IND vs AFG: रोहित शर्मा होंगे बाहर? अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत कर सकता प्लेइंग-11 में 2 बदलाव
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम अब बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा था। लेकिन इसके बावजूद भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की थी।
हालांकि, दूसरे वनडे से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम संयोजन को लेकर है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग खिलाड़ियों और संयोजनों को आजमाना चाहता। ऐसे में जीत के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर नजर
पहले वनडे में रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर गेंद लग गई थी। मैदान पर उनका इलाज भी किया गया। हालांकि रोहित ने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन बाद में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
मैच के दौरान वह थोड़ी असहजता में नजर आए थे। ऐसे में टीम प्रबंधन एहतियात के तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। जायसवाल ने अब तक वनडे क्रिकेट में सीमित मौके पाए हैं। लेकिन पिछली बार जब उन्हें चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के रूप में मौका मिला था, तब उन्होंने शतक जड़कर अपनी क्षमता साबित की थी।
कुलदीप यादव की वापसी संभव
पहले वनडे में भारत ने कुलदीप यादव को बाहर बैठाकर बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे को डेब्यू कराया था। दुबे ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके बावजूद कुलदीप यादव की वापसी की संभावना बनी हुई है। हाल के महीनों में उनकी फॉर्म पर सवाल उठे हैं। लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। मध्य ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता टीम के लिए अब भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
प्रिंस यादव का हो सकता डेब्यू
भारत ने इस सीरीज में पहले ही गुरनूर बरार को डेब्यू का मौका दिया था और उन्होंने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। अब टीम में सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी प्रिंस यादव बचे हैं।
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को दूसरे वनडे में मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। प्रसिद्ध पहले मैच में विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे, जबकि बरार ने प्रभाव छोड़ा था। भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीरीज जीतने का मौका नहीं, बल्कि भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में एक और अहम कदम भी होगा।
'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने गोविंद नामदेव को भेजा नोटिस:7 दिन में माफी और ₹50 लाख मांगे; कहा था- सलमान के खिलाफ धोखे से फिल्म बनाई
सलमान खान के 1998 के काला हिरण मामले पर बन रही फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद बढ़ गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव को एक लीगल नोटिस भेजा है। अमित जानी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि नोटिस में एक्टर से सात दिनों में सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपए हर्जाना देने की मांग की गई है। यह कदम गोविंद नामदेव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स पर धोखे से फिल्म साइन कराने का आरोप लगाया था। मेकर्स पर लगाया था गुमराह करने का आरोप इससे पहले गोविंद नामदेव ने एक इंटरव्यू में फिल्म के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि टीजर देखने के बाद उन्हें गहरा झटका लगा क्योंकि फिल्म वैसी नहीं बनी जैसी उन्हें बताई गई थी। एक्टर के मुताबिक, मेकर्स ने शुरुआत में उन्हें बताया था कि यह एक धार्मिक विषय वाली फिल्म है जिसका नाम 'संभल' है। बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'काला हिरण' कर दिया और कहा कि इसमें सिर्फ सलमान खान के केस से जुड़े कोर्ट रूम के सीन दिखाए जाएंगे। नामदेव का कहना है कि उन्हें अंधेरे में रखकर इस्तेमाल किया गया। सलमान खान से दोस्ती के कारण अलग किया गोविंद नामदेव ने बताया कि उनका सलमान खान के साथ पुराना और अच्छा रिश्ता है। उन्होंने सलमान के साथ 'वांटेड' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साफ किया कि वे कभी भी ऐसी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे जो सलमान खान को गलत तरीके से पेश करती हो या उन्हें नुकसान पहुंचाती हो। नामदेव ने कहा कि अगर उन्हें फिल्म की असली कहानी का पहले पता होता, तो वे इसके लिए तुरंत मना कर देते। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी लॉरेंस गैंग को अपना आदर्श नहीं मान सकते। प्रोड्यूसर अमित जानी ने दावों को बताया झूठा एक्टर के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा कि गोविंद नामदेव के सारे दावे झूठे हैं। अमित जानी के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म साइन करने से पहले पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी थी और वे फिल्म के कोर्ट रूम ड्रामा वाले सीन की शूटिंग भी कर चुके हैं। मेकर ने आरोप लगाया कि गोविंद नामदेव ने उनके साथ धोखा किया है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक फिल्म की छवि खराब नहीं कर सकते। अमित ने यह भी दावा किया कि एक्टर को इस फिल्म के सीक्वल के लिए भी साइन किया गया था, लेकिन अब वे सलमान खान की नजरों में अच्छा बनने के लिए फिल्म से दूरी बना रहे हैं। सलमान खान ने भी मेकर्स को भेजा है नोटिस इस फिल्म को लेकर विवाद सिर्फ एक्टर्स तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की लीगल टीम ने भी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान खान की टीम ने फिल्म के विकास और प्रमोशन गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह फिल्म सलमान के पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन करती है। सलमान खान ने इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जहां 19 जून को सुनवाई होनी है। फिल्म में दिखाया गया है सलमान जैसा किरदार यह फिल्म जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन भारत एस श्रीनेत कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने भले ही इसमें सीधे तौर पर सलमान खान का नाम इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन फिल्म के टीजर में 'अयान खान' नाम का एक किरदार दिखाया गया है। इस किरदार का लुक और अंदाज बिल्कुल सलमान खान से मिलता-जुलता है। इसके अलावा फिल्म में बिश्नोई समाज और वन्यजीवों के प्रति उनके जुड़ाव की कहानी को भी प्रमुखता से दिखाया जाना तय हुआ है। नीले ब्रेसलेट को पहचान का चिन्ह बताया सलमान की अर्जी में कहा गया है कि फिल्म और उससे जुड़े प्रमोशनल कंटेंट 1998 के काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित या उस पर आधारित प्रतीत होते हैं। याचिका के अनुसार, भले ही एक्टर का नाम सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया हो, लेकिन पोस्टर, प्रमोशनल कंटेंट और प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के पब्लिक बयानों से दर्शक उन्हें आसानी से पहचान सकते हैं। याचिका में 29 मई 2026 को जारी एक पोस्टर का भी उल्लेख किया गया। दावा किया गया कि उसमें दिखाया गया किरदार सलमान से मिलता-जुलता है और उसने एक्टर के पहचान चिन्ह माने जाने वाले नीले रंग के ब्रेसलेट जैसा ब्रेसलेट पहना हुआ है। सलमान ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की सलमान ने कोर्ट से मांग की कि विवाद के अंतिम निपटारे तक फिल्म से जुड़े किसी भी टीजर, ट्रेलर, पोस्टर या अन्य प्रमोशनल मटीरियल के पब्लिकेशन, ब्रॉडकास्ट और प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए और फिल्म की रिलीज भी रोक दी जाए। ये खबर भी पढ़ें फिल्म 'काला हिरण' को लेकर सलमान खान हाईकोर्ट पहुंचे:मेकर्स पर बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप, बोले- मूवी में अंडरवर्ल्ड कनेक्शन दिखाया गया एक्टर सलमान खान शुक्रवार को फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अदालत में दायर याचिका में कहा है कि फिल्म उनके बिना अनुमति के बनाई गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





