कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। सुबह उठते ही चाय पीना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। कई लोग दिन की शुरुआत बिना चाय के करने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि खाली पेट चाय पीने की आदत पेट से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। ऐसे में छोटे से उपाय को अपनाकर इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने लोगों को इस आदत के प्रति सचेत करते हुए एक आसान लेकिन महत्वपूर्ण सलाह दी है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और उसके बाद ही चाय का सेवन करें।
एनएचएम के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या होने की आशंका रहती है। इसके अलावा, यह आदत पेट में जलन और असहजता का कारण भी बन सकती है। कई लोगों को सुबह-सुबह पेट भारी लगना, खट्टी डकारें आना या पेट में बेचैनी महसूस होना जैसी समस्याएं भी इसी वजह से हो सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है। ऐसे में सुबह उठते ही पानी पीना शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट को दिनभर के भोजन के लिए तैयार करता है। इसके बाद चाय पीने से उसके दुष्प्रभावों की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है।
एनएचएम ने बताया कि खाली पेट चाय का सेवन दिनभर की ऊर्जा पर भी असर डाल सकता है। कई बार चाय से मिलने वाली ताजगी कुछ समय बाद थकान या सुस्ती में बदल सकती है। इसके विपरीत, यदि व्यक्ति पहले पानी पीता है या हल्का पौष्टिक आहार लेता है, तो शरीर को बेहतर ऊर्जा मिलती है और पाचन प्रक्रिया भी सुचारु बनी रहती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि सुबह उठने के बाद एक गिलास सामान्य या गुनगुना पानी पीएं। इसके बाद फल, सूखे मेवे या कोई हल्का पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद चाय का सेवन करें। यह छोटी-सी आदत पेट को स्वस्थ रखने और कई सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव में मददगार साबित हो सकती है।
--आईएएनएस
एमटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 926 करोड़ की सौगात, जनता दर्शन में फरियादियों को दिया न्याय का भरोसा
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में कई योजनाएं चला रहे हैं जिनका गरीबों को लाभ भी मिल रहा है. इसके साथ ही सीएम योगी आए दिन नई-नई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर रहे हैं. शनिवार यानी 13 जून को सीएम योगी ने आजमगढ़ में 955 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इसके बाद सीएम योगी ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर को भी सैकड़ों करोड़ की सौगात दी.
सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 295 करोड़ की सौगात
सीएम योगी ने आजमगढ़ के अलावा अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में भी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने 295 करोड़ की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिससे गोरखपुर की तस्वीर बदल जाएगी. सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, 'विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन गई है. महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार और नौकरी के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं."
आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 14, 2026
₹926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
डबल…
रविवार को 26 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
इसके बाद सीएम योगी ने रविवार को भी गोरखपुर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान सीएम योगी ने 926 करोड़ की 226 योजनाओं की लोकार्पण किया. इससे पहले सीएम योगी ने एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "आज महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में विकास, जनविश्वास और लोकमंगल के नए आयाम जुड़ेंगे.
926 करोड़ से अधिक की लागत से 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे. डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि के इस अभियान का सहभागी बने.
सीएम योगी ने गोरखपुर में किए जनता दर्शन
बता दें कि सीएम योगी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे. जहां उन्होंने शाम के समय जनपद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उसके बाद सीएम योगी ने गोरखपुर में ही रात्रि प्रवास किया. उसके बाद रविवार को गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे. जहां सीएम योगी ने फरियादियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,
गरीब और बेसहारा लोगों को उचित न्याय मिलेगा. सीएम योगी ने हिंदू सेवा आश्रम में एक-एक फरियादियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. वहीं जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने सीएम योगी को अपने मन की बात और परेशानी बताई. इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
विकास की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़े, यही आज 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान बन गई है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2026
महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि जनपद गोरखपुर में आज ₹295 करोड़ से अधिक लागत की 319 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
डबल इंजन सरकार के प्रयासों से अब नौजवानों… pic.twitter.com/QhUPGWUkwT
गोरखनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
इसके साथ ही सीएम योगी ने रविवार को गुरु गोरखनाथ पूजा के साथ दिन की शुरुआत की. इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में पूजा अर्चन की. उसके बाद सीएम योगी गौशाला पहुंचे. जहां उन्होंने एक-एक कर गायों को गुड़ खिलाया और उन्हें दुलार किया. बता दें कि सीएम योगी जब भी गोरखपुर पहुंचते हैं वहां गौशाला जाकर गायों की सेवा करना कभी नहीं भूलते. रविवारको भी इस गौसेवा की झलक देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के लिए कैब और बसों के अलावा मिलेगी ये सुविधाएं, कैसे काम करेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब?
200 फरियादियों की सुनी शिकायतें
सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान 200 फरियादियों की शिकायतें और समस्याएं सुनी. इनमें सबसे ज्यादा जमीन से जुड़े केस थे. ऐसे में सीएम योगी ने फरियादियों को समस्या के निदान का भरोसा दिलाया. बता दें कि सीएम योगी के गोरखपुर आगमन की सूचना मिलते ही फरियादी रविवार दोपहर से ही गोरखनाथ मंदिर में जुटने लगे थे. सभी फरियादियों को कुर्सी पर बैठाकर सीएम योगी ने सभी की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं. साथ ही उनकी समस्याओं के बारे में जाना और आवश्यक करवाई के अधिकारियों को निर्देश भी दिए.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड, योगी सरकार ने लोगों से की ये खास अपील
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















