:00

पानी की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-16T09:13:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers